रायपुर। तेलीबांधा तालाब में कूदकर एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। इससे हड़कंप मच गया। लोगों ने तालाब में शव देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को बाहर निकाल लिया है। मौके पर पुलिस पहुंचकर जांच कर रही है। फिलहाल खुदकुशी के कारणो का पता नही चल पाया है।
बताया जा रहा है कि गली नंबर छह तेलीबांधा निवासी सुरेश नत्थानी ने सोमवार सुबह तेलीबांधा तालाब मे कूद कर खुदकुशी कर ली। सुरेश घर से मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। मिली जानकारी के अनुसार जान देने वाले सुरेश कुमार की पहचान आसपास के लोगो ने की। सुरेश तेलीबांधा के मरीन ड्राइव में घुमने के लिए आए थे, जिसके बाद अचानक तालाब में कूदकर खुदकुशी कर लिया। मौके पर पहुंची तेलीबांधा पुलिस मर्ग कायम कर शव को अपने कब्जे में ले लिया। शव को पीएम के लिए भेज दिया गया। खुदकुशी की वजह के बारे में स्वजनों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
यह खबर आपको कैसी लगी?


देश



























