सागर: मध्य प्रदेश के सागर जिले से मानवता और रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बीना थाना क्षेत्र के ग्राम हड़कारी में एक बुजुर्ग ससुर ने जिसे अपने बेटे की मौत के बाद परिवार का सहारा माना था, उसी बहू ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उनके जीवन भर की जमा-पूंजी पर हाथ साफ कर दिया।
🔪 जान से मारने की धमकी और लूट
पीड़ित बुजुर्ग चतुर्भुज रैकवार के अनुसार, उनका बेटा अब इस दुनिया में नहीं है। उनकी बहू सुनीता रैकवार अपने प्रेमी माखन पवार के साथ मिलकर उन्हें परेशान करने लगी थी। घटना के दिन आरोपियों ने घर में घुसकर चाकू की नोक पर बुजुर्ग को जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने बुजुर्ग का मोबाइल फोन, [Aadhaar Redacted] और 20 हजार रुपये नकद छीन लिए।
📱 UPI के जरिए खाते को किया खाली
आरोपियों की चालाकी देखिए—मोबाइल और [Aadhaar Redacted] हथियाने के बाद उन्होंने बुजुर्ग के बैंक खाते की जानकारी हासिल की। इसके बाद आरोपियों ने बुजुर्ग के नाम से UPI आईडी बनाकर खाते में जमा करीब पांच लाख रुपये निकाल लिए। डरे-सहमे बुजुर्ग ने जब हिम्मत जुटाई और 14 जून को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, तब इस पूरे षड्यंत्र का पर्दाफाश हुआ।
🚔 पुलिस की कार्रवाई और बरामदगी
बीना थाना प्रभारी अनूप यादव ने बताया कि मुख्य आरोपी 40 वर्षीय माखन पवार (निवासी गंजबासौदा, विदिशा) को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उसके पास से चाकू, 5,000 रुपये नकद, [Aadhaar Redacted] और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। आरोपी ने कबूल किया है कि उसने चोरी की रकम का बड़ा हिस्सा ‘शेयर मार्केट’ में निवेश कर दिया था। मामले की दूसरी आरोपी और पीड़ित की बहू सुनीता रैकवार फिलहाल फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
यह खबर आपको कैसी लगी?


मध्यप्रदेश




























