- खंडवा:खंडवा-मूंदी मार्ग की बदहाली: 15 साल में 30 करोड़ खर्च, फिर भी जर्जर है 32 KM की सड़क
- खंडवा:खंडवा नकली घी फैक्ट्री का पर्दाफाश: 1380 किलो पशु चर्बी और हड्डियां जब्त, मची हलचल
- खंडवा:चारखेड़ा तितली पार्क: गर्मी की छुट्टियों के लिए मध्य प्रदेश का ‘परफेक्ट डेस्टिनेशन’
- व्यापार:Agri Tips: गर्मी में सब्जियों की खेती से होगा बंपर मुनाफा, जानें सही तकनीक
- टेक्नोलॉजी:विक्रम-1: भारत का पहला निजी कक्षीय रॉकेट लॉन्च के लिए रवाना, CM रेवंत रेड्डी ने दिखाई हरी झंडी
- मनोरंजन:‘कास्ट’ फिल्म में नागा बाबू की धांसू एंट्री, काशिका कपूर के साथ शेयर करेंगे स्क्रीन
- खंडवा:खंडवा को मिली अमृत भारत ट्रेन की सौगात, बनारस से पुणे का सफर हुआ आसान
- खंडवा:खंडवा कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक: 10 मई तक पंचायत व वार्ड समितियों के गठन का निर्देश
- खंडवा:खंडवा: 258 करोड़ की सीवरेज परियोजना का काम तेज, शहर को मिलेगी स्वच्छता की सौगात
- खंडवा:खंडवा: इमलीपुरा में अवैध स्लॉटर हाउस पर छापा, भारी मात्रा में पशु अवशेष और चर्बी जब्त
- खंडवा:खंडवा-मूंदी मार्ग की बदहाली: 15 साल में 30 करोड़ खर्च, फिर भी जर्जर है 32 KM की सड़क
- खंडवा:खंडवा नकली घी फैक्ट्री का पर्दाफाश: 1380 किलो पशु चर्बी और हड्डियां जब्त, मची हलचल
- खंडवा:चारखेड़ा तितली पार्क: गर्मी की छुट्टियों के लिए मध्य प्रदेश का ‘परफेक्ट डेस्टिनेशन’
- व्यापार:Agri Tips: गर्मी में सब्जियों की खेती से होगा बंपर मुनाफा, जानें सही तकनीक
- टेक्नोलॉजी:विक्रम-1: भारत का पहला निजी कक्षीय रॉकेट लॉन्च के लिए रवाना, CM रेवंत रेड्डी ने दिखाई हरी झंडी
- मनोरंजन:‘कास्ट’ फिल्म में नागा बाबू की धांसू एंट्री, काशिका कपूर के साथ शेयर करेंगे स्क्रीन
- खंडवा:खंडवा को मिली अमृत भारत ट्रेन की सौगात, बनारस से पुणे का सफर हुआ आसान
- खंडवा:खंडवा कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक: 10 मई तक पंचायत व वार्ड समितियों के गठन का निर्देश
- खंडवा:खंडवा: 258 करोड़ की सीवरेज परियोजना का काम तेज, शहर को मिलेगी स्वच्छता की सौगात
- खंडवा:खंडवा: इमलीपुरा में अवैध स्लॉटर हाउस पर छापा, भारी मात्रा में पशु अवशेष और चर्बी जब्त
उत्तराखंड
सुरंग में फंसे बिहार के श्रमिकों के परिजनों को उनके जल्द निकलने की उम्मीद, फोन की स्क्रीन पर गड़ाए हुए हैं नजरें
पटना: उत्तराखंड में सिलक्यारा सुरंग में फंसे बिहार के श्रमिकों के परिजनों को उनके जल्द सकुशल निकलने की उम्मीद है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के सिलक्यारा में के निर्माणाधीन सुरंग के एक हिस्से के ढह जाने की वजह से पिछले 13 दिनों से फंसे 41 श्रमिकों को निकालने के लिए प्रयास जारी हैं। यह सुरंग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी ‘चार धाम’ परियोजना का हिस्सा है। इन श्रमिकों में से पांच बिहार के हैं, जिनके परिजन बचाव अभियान के हर घटनाक्रम पर नजर रख रहे हैं। बेटे के सकुशल निकल आने का बेसब्री से कर रहे इंतजार राज्य आपदा प्रबंधन विभाग […]
सुरंग से श्रमिकों को निकालने के प्रयासों को झटका, खराब हुई ऑगर मशीन
उत्तरकाशी: अंतरराष्ट्रीय सुरंग विशेषज्ञ अर्नोल्ड डिक्स ने शनिवार को कहा कि उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को बचाने के लिए जिस ऑगर मशीन से ‘ड्रिल’ की जा रही थी, वह खराब हो गई है। डिक्स ने सिलक्यारा में पत्रकारों से कहा, ‘‘ऑगर टूट गई है, क्षतिग्रस्त हो गई है।” पिछले कुछ दिन से ऑगर मशीन से ड्रिल करने के दौरान लगातार बाधाएं आ रही थीं। जब उनसे हाथ से अथवा लंबवत ड्रिल करने जैसे अन्य विकल्पों के बारे में पूछा गया तो डिक्स ने कहा कि सभी विकल्पों पर विचार किया जा रहा है। […]
‘मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला जाएगा..पीएम मोदी ने सीएम धामी से की फोन पर बात
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को एक बार फिर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बात करके उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में निर्माणाधीन सिल्क्यारा सुरंग में पिछले आठ दिनों से फंसे श्रमिकों को सुरक्षित निकालने के लिए जारी बचाव और राहत कार्यों के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री ने उनसे कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बचाव कार्य में उपयोग के लिए आवश्यक उपकरण व संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं और केंद्र और राज्य की एजेंसियों के परस्पर समन्वय से श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाएगा। प्रधानमंत्री ने फंसे श्रमिकों का मनोबल बनाए रखने […]
सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को मल्टीविटामिन, अवसादरोधी दवाएं और मेवे भेज रही है सरकार: अधिकारी
नई दिल्ली: सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग सचिव अनुराग जैन ने रविवार को कहा कि सरकार उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में निर्माणाधीन सुरंग के ढहने के बाद उसमें पिछले सात दिनों से फंसे 41 श्रमिकों को मल्टीविटामिन, अवसादरोधी दवाओं के साथ ही सूखे मेवे भेज रही है। जैन ने कहा, ‘‘सौभाग्य से, अंदर रोशनी है क्योंकि बिजली चालू है। वहां एक पाइपलाइन है और इसलिए पानी उपलब्ध है। चार इंच की एक पाइप है, जिसका उपयोग ‘कंप्रेशन’ (दबाव) के लिए किया गया था। उसके माध्यम से, हम पहले दिन से खाद्य सामग्री भेज रहे हैं।” जैन ने उत्तरकाशी सुरंग बचाव अभियान […]
उत्तराखंड: सुरंग में फंसे 40 श्रमिकों की जान खतरे में, अचानक ड्रिलिंग का काम रुका
उत्तरकाशी: निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग में मलबे को भेदकर श्रमिकों तक पहुंचने का रास्ता बनाने के कार्य में फिर रुकावट आने से पिछले छह दिन से सुरंग में फंसे उन 40 श्रमिकों का इंतजार और बढ़ गया है जो बाहर निकाले जाने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। उत्तरकाशी जिला आपातकालीन नियंत्रण कक्ष से शनिवार सुबह मिली जानकारी के अनुसार, फिलहाल सुरंग में ड्रिलिंग का काम रुका हुआ है । इसके अनुसार, इंदौर से एक और भारी एवं शक्तिशाली ऑगर मशीन के आने का इंतजार किया जा रहा है। यह मशीन देहरादून के जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर पहुंच चुकी है जहां से इसे […]
सुंरग में फंसे 40 मजदूर सुरक्षित, बचावकर्मियों ने पहुंचाया भोजन-पानी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
सिलक्यारा-डंडालगांव सुरंग के एक हिस्से के ढहने से उसके अंदर पिछले 24 घंटे से ज्यादा समय से फंसे 40 श्रमिकों तक पहुंच बनाने के लिए बचावकर्मी रातभर मलबा हटाने के काम में जुटे रहे और आखिरकार उन्हें उनसे संपर्क स्थापित करने में सफलता मिल गयी। ब्रह्मखाल-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माणाधीन सुरंग में फंसे इन श्रमिकों तक अब भोजन-पानी पहुंचाया जा रहा है। सिलक्यारा में बनाए गए पुलिस नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार, वॉकी-टॉकी के जरिए सुरंग में फंसे लोगों से संपर्क हुआ और सभी श्रमिक सुरक्षित हैं। नियंत्रण कक्ष के अनुसार, अंदर फंसे लोगों द्वारा खाने की मांग […]
बाबा केदारनाथ के दर्शन कर अभिभूत हुए उप राष्ट्रपति धनखड़, रुद्राभिषेक कर देश की खुशहाली की कामना की
रुद्रप्रयाग/देहरादूनः उत्तराखंड के दो दिवसीय प्रवास पर आए उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को प्रात: बाबा केदारनाथ धाम पहुंच कर बाबा के दर्शन किए। उन्होंने बाबा केदार का रुद्राभिषेक एवं जलाभिषेक कर की देश की खुशहाली एवं जनकल्याण की कामना की। धनखड़ को राज्यपाल ले.जन. (सेनि) गुरमीत सिंह केदार पुरी में चल रहे पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों की जानकारी दी। धनखड़ सुबह करीब 9:15 बजे वायु सेना के हेलीकॉप्टर से वीआईपी हैलीपैड़ पहुचें। हैलीपैड पर राज्यपाल ले.जन. (सेनि) गुरमीत सिंह, जिलाधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार, पुलिस अधीक्षक विशाखा अशोक भदाणे, एडीएम बीर सिंह बुदियाल, उप जिलाधिकारी ऊखीमठ जितेंद्र वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष […]
पूर्व सीएम की कार हुई हादसे का शिकार, अस्पताल में हुए भर्ती, जानें अब कैसी है हालत?
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की कार का देर रात उधम सिंह नगर के काशीपुर में डिवाइडर से टकराने के बाद एक्सीडेंट हो गया। इस दौरान वो हल्द्वानी से काशीपुर आ रहे थे। एक्सीडेंट के बाद हरीश रावत के सीने में चोट आई है। गाड़ी में सवार पूर्व सीएम के PSO और अन्य सहयोगियों को भी चोट आई है। उनके हाथ और सिर पर चोट लगी है। पूर्व सीएम हरीश रावत के पांव और सीने में चोट लगी है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर ने देर रात सीटी स्कैन और अन्य जांच के बाद […]
चारधाम तीर्थयात्रियों की संख्या पहली बार पहुंची 50 लाख के पार, हेमकुंड साहिब में भी श्रद्धालुओं ने तोड़े रिकॉर्ड
देहरादूनः उत्तराखंड के उच्च गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र में स्थित चारधामों के दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या पहली बार 50 लाख के पार हो गई है। पुलिस ने यहां बताया कि विश्वप्रसिद्ध चारधाम-बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के दर्शन के लिए देश-विदेश से रिकॉर्ड संख्या में तीर्थयात्री पहुंच रहे हैं और इस यात्रा सीजन में अब तक 50 लाख तीर्थयात्री यहां पहुंच चुके हैं। आंकड़ों के अनुसार, 16 अक्टूबर तक चारधाम के दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या 50 लाख के पार पहुंच गई है। इसके साथ ही लगभग 5.41 लाख वाहन भी चारधाम पहुंचे हैं। अप्रैल-मई में यात्रा आरंभ होने […]
उत्तराखंड में चारधाम मार्ग पर EV चार्जिंग ढांचा करेगी स्थापित, GMVN के साथ समझौते पर हस्ताक्षर
देहरादूनः सार्वजनिक क्षेत्र की टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड (टीएचडीसीआईएल) उत्तराखंड में चारधाम मार्ग पर कार्बन उत्सर्जन घटाने के लिए इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) चार्जिंग ढांचा लगाएगी। कंपनी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) आर के विश्नोई ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, “शुरुआत में राज्य में 14 स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे, जिसके लिए गढ़वाल मंडल विकास निगम लिमिटेड (जीएमवीएन) के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं।” उन्होंने कहा, “टीएचडीसीआईएल और जीएमवीएन ने उत्तराखंड में चारधाम यात्रा मार्ग पर ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए करार किया है। राज्य में यात्रा मार्ग पर जीएमवीएन के 14 अतिथि गृहों में […]
बर्फबारी से शुरू हुई शीतकाल, बर्फ की चादर से ढका केदारनाथ धाम, देखें दिलचस्प नजारा
उत्तराखंड। दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के राज्यों में मौसम बदल चुका है। हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी तो यूपी, दिल्ली, हरियाणा जैसे राज्यों में बारिश हो रही है। वहीं उत्तराखंड की बात करें तो केदारनाथ धाम में पिछले दो दिनों से जोरदार बर्फबारी हो रही है। केदारनाथ धाम का तापमान सोमवार को माईनस चार डिग्री तक पहुंच गया। धाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। अधिकांश यात्री बर्फबारी में भी पैदल चलकर केदारनाथ धाम पहुंचे। वहीं जनपद में भी दोपहर बाद बारिश शुरू हो गई, जो देर शाम तक चलती रही। जिससे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई […]
गहरी खाई में जा गिरी स्कूल बस, एक बच्चे समेत 7 की मौत, दो दर्जन लोग घायल
नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल में स्कूल बस के गहरे खाई में गिरने की खबर सामने आई है। इस हादसे में 7 लोगों की मौत और 24 लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। पुलिस ने बताया कि हादसा कालाढूंगी रोड पर नालनी के पास रात करीब 8 बजे हुआ। मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के हिसार के शाहपुर गांव स्थित न्यू मानव इंटरनेशनल स्कूल के 34 लोग शनिवार को नैनीताल घूमने आए थे, तभी घर लौटते वक्त बस हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि बस 100 मीटर गहरी खाई में गिरी है। सूचना मिलते ही पुलिस और […]
एक बार फिर भूकंप से डोली धरती, रिक्टर पैमाने पर इतनी रही तीव्रता, लोगों में खौफ का माहौल
उत्तरकाशी। उत्तराखंड उत्तरकाशी में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। जनपद मुख्यालय तथा मनेरी क्षेत्र में भूकंप महसूस किया गया। भूकंप की तीव्रता 3.2 मापी गई है। बता दें कि यह भूकंप अलसुबह 3:49 बजे आया। जमीन के 5 किलोमीटर भीतर भूकंप का केंद्र था। फिलहाल अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई है। दरअसल इस वक्त पहाड़ी क्षेत्र पहले से ही बारिश और भूस्खलन से जूझ रहे हैं। उत्तरकाशी जिले में कई स्थानों पर दरार की वजह से दहशत है, ऐसे में भूकंप का भी आना लोगों के लिए और भी डर की वजह बन रहा […]
उत्तरकाशी में भूकंप के हल्के झटके, रिक्टर पैमाने पर मापी गई 3.0 तीव्रता
देहरादूनः उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में सोमवार सुबह भूकम्प के हल्के झटके महसूस किए गए। जिला आपदा प्रबंधन केंद्र के प्रभारी डीएस पटवाल ने बताया कि सुबह करीब 08:35 बजे आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.0 मापी गई है। भूकंप का केन्द्र बिंदु जनपद के तहसील मोरी के कोठीगाड रेंज हिमाचल सीमा क्षेत्र में 31.07 उत्तरी अक्षांश और 77.98 पूर्वी देशांतर पर जमीन की सतह से पांच किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप से किसी प्रकार की जानमाल के नुकसान की रिपोर्ट नहीं है।
उफनती नदी के बीच में फंसी भारत नेपाल मैत्री बस, 53 यात्री थे सवार…रस्सी के सहारे किया गया रेस्क्यू
उत्तराखंड के देहरादून, हरिद्वार कोटद्वार और टिहरी में भारी बारिश जारी है। शुक्रवार और शनिवार को उत्तराखंड के सभी 13 जिलों में बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसी बीच भारी बारिस के कारण हरिद्वार-बिजनौर बॉर्डर पर भारत नेपाल मैत्री बस बीच नदी में फंस गई। नदी के बीच बस फंसने से उसमें सवार यात्री घबरा गए और उनमें चीख-पुकार मच गई। बस फंसने की सूचना मिलते ही पुलिस औए SDRF की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर सभी को बाहर निकाला गया। इस दौरान गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और सभी […]


शेयर करें







