लुधियाना: आगामी बरसाती मौसम को देखते हुए घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण सुरक्षा चेतावनी जारी की गई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है, जिसमें गैस सिलेंडर के निचले हिस्से में बने लोहे के कड़े (रिंग) में सांप छिपा हुआ दिखाई दे रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की डिलीवरी लेते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।
आखिर सिलेंडरों में कैसे पहुंच जाते हैं जहरीले जीव?
विशेषज्ञों का मानना है कि गैस कंपनियों के प्लांट और गोदाम अक्सर खुले क्षेत्रों या बाहरी इलाकों में स्थित होते हैं। बारिश के दौरान इन स्थानों पर झाड़ियां और नमी बढ़ने से सांप, बिच्छू, मेंढक और अन्य सरीसृप सुरक्षित ठिकानों की तलाश में इधर-उधर निकलते हैं। सिलेंडर का निचला कड़ा (रिंग) इन जीवों के छिपने के लिए एक आदर्श जगह बन जाता है। हालांकि ऐसी घटनाएं बहुत दुर्लभ हैं, लेकिन लापरवाही भारी पड़ सकती है।
सुरक्षा हर मामले में जरूरी: गौरव हांडा
अवतार गैस इंटरप्राइजेज के प्रमुख गौरव हांडा ने बताया कि गैस कंपनियों के प्लांट में मशीनों द्वारा सिलेंडरों की सघन जांच की जाती है, फिर भी एहतियात बरतना जरूरी है। उन्होंने उपभोक्ताओं को सलाह दी कि:
सिलेंडर की डिलीवरी लेते समय उसके निचले हिस्से (रिंग) की अच्छी तरह जांच करें।
सिलेंडर को घर के अंदर लाने से पहले उसे सावधानीपूर्वक हिलाकर या टॉर्च की मदद से देख लें।
बरसात के दौरान सावधानी ही बचाव का एकमात्र तरीका है।
यह खबर आपको कैसी लगी?


पंजाब




























