वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तर प्रदेश में अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में एकीकृत आयुष चिकित्सालय का आज उद्घाटन और अमूल डेयरी सयंत्र से जुड़ी ‘बनास काशी संकुल परियोजना’ के शिलान्यास किया है। साथ ही पशुपालकों के खाते में 35 करोड़ रुपए जारी किए हैं।
इस दौरान जनता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज काशी और आसपास का ये पूरा क्षेत्र, एक बार फिर से पूरे देश व यूपी के गांवों, किसानों और पशुपालकों के लिए बहुत बड़े कार्यक्रम से खास बना है। आज किसान भाइयों के लिए काशी साक्षी बना है,आज देश के प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जन्मदिवस भी है। इस अवसर पर सबका स्वागत है।
उन्होंने कहा कि गाय कुछ लोगों के लिए गुनाह हो सकता है, लेकिन गाय हमारे लिए पूजनीय है, देश के 8 करोड़ लोगों की आजीविका इसी पशुधन से चलती है। आज भारत साढ़े 8 लाख करोड़ भके दूध उत्पादन करता है,जितना गेहूं चावल का उत्पादन होता है, उससे कही ज्यादा दूध उत्पादन होता है, इसलिए हमारी सरकार की प्राथमिकता डेयरी उद्योग है।
पीएम ने कहा कि बनास डेयरी से जुड़े लाखो लोगों के खाते में करोड़ो रूपये ट्रांसफर हुए हैं। आज यहां दूध की शुद्धता के प्रमाण के लिए एकीकृत लोगो भी जारी हुआ है। आज यूपी के लाखों लोगों के अपने घर के कानूनी दस्तावेज घरौनी भी सौंपी गई है। 1500 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास,लोकार्पण भी हुआ है।
मवेशियों के झुंड ही सम्पन्नता की पहचान
मोदी ने कहा कि एक जमाना था जब हमारे घर आंगन में मवेशियों के झुंड ही सम्पन्नता की पहचान होती थी, किसके घर के सामने कितने खूंटे गड़े हैं यही पहचान सम्पन्नता मानी जाती थी। ये सेक्टर हमेशा से हमारा रोजगार माना जाता था, जो समर्थन इस सेक्टर को मिलना चाहिए था नही मिला। हमने कामधेनु आयोग का गठन किया। लाखों किसानों को क्रेडिट कार्ड की व्यवस्था की।
उन्होंने कहा कि हमने पशुओं में फूट एंड माउथ डिसीज, खुरपका मुंहपका के लिए राष्ट्र व्यापी अभियान चलाया इन्ही प्रयासों का परिणाम है कि 6,7 वर्षो पहले से दूध का उत्पादन 45%बढ़ा है,आज भारत दुनिया का 22 % दूध उत्पादन करता है। यूपी देश का सर्वाधिक दूध उत्पादक होने के साथ डेयरी के सेक्टर में भी आगे है।
डबल इंजन की सरकार पूरी शक्ति से किसानों के साथ
प्रधानमंत्री ने कहा डबल इंजन की हमारी सरकार पूरी शक्ति से किसानों का साथ दे रही है। बनास डेयरी संकुल सरकार और सहकार का एक नया उदाहरण है। ये आधुनिक डेयरी प्लांट जब तैयार हो जाएगा तो ये पिंडरा ही नही, आजमगढ़ मऊ, चंदौली, जौनपुर, सहित आसपास के कई जिलों में आर्थिक सहायता का केंद्र बनेगा।
पीएम ने कहा बनारस की लस्सी, छेने की एक से एक मिठाईयां और लौंगलता का स्वाद और बढ़ जाएगा, अब तो मलइयो का भी सीजन आ गया है, इस डेयरी से यहां का पहचान बन जायेगा। दूध खरीदें तो कौन सा सुरक्षित है, इसकी पहचान सामान्य लोगों के लिए मुश्किल होती है। भारतीय मानक ब्यूरो ने एकीकृत सर्टिफिकेट व्यवस्था व लोगो भी जारी किया है। इससे दुग्ध शुद्धता जांचना आसान हो जाएगा। भारतीय मानक ब्यूरो ने देशभर के लिए एकीकृत व्यवस्था जारी की है। सर्टिफिकेशन के लिए कामधेनु गाय की विशेषता वाला एकीकृत LOGO भी लॉन्च किया गया है। ये प्रमाण, ये LOGO दिखेगा तो शुद्धता की पहचान आसान होगी और भारत के दूध उत्पादों की विश्वसनीयता भी बढ़ेगी।
यह खबर आपको कैसी लगी?


देश



























