चंडीगढ़/रोहतक: चीन के गुइयांग में आयोजित ‘वर्ल्ड बॉक्सिंग कप 2026’ में हरियाणा की महिला मुक्केबाजों ने अपने दमदार प्रदर्शन से वैश्विक मंच पर प्रदेश का मान बढ़ाया है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में हरियाणा की तीन बेटियों ने पदक जीतकर इतिहास रच दिया है।
🥇 ऑटो चालक की बेटी ज्योति गुलिया ने जीता गोल्ड
रोहतक जिले के रुड़की गांव की रहने वाली ज्योति गुलिया ने 48 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। ज्योति एक ऑटो चालक की बेटी हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत और जज्बे के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने फाइनल मुकाबले में उज्बेकिस्तान की दिग्गज मुक्केबाज और 2025 विश्व कप की रजत पदक विजेता को हराकर यह उपलब्धि अपने नाम की।
🥈 प्राची और मीनाक्षी ने भी जीते पदक
स्वर्ण पदक के साथ-साथ हरियाणा की अन्य बेटियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया:
मीनाक्षी हुड्डा: रुड़की गांव की ही रहने वाली किसान की बेटी मीनाक्षी हुड्डा ने 51 किलोग्राम भार वर्ग में रजत (Silver) पदक हासिल किया।
प्राची: झज्जर की रहने वाली प्राची ने भी बेहतरीन खेल दिखाते हुए रजत पदक पर अपना कब्जा जमाया।
यह खबर आपको कैसी लगी?


हरियाणा




























