नई दिल्ली। अगर एंटरटेनमेंट के लिए YouTube पर वीडियो देखना पसंद करते हैं और अपने किसी पसंदीदा वीडियो को डाउनलोड करना चाहते हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है| दरअसल, YouTube वर्तमान में अपने प्रीमियम ग्राहकों के लिए एक नई सुविधा की टेस्टिंग कर रहा है। यह उन्हें अपने डेस्कटॉप वेब ब्राउज़र पर वीडियो डाउनलोड (YouTube Video Download) करने की अनुमति देता है। यह सुविधा वर्तमान में एक एक्सपेरिमेंटल फीचर के रूप में उपलब्ध है, जो करंट में केवल Chrome, Edge और Opera वेब ब्राउज़र के लेटेस्ट वर्जन का सपोर्ट करती है।
YouTube अपने प्रीमियम ग्राहकों को मोबाइल डिवाइस पर ऑफ़लाइन कंटेंट देखने के लिए वीडियो डाउनलोड करने की अनुमति देता है लेकिन उसके लिए ये जरूरी है कि वीडियो को प्राइवेट मार्क न किया गया हो और क्रिएटर अपने दर्शकों को इसे डाउनलोड करने की अनुमति देता हो। अपने YouTube प्रीमियम खाते पर डेस्कटॉप के लिए ऑफ़लाइन वीडियो डाउनलोड एक्टिवेट करने के लिए आपको दिए गए स्टेप्स का पालन करना होगा
YouTube से ऑफ़लाइन वीडियो ऐसे करें डाउनलोड
एलिजिबल यूजर्स सेटिंग मेनू पर जा सकते हैं और क्वालिटी का चयन कर सकते हैं जिसमें वीडियो डाउनलोड किए जाएंगे, जिसमें फुल HD (1080p) अधिकतम होगा। हाई (720p), मीडियम (480p), और निम्न (144p) भी उपलब्ध हैं। नए फीचर की अभी 19 अक्टूबर तक टेस्टिंग चल रही है। कंपनी ने यह खुलासा नहीं किया है कि यह फीचर सभी यूजर्स के लिए कब से शुरू होगा।
यह खबर आपको कैसी लगी?


टेक्नोलॉजी



























