इंदौर: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी नए साल में एक बार फिर विदेश दौरे पर हैं। जिसको लेकर BJP महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस सांसद और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है। विजयवर्गीय ने कहा है कि राहुल गांधी अपना नया साल विदेश में जाकर क्यों मनाते हैं। यही नहीं कैलाश ने कहा कि इस बार भी वे अपना नया साल विदेश में ही मनाएंगे लेकिन अब इसके लिए वे क्या बहाना बनाएंगे ये देखने वाली बात होगी।
दरअसल ट्वीट करते हुए कैलाश ने लिखा है कि ‘आखिर क्या कारण है कि राहुल गांधी हर साल अंग्रेजी नया साल विदेश में जाकर ही मनाते हैं? देखते हैं कांग्रेस के प्रवक्ता इस साल कौन सा नया बहाना बनाते हैं?? कुछ तो गड़बड़ है???
बता दें कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पहले भी अक्सर नया साल मनाने विदेश जाते रहे हैं। इस बार भी वे विदेश दौरे पर हैं। जिसको लेकर अब सवाल उठ रहे हैं क्योंकि कांग्रेस मौजूदा दौर में बुरे वक्त से गुजर रही है। असल में जिस तरह राहुल गांधी यूपी, पंजाब सहित 5 राज्यों के चुनावों की तैयारियों के बीच विदेश दौरे पर गए हैं। इसके चलते फिर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
यह खबर आपको कैसी लगी?


मध्यप्रदेश



























