इंदौर। इंदौर के तिलक नगर थाना क्षेत्र स्थित पिपल्याहाना इलाके में एक युवक को गोली मारने की वारदात हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान आकाश उर्फ छोटे के रूप में हुई है, जिसे गोली लगी है। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वारदात की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई है। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना शुरू कर दिया है और मामले की जांच की जा रही है। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है, वहीं पुलिस हमलावरों की तलाश और विवाद के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।
पुलिस टीम मौके पर पहुंची
यह खबर आपको कैसी लगी?
इंदौर। इंदौर के तिलक नगर थाना क्षेत्र स्थित पिपल्याहाना इलाके में एक युवक को गोली मारने की वारदात हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान आकाश उर्फ छोटे के रूप में हुई है, जिसे गोली लगी है। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
पुलिस टीम मौके पर पहुंची
वारदात की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई है। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना शुरू कर दिया है और मामले की जांच की जा रही है। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है, वहीं पुलिस हमलावरों की तलाश और विवाद के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।


मध्यप्रदेश




























