खंडवा। सद्भावना मंच के सदस्यों द्वारा मंच संस्थापक प्रमोद जैन के नेतृत्व में आयोजित सभा में वीर शिरोमणि, महान देशभक्त और हल्दीघाटी के अदम्य वीर योद्धा महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर उनके द्वारा दिए गए योगदान को याद कर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
⚔️ ‘अधीनता से किया था इनकार, 80 हजार की सेना से लिया था लोहा’
मंच सदस्यों ने महाराणा प्रताप के छायाचित्र पर माल्यार्पण के पश्चात नमन कर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि महाराणा प्रताप मेवाड़ के वीर योद्धा थे, जिन्होंने अधीनता स्वीकार करने से साफ इनकार कर अपने 22,000 सैनिकों के साथ अकबर की 80,000 की सेना से लोहा लिया था। उन्होंने अपना जीवन मुगलों के खिलाफ संघर्ष करने और अपने राज्य की रक्षा करने में समर्पित कर दिया।
🇮🇳 ‘महान योद्धा के पदचिह्नों पर चलकर राष्ट्र रक्षा के लिए रहें तत्पर’
वक्ताओं ने कहा कि ऐसे महान योद्धा के पदचिह्नों पर चलकर हमें भी राष्ट्र की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। इस अवसर पर पूर्व डीएसपी आनंद तोमर, डॉ. जगदीशचंद्र चौरे, सुरेंद्र गीते, डॉ. एमएम कुरेशी, गणेश भावसार, निर्मल मंगवानी, राधेश्याम शाक्य, एनके दवे, सुभाष मीणा, त्रिलोक चौधरी, सईद खान और कैलाश पटेल सहित कई सद्भावना मंच सदस्य उपस्थित थे।
यह खबर आपको कैसी लगी?


खंडवा




























