छैगांवमाखन। पंधाना विधानसभा के छैगांवमाखन मंडल में भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक (कामकाजी) बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस बैठक में कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देने के लिए खंडवा जिले के संगठन प्रभारी अंबाराम कराड़ा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
🗓️ ‘हर महीने की 1 से 7 तारीख के बीच होंगी कामकाजी बैठकें’
बैठक को संबोधित करते हुए संगठन प्रभारी अंबाराम कराड़ा ने बताया कि भाजपा संगठन के निर्देशानुसार हर महीने की कामकाजी बैठकें 1 से 7 तारीख के बीच संपन्न करनी हैं। इस दौरान उन्होंने बंगाल में भाजपा की जीत पर सभी कार्यकर्ताओं को बधाई व शुभकामनाएं दीं।
✌️ ‘हमेशा चुनावी मोड में सक्रिय रहती है भाजपा’
कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए श्री कराड़ा ने कहा कि भाजपा हमेशा चुनावी मोड में सक्रिय रहती है। पार्टी एक चुनाव समाप्त होने के बाद तुरंत दूसरे चुनाव की तैयारियों में लग जाती है। इसलिए संगठन के सभी कार्यकर्ताओं को भी आगामी चुनौतियों और कार्यक्रमों के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए।
👥 बैठक में शामिल हुए कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता
इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष सेवादास पटेल, पूर्व जनपद अध्यक्ष राजेश पटेल, पूर्व जिला मंत्री जितेंद्र सिंह मंडलोई, गुरुकुल एकेडमी के संचालक भरत सिंह तंवर, मंडल अध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान एवं भारतीय जनता पार्टी के कई सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन मंडल महामंत्री संतोष हिरवे ने किया एवं अंत में आभार जितेंद्र सिंह चंद्रावत ने व्यक्त किया।
यह खबर आपको कैसी लगी?


खंडवा




























