- बिहार:Saharsa News: सहरसा में मक्के के खेत में 4 दोस्तों ने पीया जहर, 3 की मौत; एक की हालत नाजुक
- महाराष्ट्र:Sanjay Raut on RSS: ‘संघ का मुस्लिम प्रेम सिर्फ सलमान तक?’, जानें संजय राउत क्यों नहीं हुए RSS के कार्यक्रम में शामिल
- दिल्ली/NCR:Delhi EV Bus: दिल्ली को मिलीं 500 नई इलेक्ट्रिक बसें, नितिन नबीन बोले- प्रदूषण और जाम से अब मिलेगी राहत
- देश:Assam Politics: बीजेपी की सोशल मीडिया पोस्ट पर भड़की कांग्रेस, CM हिमंत बिस्वा सरमा पर लगाए हिंसा भड़काने के आरोप
- उत्तरप्रदेश:Meerut News: मेरठ में स्क्रैप कारोबारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, डेढ़ साल पुराने मर्डर से जुड़ा है बदला?
- बिहार:Bihar News: बिहार में अजब-गजब चोरी! स्कॉर्पियो से बकरी चुराने पहुंचे चोर, गांववालों ने घेरा तो गाड़ी छोड़कर भागे
- दिल्ली/NCR:Noida News: नोएडा के सेक्टर-144 में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन बिल्डिंग की शटरिंग गिरने से 2 मजदूरों की मौत
- बिहार:Darbhanga News: दरभंगा में 6 साल की मासूम से दरिंदगी के बाद हत्या, शव मिलने पर भड़का आक्रोश, सड़क जाम कर पुलिस से भिड़े लोग
- देश:RSS Chief: ‘संघ कहेगा तो पद छोड़ दूंगा’, 75 साल की उम्र पर मोहन भागवत ने दिए बड़े संकेत; जानें क्या है पूरा मामला
- देश:Karnataka News: विजयपुरा में प्राइवेट जेट क्रैश, मैंगलोर गांव के पास हुआ हादसा; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
- बिहार:Saharsa News: सहरसा में मक्के के खेत में 4 दोस्तों ने पीया जहर, 3 की मौत; एक की हालत नाजुक
- महाराष्ट्र:Sanjay Raut on RSS: ‘संघ का मुस्लिम प्रेम सिर्फ सलमान तक?’, जानें संजय राउत क्यों नहीं हुए RSS के कार्यक्रम में शामिल
- दिल्ली/NCR:Delhi EV Bus: दिल्ली को मिलीं 500 नई इलेक्ट्रिक बसें, नितिन नबीन बोले- प्रदूषण और जाम से अब मिलेगी राहत
- देश:Assam Politics: बीजेपी की सोशल मीडिया पोस्ट पर भड़की कांग्रेस, CM हिमंत बिस्वा सरमा पर लगाए हिंसा भड़काने के आरोप
- उत्तरप्रदेश:Meerut News: मेरठ में स्क्रैप कारोबारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, डेढ़ साल पुराने मर्डर से जुड़ा है बदला?
- बिहार:Bihar News: बिहार में अजब-गजब चोरी! स्कॉर्पियो से बकरी चुराने पहुंचे चोर, गांववालों ने घेरा तो गाड़ी छोड़कर भागे
- दिल्ली/NCR:Noida News: नोएडा के सेक्टर-144 में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन बिल्डिंग की शटरिंग गिरने से 2 मजदूरों की मौत
- बिहार:Darbhanga News: दरभंगा में 6 साल की मासूम से दरिंदगी के बाद हत्या, शव मिलने पर भड़का आक्रोश, सड़क जाम कर पुलिस से भिड़े लोग
- देश:RSS Chief: ‘संघ कहेगा तो पद छोड़ दूंगा’, 75 साल की उम्र पर मोहन भागवत ने दिए बड़े संकेत; जानें क्या है पूरा मामला
- देश:Karnataka News: विजयपुरा में प्राइवेट जेट क्रैश, मैंगलोर गांव के पास हुआ हादसा; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Month: April 2024
पश्चिम बंगाल में भी BJP बनाने जा रही रिकॉर्ड… हुगली रोड शो में बोले CM पुष्कर सिंह धामी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पश्चिम बंगाल के संसदीय क्षेत्र हुगली में चिनसुराह स्टेशन रोड से घड़ी मोड़ तक रोड शो किया. इस दौरान काफी भीड़ उमड़ी. उन्होंने भाजपा प्रत्याशी लॉकेट चटर्जी के नामांकन में भी हिस्सा लिया. रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं. पीएम ने देश को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है लेकिन विपक्षी दल देश में भ्रम का माहौल पैदा कर रहे हैं. सीएम धामी ने कहा कि विपक्ष भाजपा के खिलाफ अफवाह फैला रहा है कि मोदी जी फिर से […]
कैंपेन सॉन्ग बैन होने पर चुनाव आयोग पहुंचे आप नेता, दोहरे रवैये का लगाया आरोप
आम आदमी पार्टी ने अपना कैंपेन सॉन्ग लांच किया था लेकिन चुनाव आयोग ने इस पर रोक लगा दी थी. इस मामले को लेकर पार्टी का एक डेलीगेशन चुनाव आयोग से मिला. इसमें आप नेता आतिशी, सौरभ भारद्वाज, पंकज गुप्ता, दिलीप पांडे और आदिल सभी को मिलाकर कुल 5 सदस्य थें. तकरीबन 40 मिनट तक चली बैठक के बाद आप नेताओं ने चुनाव आयोग पर पक्षपात करने का आरोप लगाया और कहा कि उन्होंने चुनाव आयोग को पूर्व चुनाव आयुक्त टीएन शेषन की याद दिलाई. बता दें, टीएन शेषन भारत के दसवें मुख्य चुनाव आयुक्त थे. इनको भारत के इतिहास […]
कद, किरकिरी और कश्मकश… वो वजहें जो गांधी परिवार को रायबरेली-अमेठी से लड़ने से रोक रहीं
उत्तर प्रदेश के अमेठी और रायबरेली को पहचान गांधी परिवार के चलते मिली. गांधी परिवार के सदस्यों ने दोनों सीटों का प्रतिनिधित्व करते हुए विकास परियोजनाएं देकर अपना गढ़ बनाने के साथ-साथ लोगों से एक गहरा रिश्ता कायम किया. 2019 के लोकसभा चुनाव में अमेठी क्षेत्र के लोगों ने कांग्रेस से मुंह मोड़ा तो राहुल गांधी ने केरल को अपना सियासी ठिकाना बना लिया है. रायबरेली से लोकसभा सांसद रहीं सोनिया गांधी अब राज्यसभा सदस्य बन चुकी हैं. ऐसे में रायबरेली और अमेठी लोकसभा सीट को लेकर सस्पेंस बना हुआ है, जिस पर लोगों की नजरें टिकी हुई हैं. रायबरेली […]
आखिर कब थमेगा कोटा में आत्महत्याओं का मामला? फिर एक छात्र ने किया सुसाइड
राजस्थान के कोटा में देशभर से छात्र-छात्राएं कंपटीशन की तैयारी करने आते हैं, लेकिन कोटा में आत्महत्या की घटनाएं थमती हुई नजर नहीं आ रही हैं. मंगलवार को एक और छात्र यहां फांसी के फंदे से लटक गया. जानकारी के मुताबिक छात्र कोटा में नीट परीक्षा की तैयारी कर रहा था. छात्र का शव उसके कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला. छात्र ने सुसाइड नोट में यह कदम उठाने के लिए अपने पिता से माफी मांगी. मृतक धौलपुर का रहने वाला है. कोटा में रहकर छात्र नीट परीक्षा की तैयारी कर रहा था. जनवरी से अप्रैल तक चार महीने […]
अनोखी शादी! बेतिया में किन्नर ने युवक से रचाई शादी, जानें कैसे शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी
बिहार के बेतिया में एक अनोखी शादी देखने को मिली. यहां एक ट्रांसजेंडर ने अपने प्रेमी के साथ मंदिर में सात फेरे लिए. दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था और दोनों छुप-छुप कर मिला करते थे. बेतिया के सरिसवा गढ़ी माई मंदिर में हुई इस शादी के सैकड़ों लोग गवाह बने. साथ ही इस शादी की दूर-दूर तक चर्चा चल रही है. किन्नर गोपालगंज के रहने वाले हैं. बेतिया के मझौलिया प्रखंड के सरिसवा गढ़ी माई मंदिर परिसर में एक अनोखी विवाह चर्चा का विषय बन गया है. मंदिर परिसर में एक किन्नर ने एक […]
शख्स ने जीती इतनी बड़ी लॉटरी, अब 30 साल तक हर महीने मिलेंगे 1 करोड़ रुपये
कहते हैं कि ऊपर वाला जब भी देता है छप्पर फाड़कर देता है. कई लोगों पर ये बात एकदम सटीक बैठती है. दुनिया में ऐसे बहुत से लोग हैं, जिनका बचपन भले ही गरीबी में बीता हो, लेकिन बाद में वो करोड़ों-अरबों के मालिक बन गए. वैसे तो कहा जाता है कि लोग अपनी मेहनत से अमीर बनते हैं, लेकिन कई लोग ऐसे भी होते हैं, जो अपनी किस्मत से अमीर बन जाते हैं. आजकल ऐसा ही एक शख्स चर्चा में है, जो दीवारों को प्लास्टर करने का काम करता है, लेकिन उसकी किस्मत इतनी अच्छी है कि वो एक […]
अजग-गजब MP! कक्षा 4 तक पढ़ाई, चुनाव में ड्यूटी लगाई… ड्राइवर-मैकेनिक और गैंगमैन डलवाएंगे आपका कीमती वोट
मध्य प्रदेश के गुना जिला प्रशासन की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है. देश के सबसे बड़े महोत्सव यानी लोकसभा के चुनाव में ऐसे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को पोलिंग अधिकारी बना दिया गया है, जो बमुश्किल चौथी पास हैं. बस अपना नाम ही लिख पाते हैं. हैरानी की बात यह है कि जिला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर को इन 20 कर्मचारियों में से 14 ने आवेदन देकर यह काम नहीं कराए जाने की मांग की है. इसको लेकर नगर पालिका अध्यक्ष ने भी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर से बातचीत कर स्थिति साफ की है. इसके बाद भी चतुर्थ श्रेणी […]
दिल्ली AIIMS में नर्सिंग की छात्रा ने की खुदकुशी, हॉस्टल में पंखे से लटकता मिला शव
दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानी एम्स से एक परेशान करने वाली खबर सामने आई है. यहां के हॉस्टल में बीएससी नर्सिंग की छात्रा ने खुदकुशी कर ली है. छात्रा का शव उसके कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला. छात्रा का शव मिलने से पूरे हॉस्टल के लोग सकते में हैं. बाकी छात्र-छात्राओं में भी इस घटना के बाद से हड़कंप मचा हुआ है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक आज लगभग 11.30 बजे एम्स के हॉस्टल में एक लड़की के आत्महत्या करने के संबंध में एक सूचना मिली थी. आत्महत्या की जानकारी मिलने के बाद पुलिस कर्मी घटनास्थल पर […]
लखनऊ में महिला कैदियों के वैन में लगी आग, 9 बंदी और 14 कॉन्स्टेबल थीं सवार
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार को चलते वाहन में आगजनी की घटना सामने आई है. यह आग कैदियों को लेकर जा रही वैन में लगी है. महिला बंदियों को पेशी से जेल लेकर जा रही कैदी वैन में आग लगने से सड़क में हड़कंप मच गया. यह आग बीच सड़क पर राजभवन गेट नंबर 14 के सामने कैदी वैन में लगी थी. महिला कैदी वैन जिला न्यायालय से गोसाईगंज स्थित जेल जा रही थी. कैदी वैन में 9 महिला कैदी और महिला पुलिसकर्मी सवार थीं. वैन में भीषण आग लगने के बाद लोगों ने कूद कर अपनी जान […]
झारखंड: हीटवेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट, पारा 43 डिग्री के पार… लू से एक की मौत, एक गंभीर
आग उगलती भीषण गर्मी की चपेट में इस वक्त झारखंड के 11 जिले हैं. इसको लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. झारखंड के अधिकांश जिलों में पारा 40 डिग्री से ऊपर है. भीषण गर्मी और लू के कारण स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने एक ओर जहां राज्य के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में केजी से लेकर 8वीं तक की कक्षाएं अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दी हैं तो वहीं कक्षा 9 से ऊपर की कक्षाओं को सुबह 7:00 से 11:30 तक संचालित करने का आदेश दिया है. मौसम विभाग के जारी अलर्ट के […]
राहुल गांधी को ‘साहिबजादे’ कहने से पहले सोचें PM… शरद पवार ने किया पलटवार
लोकसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों में संग्राम छिड़ा है. सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच बयानों के तीर चल रहे हैं, इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रधानमंत्री मोदी में भी जुबानी जंग छिड़ी है. इसी दौरान राहुल गांधी को शहजादे कहे जाने पर एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा है. शरद पवार ने कहा कि राहुल गांधी को शहजादे कहना ठीक नहीं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को राहुल गांधी की आलोचना करते समय जरा विचार करना चाहिए. शरद पवार ने राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा का भी हवाला दिया और कहा कि सत्ता […]
मुख्तार, अतीक और शहाबुद्दीन… वोट की अपील करते हुए ये क्या कह गए सपा उम्मीदवार बर्क, FIR दर्ज
लोकसभा चुनाव के दो चरण हो चुके हैं और तीसरे चरण की तैयारी जोरों पर है. मतदान की तारीख नजदीक आती देख उम्मीदवार वोटर्स को अपनी और खींचने का हर तरीका अपना रहे हैं. पश्चिम उत्तर प्रदेश की संभल लोकसभा सीट से सपा नेता जियाउर्रहमान ने वोट मांगने के लिए अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी, शहाबुद्दीन और जेल बंद आजम खां को याद किया है. बता दें कि अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी और शहाबुद्दीन पर कई अपराधिक मुकदमें दर्ज थे. मगर, संभल में सपा नेता ने एक वर्ग विशेष से उनकी कुर्बानी को याद रखने की अपील की है. संभल से […]
चुनाव से पहले केजरीवाल की गिरफ्तारी क्यों? सुप्रीम कोर्ट ने ED से पूछे 5 बड़े सवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी. इसी को लेकर आज शीर्ष अदालत में सुनवाई हुई. इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने ईडी से दिल्ली के मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी पर पांच सवाल पूछे हैं. बता दें, इस मामले की अगली सुनवाई शुक्रवार को होगी. इसमें ईडी के वकील एसवी राजू अदालत को इन सभी सवालों के जवाब देंगे. जस्टिस संजीव खन्ना ने ईडी के सामने 5 सवाल खड़े किए हैं. इसमें याचिकाकर्ता से लेकर चुनाव से पहले केजरीवाल की गिरफ्तारी तक पर सवाल पूछे गए हैं. ईडी के वकील के पास […]
खुशखबरी! जो कभी नहीं हुआ वो अब होगा, अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 रचने जा रही इतिहास
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा द राइज के बाद अब इसका सीक्वल भी आने जा रहा है. फिल्म के सीक्वल का नाम पुष्पा द रूल रखा गया है. इस फिल्म को लेकर लगातार अपडेट्स आ रहे हैं. फिल्म को लेकर अब जो नया अपडेट आया है वो फैंस के लिए एक खुशखबरी है. अब वो होने जा रहा है जो अब तक नहीं हुआ है. पुष्पा द रूल एक पैन इंडिया फिल्म है. इससे पहले भी पैन इंडिया फिल्में रिलीज हुई हैं. लेकिन इससे पहले कभी भी कोई पैन इंडिया फिल्म बंगाल में रिलीज नहीं हुई. ये पहला […]
ये होगी टीम इंडिया की बेस्ट Playing XI, इन खिलाड़ियों का एक भी मैच खेलना मुश्किल
टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है. अहमदाबाद में बीसीसीआई सचिव जय शाह और सेलेक्शन कमेटी के बीच हुई बैठक के बाद भारतीय टीम के 15 सदस्यों का ऐलान कर दिया गया है. रोहित शर्मा की कप्तानी में यशस्वी जायसवाल जैसे खिलाड़ी को पहली बार टी20 वर्ल्ड कप खेलने का मौका मिलेगा. वहीं टीम इंडिया में ऋषभ पंत, संजू सैमसन, युजेंद्र चहल और शिवम दुबे जैसे खिलाड़ियों की वापसी हुई. शुभमन गिल, केएल राहुल और रिंकू सिंह के लिए बुरी खबर आई, इन तीनों को 15 सदस्यीय टीम में जगह नहीं मिली. वैसे यहां […]



शेयर करें

































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































