- खंडवा:MPPSC Exam 2026: 26 अप्रैल को होगी प्रारंभिक परीक्षा, जान लें गाइडलाइंस
- खंडवा:खंडवा: 9 मई की नेशनल लोक अदालत को सफल बनाने के लिए अहम बैठक
- खंडवा:खंडवा: मोरटक्का में सड़क किनारे मिर्ची की दुकानें लगाने पर पूर्णतः प्रतिबंध, SDM का आदेश
- खंडवा:खंडवा: कलेक्टर का कड़ा एक्शन, 3 कुख्यात बदमाशों को किया 1 साल के लिए जिला बदर
- खंडवा:खंडवा: दादाजी धूनीवाले जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने बचाई गंभीर मरीज की जान
- खंडवा:खंडवा: कलेक्टर इलेवन ने जीता रोमांचक मैत्री क्रिकेट मैच, NHDC इलेवन को दी मात
- खंडवा:जल संचय अभियान: डिंडोरी देश में पहले, खंडवा दूसरे स्थान पर
- मनोरंजन:इंदौर की डॉ. इशिता जोशी ने जीता ‘नारीफर्स्ट ज्वेल ऑफ इंडिया’ का खिताब
- महाराष्ट्र:केएचजी फाउंडेशन की बड़ी पहल: 4 हेल्थ-टेक स्टार्टअप्स बदलेंगे देश का स्वास्थ्य परिदृश्य
- मनोरंजन:सिमरन बग्गा का नया म्यूजिक वीडियो ‘Saa-E-Yaa’ रिलीज के लिए तैयार
- खंडवा:MPPSC Exam 2026: 26 अप्रैल को होगी प्रारंभिक परीक्षा, जान लें गाइडलाइंस
- खंडवा:खंडवा: 9 मई की नेशनल लोक अदालत को सफल बनाने के लिए अहम बैठक
- खंडवा:खंडवा: मोरटक्का में सड़क किनारे मिर्ची की दुकानें लगाने पर पूर्णतः प्रतिबंध, SDM का आदेश
- खंडवा:खंडवा: कलेक्टर का कड़ा एक्शन, 3 कुख्यात बदमाशों को किया 1 साल के लिए जिला बदर
- खंडवा:खंडवा: दादाजी धूनीवाले जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने बचाई गंभीर मरीज की जान
- खंडवा:खंडवा: कलेक्टर इलेवन ने जीता रोमांचक मैत्री क्रिकेट मैच, NHDC इलेवन को दी मात
- खंडवा:जल संचय अभियान: डिंडोरी देश में पहले, खंडवा दूसरे स्थान पर
- मनोरंजन:इंदौर की डॉ. इशिता जोशी ने जीता ‘नारीफर्स्ट ज्वेल ऑफ इंडिया’ का खिताब
- महाराष्ट्र:केएचजी फाउंडेशन की बड़ी पहल: 4 हेल्थ-टेक स्टार्टअप्स बदलेंगे देश का स्वास्थ्य परिदृश्य
- मनोरंजन:सिमरन बग्गा का नया म्यूजिक वीडियो ‘Saa-E-Yaa’ रिलीज के लिए तैयार
Day: April 14, 2024
उज्जैन में भीषण सड़क हादसा ,तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से तीन युवकों की हुई मौत…
उज्जैन।: मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में अज्ञात वाहन ने दो अलग-अलग बाइक पर सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। तीनों युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है घटना गांव गोयला बुजुर्ग के पास हाईवे की है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। बताया जा रहा है कि किसी बड़े अज्ञात वाहन ने तीनों युवकों को टक्कर मारी है। एक युवक खाचरोद का रहने वाला था और दो युवक इंदौर के रहने वाले थे। तीनों युवकों की मौत हो गई है। इंदौर निवासी राजेश चौहान और विजय भूरिया मंदसौर में अपना काम खत्म करने के बाद इंदौर जा […]
बसपा ने MP की दो सीटों पर प्रत्याशी किए घोषित, बैतूल से अर्जुन भलावी होंगे नए कैंडिडेट
भोपाल: बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने एक और सूची जारी की है, जिसमें मध्य प्रदेश की बैतूल और इंदौर लोकसभा सीट के लिए प्रत्याशियों का ऐलान किया है। पार्टी ने मध्यप्रदेश के बैतूल लोकसभा आज अर्जुन भलावी को पार्टी प्रत्याशी घोषित किया। बसपा की प्रदेश इकाई के अनुसार अर्जुन भलावी, अशोक भलावी के पुत्र हैं, जिन्हें हाल ही में बसपा ने बैतूल संसदीय क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी घोषित किया था और उनका अचानक हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया। इस वजह से बैतूल में चुनाव प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई है। पार्टी ने अब उनके पुत्र अशोक भलावी को प्रत्याशी घोषित किया […]
आदिवासी होने के कारण राष्ट्रपति को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में भाग लेने से रोका गया- राहुल गांधी
जगदलपुर: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को पीएम मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर हमला बोला और कहा कि भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने से रोका गया क्योंकि वह एक आदिवासी हैं और यह भाजपा की सोच को दर्शाता है। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव को दो विचारधाराओं-संविधान की रक्षा करने वाले और इसे नष्ट करने वालों- के बीच की लड़ाई बताया। यह चुनावी रैली अनुसूचित जनजाति(आरक्षित) बस्तर लोकसभा सीट से कांग्रेस के […]
स्कूली बच्चों से भरी में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा बच्चे थे सवार
कवर्धा: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में शनिवार को बच्चों से भरी स्कूली बस में अचानक आग लग गई। बस में करीब 30 से ज्यादा बच्चे सवार थे। बस में धुंआ निकले ही बच्चों में अफरातफरी मच गई। बस के इंजन से धुंआ देखते ही ड्राइवर ने बीच सड़क पर बस रोक दी और कंडक्टर की मदद से जल्द से जल्द सभी बच्चों को बस से सुरक्षित बाहर निकाला। फायर वाटर एक्साटिंग्विशर की मदद से आग को काबू किया। फायरबिग्रेड भी तत्काल मौके पर पहुंच गई। जानकारी के मुताबिक, शहर के प्राइवेट अशोक पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम होने वाला है। इसके […]
बेटे का दिल दहला देने वाला कारनामा, पिता को बिजली का करंट लगाकर दी दर्दनाक मौत, ऐसे हुआ खुलासा
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पुलिस ने एक अंधे कत्ल का सनसनीखेज खुलासा किया है। जहां एक कलयुगी बेटे ने अपने पिता को करंट लगाकर मौत के घाट उतार दिया। शातिर ने परिवार में सबको नेचुरल मौत का दिखावा किया और संस्कार की सारी तैयारियां भी पूरी कर ली। इसी बीच मृतक की दूसरी पत्नी मौके पर पहुंची और उसने पति की हत्या की आशंका जताई और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। सूचना पर अंतिम संस्कार से ठीक पहले पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया तो मौत का कारण करंट लगना पाया गया। दरअसल, रामनगर कोटा निवासी […]
राहुल गांधी के दौरे के बाद बस्तर से कांग्रेस को बड़ा झटका, ग्रामीण जिला अध्यक्ष बलराम मौर्य ने पार्टी से दिया इस्तीफा
जगदलपुर : राहुल गांधी के दौरे के ठीक बाद बस्तर में कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। नाराजगी के चलते ग्रामीण जिला अध्यक्ष बलराम मौर्य ने पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। राहुल गांधी के बस्तर से जाने के बाद उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष को अपना इस्तीफा लिखकर भेजा है जिसमें पार्टी छोड़ने का कारण दुर्व्यवहार से आहत होना बताया है। बता दें कि आज ही राहुल गांधी जगदलपुर में कांग्रेस नेता व लोकसभा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी रैली करने आए पहुंचे। राहुल गांधी के चुनावी मंच पर स्वागत के दौरान ग्रामीण जिला अध्यक्ष बलराम […]
मुख्यमंत्री मोहन यादव बोले – बाबा साहब अंबेडकर के साथ कांग्रेस ने किया षड्यंत्र..
भोपाल।: अंबेडकर जयंती के मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बाबा साहब डॉक्टर अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की ।इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। सीएम ने कहा की दुर्भाग्य से बाबा साहब अंबेडकर के खिलाफ कांग्रेस ने साजिश की। उन्हें चुनाव हराने का प्रयास तत्कालीन प्रधानमंत्री ने किया। जीते जी और उनके बाद भी कांग्रेस ने उनका अपमान किया। इंदिरा जी ने कदम कदम पर संविधान में संशोधन कर अपमान किया। डॉ मोहन यादव ने कहा कि संविधान के […]
घर के अंदर छुपकर बैठा था तेंदुआ, जब लोगों ने देखा तो उड़ गए होश ,सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम…
बुदनी। : मध्य प्रदेश के बुदनी के भैरुंदा क्षेत्र अंतर्गत वन परिक्षेत्र लाड़कुई के ग्राम किशनपुर में बीती देर रात्रि को तेंदुआ ने शिकार की तलाश में गांव में दस्तक दी और जंगल से लगे खेत पर बने घर में घुस गया। बताया जा रहा है कि घर के सदस्य जब बाहर आंगन में बैठे थे, उस समय तेंदुआ पीछे के गेट से कमरे मे दाखिल हो गया और समान गिरने की आवाज आई जब घर के लोग देखने पहुंचे तेंदुआ कमरे में नजर आया। जिसे देख घरवालों के होश उड़ गए औऱ हिम्मत दिखाते हुए तेंदुए को कमरे में […]
रीवा में 160 फीट गहरे बोरवेल में फंसे मासूम की हुई मौत, 44 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन..
रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में 160 फीट गहरे बोरवेल में फंसे मासूम की मौत हो गई है। आपको बता दें कि 44 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद 42 फीट की गहराई पर मयंक गिट्टियों के बीच दबा मिला ,तत्काल मेडिकल टीम मयंक को लेकर अस्पताल पहुंची यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। इस बात की पुष्टि जिला पंचायत सीईओ सौरभ सोनवडे ने की है। शुक्रवार को मयंक खेलते समय खुले बोरवेल में गिर गया था। घटना जनेह थाना क्षेत्र में आने वाले मनिका गांव की है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची […]
पंजाब विश्व हिंदू परिषद अध्यक्ष की दिनदहाड़े हत्या, दुकान में घुसकर धारदार हथियार से किया हमला
पंजाब के आनंदपुर साहिब के नंगल में विश्व हिंदू परिषद के स्थानीय अध्यक्ष और नेता विकास प्रभाकर की हत्या कर दी गई है. हत्यारों ने प्रभाकर की दुकान के अंदर ही हत्या की वारदात को अंजाम दिया. दिनदहाड़े हुई इस घटना से आस-पास के इलाके में दहशत फैल गई है. मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. घटना दोपहर करीब पौने पांच बजे हुई, जब हत्यारों ने घटना को अंजाम दिया. बता दें कि मृतक विकास प्रभाकर को करीब तीन महीने पहले ही अध्यक्ष नियुक्त किए गया था. उनकी बॉडी दुकान के अंदर ही खून […]
1991 की मुराद अब हुई पूरी, चंडीगढ़ से टिकट मिलने पर क्या बोले कांग्रेस उम्मीवार मनीष तिवारी
देशभर में लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है. हर तरफ चुनावी शोर सुनाई दे रहा है. कांग्रेस अपनी खोई हुई साख को वापस पाने के लिए पुरजोर कोशिश कर रही है. काफी सोच विचार के बाद उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतार रही है. वहीं कांग्रेस के कद्दावर नेताओं में शुमार और पूर्व पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद मनीष तिवारी को पार्टी ने इस बार चंडीगढ़ से चुनावी रण में उतारा है. मनीष तिवारी को कांग्रेस ने चंडीगढ़ से लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाया है. दरअसल साल 1991 से मनीष तिवारी लगातार चंडीगढ़ से टिकट की मांग करते […]
निकाल दो मेरे हाथ की 2 उंगलियां’, शख्स को हुई अजीब बीमारी, डॉक्टर भी चौंक गए
दुनिया में न जाने कितनी तरह की बीमारियां हैं, जिसमें से कुछ के बारे में तो इंसान जानते तक नहीं हैं, क्योंकि वो बीमारियां लाखों-करोड़ों लोगों में से किसी एक को होती हैं. कभी-कभी तो डॉक्टर भी चौंक जाते हैं, क्योंकि उन्होंने भी पहले कभी वैसी बीमारियों का सामना नहीं किया होता है. अब आप ही सोचिए कि अगर आपके पास कोई इंसान आए और आपसे कहे कि उसके हाथ की उंगलियां काट दीजिए, तो आपको कैसा महसूस होगा? जाहिर है आप चौंक जाएंगे. कनाडा के एक डॉक्टर के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. दरअसल, क्यूबेक शहर का रहने […]
सलमान खान के घर हमला करने वालों का CCTV फुटेज आया सामने, बाइक पर सवार थे दो हमलावर
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के घर के बाहर आज सुबह दो अज्ञात लोगों ने फायरिंग की. इस खबर के सामने आने के बाद इंडस्ट्री में हलचल मच गई है. सलमान खान के घर बाहर हुए इस हादसे को उनकी पुरानी धमकियों से जोड़कर भी देखा जा रहा है. बाइक सवार दो लोगों ने गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर 6 राउंड फायरिंग की. जिसमें से एक गोली सलमान खान के घर की बालकनी वाली दीवार पर भी चलाई गई है. मुंबई क्राइम ब्रांच के साथ-साथ बांद्रा पुलिस और फोरेंसिक की टीम भी मौके पर पहुंची. मामले की बारीकी के साथ जांच की […]
बगावती मूड में नेता! सीट बंटवारे पर मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष नाराज, खरगे-वेणुगोपाल से मुलाकात
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की 12 लिस्ट जारी कर दी हैं. इसमें कई पुराने चेहरों को तो कई नए चेहरों को मौका मिला है. पार्टी ने कई नेताओं का टिकट काटा भी है. टिकट बंटवारे से नाराज मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड ने कांग्रेस आलाकमान से मुलाकात की है. वर्षा गायकवाड सहित असलम शेख और अमीन पटेल ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और महासचिव KC वेणुगोपाल से मुलाकात की है और अपनी नाराजगी जाहिर की है. मुंबई में कांग्रेस को सिर्फ 2 ही सीटें मिली हैं, उत्तर मध्य मुंबई और उत्तर मुंबई. लेकिन हालत ये […]
आंध्र प्रदेश: CM वाईएस जगन मोहन रेड्डी के माथे पर लगी चोट, रोड शो में फूलों के साथ-साथ फेंके गए पत्थर
लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार करते वक्त आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी पर पत्थर से हमला हुआ है. रेड्डी शनिवार को विजयवाड़ा में ‘मेमंथा सिद्धम’ रोड शो कर रहे थे. इस दौरान उनके ऊपर फूल भी फेंके जा रहा थे. इन्हीं फूलों में किसी ने पत्थर फेंक दिया जो सीधे जाकर सीएम के माथे पर लग गया. पत्थर लगने की वजह से सीएम चोटिल हो गए और माथे से खून निकलने लगा. आनन-फानन में बस पर मौजूद उनके सुरक्षा कर्मियों ने तत्काल प्राथमिक उपचार दिया. पत्थर किसने फेंका और क्यों फेंका इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं […]


शेयर करें







