- खंडवा:MPPSC Exam 2026: 26 अप्रैल को होगी प्रारंभिक परीक्षा, जान लें गाइडलाइंस
- खंडवा:खंडवा: 9 मई की नेशनल लोक अदालत को सफल बनाने के लिए अहम बैठक
- खंडवा:खंडवा: मोरटक्का में सड़क किनारे मिर्ची की दुकानें लगाने पर पूर्णतः प्रतिबंध, SDM का आदेश
- खंडवा:खंडवा: कलेक्टर का कड़ा एक्शन, 3 कुख्यात बदमाशों को किया 1 साल के लिए जिला बदर
- खंडवा:खंडवा: दादाजी धूनीवाले जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने बचाई गंभीर मरीज की जान
- खंडवा:खंडवा: कलेक्टर इलेवन ने जीता रोमांचक मैत्री क्रिकेट मैच, NHDC इलेवन को दी मात
- खंडवा:जल संचय अभियान: डिंडोरी देश में पहले, खंडवा दूसरे स्थान पर
- मनोरंजन:इंदौर की डॉ. इशिता जोशी ने जीता ‘नारीफर्स्ट ज्वेल ऑफ इंडिया’ का खिताब
- महाराष्ट्र:केएचजी फाउंडेशन की बड़ी पहल: 4 हेल्थ-टेक स्टार्टअप्स बदलेंगे देश का स्वास्थ्य परिदृश्य
- मनोरंजन:सिमरन बग्गा का नया म्यूजिक वीडियो ‘Saa-E-Yaa’ रिलीज के लिए तैयार
- खंडवा:MPPSC Exam 2026: 26 अप्रैल को होगी प्रारंभिक परीक्षा, जान लें गाइडलाइंस
- खंडवा:खंडवा: 9 मई की नेशनल लोक अदालत को सफल बनाने के लिए अहम बैठक
- खंडवा:खंडवा: मोरटक्का में सड़क किनारे मिर्ची की दुकानें लगाने पर पूर्णतः प्रतिबंध, SDM का आदेश
- खंडवा:खंडवा: कलेक्टर का कड़ा एक्शन, 3 कुख्यात बदमाशों को किया 1 साल के लिए जिला बदर
- खंडवा:खंडवा: दादाजी धूनीवाले जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने बचाई गंभीर मरीज की जान
- खंडवा:खंडवा: कलेक्टर इलेवन ने जीता रोमांचक मैत्री क्रिकेट मैच, NHDC इलेवन को दी मात
- खंडवा:जल संचय अभियान: डिंडोरी देश में पहले, खंडवा दूसरे स्थान पर
- मनोरंजन:इंदौर की डॉ. इशिता जोशी ने जीता ‘नारीफर्स्ट ज्वेल ऑफ इंडिया’ का खिताब
- महाराष्ट्र:केएचजी फाउंडेशन की बड़ी पहल: 4 हेल्थ-टेक स्टार्टअप्स बदलेंगे देश का स्वास्थ्य परिदृश्य
- मनोरंजन:सिमरन बग्गा का नया म्यूजिक वीडियो ‘Saa-E-Yaa’ रिलीज के लिए तैयार
Day: April 17, 2024
शिवहर: डेढ़ महीने के बेटे को कुदाल से काटा, पकड़ा गया तो बोला- उसमें राक्षस नजर आता था
बिहार के शिवहर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पिता ने अपने डेढ़ महीने के बेटे की कुदाल से काटकर हत्या कर दी है. सनकी पिता ने अपने डेढ़ महीने के दूधमुंहें बेटे को कुदाल से काटकर मार दिया. पुलिस ने हैवान पिता को गिरफ्तार कर लिया है. दिल को दहला देने वाली ये घटना शिवहर जिले के थाना क्षेत्र के चिकनौटा गांव की है. आरोपी की पहचान तरियानी के सरवरपुर निवासी राजेश कुमार के रूप में हुई है. घटना के बारे बताया जा रहा है कि घर में सभी लोग चैती छठ के लिए […]
‘बीजेपी के डर से वायनाड में कांग्रेस ने नहीं लगाए झंडे’, माकपा ने राहुल गांधी को घेरा
केरल में सत्तारूढ़ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने बुधवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस ने वायनाड में लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के डर से अपने और अपने प्रमुख सहयोगी इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) के झंडे नहीं लगाये थे। केरल में मुख्य विपक्षी दल पर निशाना साधते हुए माकपा की राज्य इकाई के सचिव एम.वी. गोविंदन ने कहा कि यद्यपि कांग्रेस दावा कर रही है कि उसकी लड़ाई भाजपा से है, लेकिन उसके दो राष्ट्रीय नेता- राहुल गांधी और केसी वेणुगोपाल, दक्षिणी राज्य से चुनाव मैदान में हैं, जहां भाजपा की कोई भूमिका नहीं है। […]
नामांकन के लिए 24 हजार रुपए की चिल्लर लेकर पहुंचा प्रत्याशी, आधे घंटे तक गिनते रहे मतदान कर्मी
भोपाल में मानव समाधान पार्टी के प्रत्याशी संजय कुमार भोपाल लोक सभा सीट हेतु नामांकन दाखिल करने के लिए जमानत राशि के रूप में 24 हजार रुपए की चिल्लर बोरे में भर कर ले आए। इसे गिनने में मतदान कर्मियों के भी पसीने छूट गए। गौरतलब है कि नामांकन के दौरान उम्मीदवार को 25 हजार रुपए की जमानत राशि जमा करनी होती है। ऐसे में यह शख्स 24000 रुपए की चिल्लर और एक हजार रुपए का नोट लेकर नामांकन कराने पहुंचा था। संजय कुमार रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय पहुंचे तो उनके पास बोर में एक, दो, पांच और दस रुपए […]
मुजफ्फरनगर, कैराना और सहारनपुर लोकसभा क्षेत्रों में BJP उम्मीदवारों का बहिष्कार करेंगे राजपूत
मुजफ्फरनगर: मुजफ्फरनगर संसदीय क्षेत्र के खेड़ा में आयोजित राजपूत महापंचायत में निर्णय लिया गया कि इस समुदाय के लोग मुजफ्फरनगर, कैराना और सहारनपुर लोकसभा क्षेत्रों में भाजपा उम्मीदवारों का बहिष्कार करेंगे। किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और इलाके के प्रमुख राजपूत नेता ठाकुर पूरन सिंह ने मंगलवार को यह महापंचायत बुलाई थी। उन्होंने कहा,”यह बहिष्कार भाजपा द्वारा टिकट वितरण में राजपूत समुदाय की उपेक्षा करके उनका अपमान करने के विरोध में किया जा रहा है।” सिंह ने कहा, ”इन इलाकों में राजपूत समुदाय के लोग भाजपा उम्मीदवार को वोट नहीं देंगे बल्कि उनकी जगह दूसरी पार्टियों के किसी और मजबूत […]
झोपड़ी में रहने वाले किसान के बेटे ने पास किया UPSC की परीक्षा, पवन ने हासिल की 239वीं रैंक, गांव में खुशी का माहौल
UPSC Exam: कहते हैं कि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती, इस कहावत को छप्पर में रहने वाले पवन कुमार ने सच कर दिखाया है। बता दें कि पवन कुमार 2 बार असफल होने के बाद भी हिम्मत नहीं हारी। तीसरी बार कड़ी मेहनत के दम पर यूपीएससी क्लियर कर 239 वीं रैंक हासिल की। दरअसल यूपी के बुलंदशहर जिले के रहने वाले पवन कुमार ने यूपीएससी की परीक्षा में सफलता हासिल की है, झोपड़ी में रहने वाले पवन को देश की सबसे कठिन परीक्षा में 239 वीं रैंक मिली है। उनका यह तीसरा प्रयास था, पवन के पिता […]
सलमान खान के बाद अब दिग्गज नेता को मिली फोन पर धमकी, दाऊद इब्राहिम का नाम आया सामने
मुंबई : एक्टर सलमान खान के बाद अब एक दिग्गज नेता को धमकी दी गई है। सलमान खान के घर हाल ही में फायरिंग की गई थी, जिसकी जिम्मेदारी लॉरेंस के भाई अनमोल बिश्नोई ने ली। अब महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन करके गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के नेता खडसे ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि वह जल्द ही वापस भाजपा में चले जाएंगे। अधिकारी ने बताया कि सोमवार को […]
दिल्ली के LG ने जेल में बंद CM केजरीवाल को लिखा खुला पत्र, पानी की समस्या का किया जिक्र
दिल्ली शराब घोटाला मामले में जेल में बंद अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के बीच एक बार फिर से जुबानी जंग शुरू हो गई है. इस बार की जंग दिल्ली में पानी की सप्लाई को लेकर है. उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने राजधानी में पानी की सप्लाई को लेकर तिहाड़ जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को खुला पत्र लिखा है और इस समस्या के लिए उनकी सरकार को जिम्मेदार ठहराया है. उपराज्यपाल ने खुला पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि जल मंत्री आतिशी ने पानी लेने को लेकर हुई लड़ाई में एक महिला की मौत का इस्तेमाल ‘संकीर्ण […]
चुनावी मैदान में वीरप्पन की बेटी विद्यारानी… पिता के सपने करना चाहती हैं साकार
तमिलनाडु के जंगलों में दुर्दांत चंदन तस्कर वीरप्पन कभी खौफ का पर्याय था. लेकिन आज वीरप्पन की बेटी विद्यारानी वीरप्पन कृष्णागिरी लोकसभा क्षेत्र से चुनाव के मैदान में हैं. विद्यारानी ना केवल पिता की छवि को बदलना चाहती हैं बल्कि इलाके का भाग्य भी बदलना चाहती हैं. विद्यारानी पहली बार चुनाव के मैदान में हैं. उनकी पार्टी एनटीके ने उनको टिकट देकर एक बड़ा दांव खेला है. एनटीके ऐसी पार्टी है, जिसके पास ना तो एक विधायक है और ना ही सांसद. विद्यारानी अगर जीतती हैं तो विद्या और एनटीके दोनों की ये पहली शुरुआत होगी. वीरप्पन की बेटी विद्यारानी […]
मुख्यमंत्री डा. माेहन यादव बोले-जनता ने ठाना है, झूठे वादों के साथ नहीं, विकास के साथ कदम बढ़ाना है
छिंदवाड़ा। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के डिंडौरी में रोड शो के दौरान महाभारत सीरियल में द्रोणाचार्य की भूमिका निभाने वाले सुरेंद्र पाल भी साथ हैं। इससे पूर्व मुख्यमंत्री डा. माेहन यादव बोले-छिंदवाड़ा की जनता ने ठाना है, झूठे वादों के साथ नहीं, विकास के साथ कदम बढ़ाना है। रामनवमी के पावन पर्व पर छिंदवाड़ा की धरती ने झूठे वादों के साथ नहीं, विकास के साथ कदमताल करने एवं प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में “विकसित भारत – स्वर्णिम मध्यप्रदेश” के संकल्प हवन में भाजपा के साथ आहुति डालने का निश्चय कर लिया है। भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित आमसभा आज छिंदवाड़ा […]
भिंड में कांग्रेस को झटका, देवाशीष जरारिया ने पार्टी से दिया इस्तीफा
भिंड। नईदुनिया प्रतिनिधि, भिंड। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी देवाशीष जरारिया ने बुधवार की सुबह पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। अब वे बीएसपी की सदस्यता लेकर भिंड-दतिया लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में आ सकते हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बार बीएसपी के प्रत्याशी देवाशीष जरारिया होंगे। बता दें कि वर्ष 2019 के चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने देवाशीष जरारिया को उम्मीदवार बनाया था। बीते चुनाव में देवाशीष जरारिया और भाजपा की संध्या राय के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली थी। हालांकि देवाशीष जरारिया को 2 लाख से अधिक वोटो […]
ट्रैक पर पहुंचे किसान, बोले- जब तक साथियों की रिहाई नहीं, तब तक रहेगा जाम; कई ट्रेनें रद्द
पंजाब में किसान फिर से आक्रामक रूप में आ गए हैं. किसान आंदोलन 2.0 के दौरान गिरफ्तार किए गए युवा किसान नेताओं की रिहाई की मांग को लेकर गुस्साए किसानों ने आज अनिश्चितकाल के लिए रेल मार्ग बाधित कर दिया है. किसान शंभू रेलवे स्टेशन पर दिल्ली-जालंधर-जम्मू रेल मार्ग को जाम किए पटरियों पर बैठे हुए हैं. रेलवे मार्ग बाधित होने से कई ट्रेनें रद्द कर दी गईं हैं. वहीं, कई ट्रेनों का रूट डायवर्ड किया गया है. प्रदर्शनकारी किसानों ने किसान नेताओं की जल्द रिहाई न करने पर दिल्ली को पंजाब और हरियाणा से जोड़ने वाले रेल मार्गों को […]
मतदान का समय खत्म होने पर भी डाल सकेंगे वोट, जानें किन्हें मिलेगा इसका लाभ
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में पहले चरण के तहत 19 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। मप्र की जहां 6 सीटों सीधी, शहडोल, मंडला, जबलपुर, बालाघाट और छिंदवाड़ा और छत्तीसगढ़ की एक सीट बस्तर में वोटिंग होगी। चुनाव आयोग ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है, साथ ही आज शाम 6 बजे इन क्षेत्रों में चुनाव प्रचार भी थम जाएगा। सुबह आठ से शाम पांच बजे तक डलेंगे वोट मध्य प्रदेश की 6 सीटों सहित छत्तीसगढ़ की एक सीट पर सुबह आठ से शाम पांच बजे तक वाेट डाले जाएंगे। मतदान केंद्रों पर दिव्यांगों और बुजुर्गों को देखते हुए कई व्यवस्थाएं भी […]
चूड़ी बनाने के शौक ने लिया उद्योग का रूप, अब महिलाओं को मिल रहा रोजगार
बागली (देवास)। लगभग 20 वर्ष पूर्व इंदौर के समाजवादी इंदिरा नगर से विवाह कर बागली स्थित अपने ससुराल पहुंची दो युवतियों ने सामाजिक व आर्थिक रूप से पिछड़ी हुई महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का नया रास्ता दिखाया। साथ ही अपने परिवार को भी आर्थिक रूप से सुदृढ़ किया। घरों के एक कमरों में शुरू हुआ चूड़ी बनाने का कार्य नगर के प्रत्येक मोहल्ले में पहुंचा। यह महिलाओं के लिए कौशल विकास का पर्याय भी बना। इंदौर में एक ही मोहल्ले में रहने वाली दो युवतियों रजनी और विमला का विवाह बागली निवासी मोहन प्रजापत और नारायण हलवाई से हुआ था। दोनों ने […]
यूपी के सियासी मैदान से राजा-महाराजा बाहर तो कई ‘तीस मार खां’ ने भी बनाई दूरी
उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर लगभग सभी दलों ने अपने-अपने पत्ते खोल दिए हैं. यूपी की सियासत में इस बार राज परिवार से आने वाले सदस्य ही नहीं बल्कि कई सियासी दिग्गज नेता भी नजर आ रहे हैं. अमेठी राजघराने से लेकर कालाकांकर, पडरौना, भदावर, रामपुर के नवाब परिवार तक से कोई चुनावी मैदान में नहीं उतरा. बिजनौर के साहनपुर रियासत के राजा भारतेंद्र सिंह को टिकट नहीं मिला. इसके अलावा कादिर राणा से लेकर याकूब कुरैशी, आजम खान, शाहिद अखलाक, रिजवान जहीर, रमाकांत यादव और गुड्डू पंडित जैसे दिग्गज नेताओं के सियासी कुनबे से कोई चुनावी मैदान […]
बस की छत पर बैठे यात्री की गिरने से मौत, एक अन्य बस खाई में गिरी
लिधौरा। जिले में आए दिन सड़क दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार को सुबह लिधौरा बायपास ढ़ाबा के पास एक बस की छत पर बैठे एक युवक की गिरने से मौत हो गई। वहीं निवाडी-पृथ्वीपुर मार्ग पर पड़ने वाले लड़वारी गांव के पास बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बस खदान में उतर गई और आधा दर्जन यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जहां मृतक का शव पीएम के लिए भेजा। वहीं दूसरी बस को खाई से निकलवाया। बताया गया कि गौर बंधु बस झांसी भानपुरा से लिधौरा बाईपास […]


शेयर करें







