- खंडवा:MPPSC Exam 2026: 26 अप्रैल को होगी प्रारंभिक परीक्षा, जान लें गाइडलाइंस
- खंडवा:खंडवा: 9 मई की नेशनल लोक अदालत को सफल बनाने के लिए अहम बैठक
- खंडवा:खंडवा: मोरटक्का में सड़क किनारे मिर्ची की दुकानें लगाने पर पूर्णतः प्रतिबंध, SDM का आदेश
- खंडवा:खंडवा: कलेक्टर का कड़ा एक्शन, 3 कुख्यात बदमाशों को किया 1 साल के लिए जिला बदर
- खंडवा:खंडवा: दादाजी धूनीवाले जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने बचाई गंभीर मरीज की जान
- खंडवा:खंडवा: कलेक्टर इलेवन ने जीता रोमांचक मैत्री क्रिकेट मैच, NHDC इलेवन को दी मात
- खंडवा:जल संचय अभियान: डिंडोरी देश में पहले, खंडवा दूसरे स्थान पर
- मनोरंजन:इंदौर की डॉ. इशिता जोशी ने जीता ‘नारीफर्स्ट ज्वेल ऑफ इंडिया’ का खिताब
- महाराष्ट्र:केएचजी फाउंडेशन की बड़ी पहल: 4 हेल्थ-टेक स्टार्टअप्स बदलेंगे देश का स्वास्थ्य परिदृश्य
- मनोरंजन:सिमरन बग्गा का नया म्यूजिक वीडियो ‘Saa-E-Yaa’ रिलीज के लिए तैयार
- खंडवा:MPPSC Exam 2026: 26 अप्रैल को होगी प्रारंभिक परीक्षा, जान लें गाइडलाइंस
- खंडवा:खंडवा: 9 मई की नेशनल लोक अदालत को सफल बनाने के लिए अहम बैठक
- खंडवा:खंडवा: मोरटक्का में सड़क किनारे मिर्ची की दुकानें लगाने पर पूर्णतः प्रतिबंध, SDM का आदेश
- खंडवा:खंडवा: कलेक्टर का कड़ा एक्शन, 3 कुख्यात बदमाशों को किया 1 साल के लिए जिला बदर
- खंडवा:खंडवा: दादाजी धूनीवाले जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने बचाई गंभीर मरीज की जान
- खंडवा:खंडवा: कलेक्टर इलेवन ने जीता रोमांचक मैत्री क्रिकेट मैच, NHDC इलेवन को दी मात
- खंडवा:जल संचय अभियान: डिंडोरी देश में पहले, खंडवा दूसरे स्थान पर
- मनोरंजन:इंदौर की डॉ. इशिता जोशी ने जीता ‘नारीफर्स्ट ज्वेल ऑफ इंडिया’ का खिताब
- महाराष्ट्र:केएचजी फाउंडेशन की बड़ी पहल: 4 हेल्थ-टेक स्टार्टअप्स बदलेंगे देश का स्वास्थ्य परिदृश्य
- मनोरंजन:सिमरन बग्गा का नया म्यूजिक वीडियो ‘Saa-E-Yaa’ रिलीज के लिए तैयार
Day: April 1, 2024
एक अप्रैल से देना था रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में प्रवेश का लिंक, तैयारी ही नहीं
जबलपुर। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में प्रवेश की आनलाइन तैयारी पूरी नहीं होने के कारण प्रवेश प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हो पा रही है। एक अप्रैल से प्रशासन ने प्रवेश प्रारंभ करने की योजना बनाई थी लेकिन पाठ्यक्रमों का ब्योरा ही नहीं एकजाई होने की वजह से ऐसा संभव नहीं हो पा रहा है। इधर कामन यूनिवर्सिटी इस्ट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) में आवेदन करने की तिथि पांच अप्रैल तक बढ़ा दी गई है। पहले यूजीसी ने 31 मार्च तक आवेदन का मौका दिया था। बता दें कि रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय ने भी पहली दफा पांच विषयों में सीयूईटी के माध्यम से प्रवेश देने […]
डीआइजी आफिस में अनुकंपा नियुक्ति से पदस्थ आरक्षक ने की आत्महत्या
जबलपुर। डीआइजी आफिस में तैनात आरक्षक ने अपने घर में बीती रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आरक्षक का नाम सचिन कनौजिया है जो कुछ साल पहले ही पिता की मौत के बाद अनुकंपा नियुक्ति से पुलिस में भर्ती हुआ था। वह घर में सबसे बड़ा था। उसके पीछे मां और छोटा भाई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची रांझी थाना पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रहीं है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सचिन को शराब पीने की लत थी। रांझी पेट्रोल पंप के पास स्थित आवास पर पहुंचा था रात में सचिन अपने […]
भाई-बहन की मौत के मामले में पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
उज्जैन। केडी गेट स्थित सैफी बाखल में रहने वाले भाई-बहन की खुदकुशी मामले में पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। दोनों के हाथों में धारदार वस्तु से कट के निशान के अलावा जहर खाने की भी जानकारी मिली थी। कमरे से सुसाइड नोट भी मिला था। जिसकी जांच भोपाल में हैंड राइटिंग विशेषज्ञ से करवाई जा रही है। पीएम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा कि दोनों ने खुदकुशी की है अथवा उनकी हत्या की गई है। गौरतलब है कि शुक्रवार को केडी गेट स्थित सैफी बाखल में रहने वाले ताहिर पुत्र सादिक हुसैन बादशाह व उसकी बहन जेहरा का शव कमरे में मिला […]
मां से मिलने की चाह में 35 किमी दूर नानी के गांव के लिए पैदल निकल पड़ी तीन बेटियां
गोगावां। ग्राम सहेजला की तीन बालिका आपनी मां शारदा बाई से मिलने की चाह लिए 35 किमी दूर ग्राम रूपखेड़ा के लिए पैदल ही निकल पड़ी। घटना शनिवार रंग पंचमी की है। जानकारी अनुसार सहैजला निवासी राध्या की तीनों बटियां छह वर्षीय ऋतु पुत्री राध्या, सात वर्षीय राशि पुत्र राध्या और पांच वर्षीय कविता पुत्री राध्या रंगपंचमी के दिन बसें बंद होने के कारण पैदल ही अपनी मां शारदा बाई से मिलने के लिए रुपखेड़ा के लिए निकल पड़ी। जब वे घुघ्रीयाखेड़ी फाटे पर पहुंची तो तीनों बच्चियों को फाटे पर बैठा देख ग्राम रक्षा समिति के मधु तिवारी, भारत सिंह निवासी नागझिरी […]
मध्य प्रदेश में जीएसटी राजस्व 46 प्रतिशत बढ़ा
इंदौर। प्रदेश के राजस्व संग्रहण में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में राजस्व संग्रहण में सफलता हासिल हुई है। पिछले वित्तीय वर्ष 2022-23 के मार्च माह में 2290 करोड़ रुपये जीएसटी राजस्व प्राप्त हुआ था, इसकी तुलना में चालू वित्तीय वर्ष में माह मार्च में जीएसटी अंतर्गत 3331 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ, जो पूर्व वर्ष से 46 प्रतिशत अधिक है। जुलाई 2017 में जीएसटी लागू होने के उपरान्त किसी भी माह में प्राप्त जीएसटी की यह सर्वाधिक राशि तथा सर्वाधिक वृद्धि है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में माह जनवरी से मार्च की अवधि में 6832 करोड़ रुपये […]
भिंड। गर्मी शुरू होते ही बिजली के तारों पर लोड बढ़ना शुरू हो गया है। दो दिन में शार्ट सर्किट से एक फर्नीचर के गोदाम और लोहिया मार्केट में आग लग गई। मार्केट में आग लगने से दो रेडीमेड और एक टेलर की दुकान जल गई है। इससे करीब सात लाख रुपये का नुकसान हुआ है। अहम बात है कि सूचना देने के बाद भी नगरपालिका की फायर बिग्रेड समय पर नहीं पहुंच रही है। यही वजह है, कि जब तक फायर बिग्रेड मौके पर पहुंचती है तब तक आग से सब कुछ जल चुका होता है। जानकारी के अनुसार 31 […]
लोकसभा चुनाव को लेकर राजस्थान और गुजरात की बार्डर पर लगी झाबुआ पुलिस की पैनी निगाहें
झाबुआ। झाबुआ जिले की सीमाएं राजस्थान व गुजरात से एकदम सटी हुई हैं। ऐसे में बार्डर क्षेत्र चुनाव के समय हमेशा चुनौतीपूर्ण बन जाता है। कमोबेश इस बार भी यही स्थिति है। झाबुआ जिले के जवाबदार अधिकारी बार-बार निरीक्षण करते हुए वहां पैनी निगाह रख रहे हैं। चुनाव घोषित होने के पहले से ही सीमावर्ती जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के बीच बैठकें आयोजित हो रही हैं। इन बैठकों में वारंटियों की सूची एक दूसरे को देने और सीमा पर शांति स्थापित रखने के साथ हर तरह की अवांछित ग्री नहीं आने देने के मामले में योजना बनाई जा रही है। तीनों […]
खंडवा जिले के हरसूद के 2 लाख 28294 मतदाता करेंगे बैतूल के लिए वोटिंग
खंडवा। खंडवा जिले की हरसूद विधानसभा के 2 लाख 28 हजार 294 मतदाता बैतूल लोकसभा के लिए वोटिंग करेंगे। हरसूद में 26 अप्रैल को चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इसके बाद 13 मई को खंडवा लोकसभा के लिए चुनाव होंगे। हरसूद विधानसभा में नामांकन से लेकर चुनाव कराने तक की पूरी जिम्मेदारी खंडवा जिला निर्वाचन को ही संपन्न करानी है। ऐसे में यह चुनाव एक तरह से जिला निर्वाचन के लिए रिहर्सल की तरह होगा। लोकसभा चुनावों को लेकर जिले में हलचल बढ़ गई है। एक तरफ जहां राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई हैं तो वहीं दूसरी ओर निर्वाचन प्रक्रिया को […]
जून में सहायक प्राध्यापक, राज्य और वन सेवा की परीक्षा की तारीख तय
इंदौर। लोकसभा चुनाव को लेकर मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) को अपनी आगामी सारी परीक्षाएं रिशेड्यूल करना पड़ी है। निर्वाचन कार्यों में अधिकारियों की ड्यूटी होने के चलते अप्रैल-मई में एक भी परीक्षा नहीं रखी है। ये सारी परीक्षाएं जून से करवाई जाएगी। वैसे जून में तीन परीक्षाएं रखी गई है, जिसमें आठ विषयों में 820 से अधिक रिक्त पदों के लिए सहायक प्राध्यापक की परीक्षा होगी, जो 9 जून को रखी गई है। वैसे इन दिनों सहायक प्राध्यापक में उन उम्मीदवारों से आवेदन मांगवाएं जाएंगे, जिन्हें अतिथि विद्वान का अनुभव व दस वर्ष की आयु सीमा से वंचित रखा […]
मध्य प्रदेश में पहले चरण की सीट मंडला और बालाघाट में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से ज्यादा
भोपाल। छह लोकसभा सीटों में 19 अप्रैल को मतदान होना है। पूरे प्रदेश में दो लोकसभा सीट मंडला और बालाघाट ऐसी हैं जहां महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से अधिक है, जबकि 2019 में सभी सीटों पर पुरुष मतदाताओं की संख्या अधिक थी। पहले चरण की छह सीटों में मतदाताओं की कुल संख्या एक करोड़ 12 लाख 71 हजार हैं। इनमें सर्वाधिक 20 लाख 97 हजार मंडला और सबसे कम 16 लाख 28 हजार छिंदवाड़ा लोकसभा क्षेत्र में हैं। 2019 के चुनाव में इनमें सबसे अधिक 82.4 प्रतिशत मतदान छिंदवाड़ा में हुआ था। यहां पुरुष मतदान 83.2 और महिलाओं का 81.3 प्रतिशत रहा। पूरे प्रदेश […]
चुनाव के लिए चंदा मांगने निकले पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, वोट के साथ नोट देने की भी अपील…
भोपाल। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट द्वारा कांग्रेस का अकाउंट फ्रीज किए जाने के बाद लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए पैसे न होने का हवाला देते हुए मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी खुद ही जनता के बीच चंदा मांगने पहुँचे। भोपाल लोकसभा सीट से प्रत्याशी अरुण श्रीवास्तव के साथ कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ताओं ने भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर दुकानदारों से चंदा मांगा। इसे “एक वोट , एक नोट ” अभियान का नाम दिया गया है जो कि मध्यप्रदेश में इसी तरह चलाया जाएगा। प्रदेश में कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी इसी तरह घर घर जाकर चुनाव के लिए वोट के साथ […]
मैहर में नाबालिग के साथ गैंगरेप, दो सगे भाइयों ने मिलकर हाथ-पैर बांधकर की हैवानियत…
सतना। मध्य प्रदेश के मैहर में नाबालिग लड़की के साथ दो भाइयों ने सामूहिक बलात्कार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना मैहर कोतवाली थाना अंतर्गत अरकंडी क्षेत्र की है। यहां पर 14 साल की छात्रा के साथ दो सगे भाइयों ने सामूहिक बलात्कार किया। आरोपियों ने लड़की के हाथ पैर बांध दिए थे। जिसके बाद अपने ही घर में इस घटना को अंजाम दिया है। पीड़िता ने अपनी बुआ के साथ कोतवाली थाना पहुंचकर मामले की शिकायत की है। आपको बता दें कि पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि उसके माता-पिता कहीं और रहते हैं जब लड़की की […]
बदायूं: पटाखा गोदाम में विस्फोट से गिरा 2 मंजिला घर, 5 लोग मलबे में दबे; रेस्क्यू जारी
उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में बड़ा हादसा हुआ है. सोमवार दोपहर के समय इस्लामनगर थाना क्षेत्र के एक कस्बे में पटाखा गोदाम में धमाका होने से दो मंजिला मकान भरभराकर गिर गया. घटना के समय घर के अंदर पति-पत्नी, दो बच्चे सहित पांच लोग मौजूद थे. सभी के सभी मलबे में दब गए.सूचना मिलने पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू टीम की मदद से पति और एक बच्चे को मलबे से सुरक्षित निकाल लिया, जबकि पत्नी, एक बच्चा सहित तीन लोग अब भी मलबे में फंसे हुए हैं. उनको निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपेरशन तेजी से चलाया जा रहा है.
गुना में विधवा बहन को जबरदस्ती ले जा रहे थे दबंग, भाई ने किया विरोध तो मार दी गोली, मौत…
गुना। (मिसबाह नूर): मध्य प्रदेश के गुना जिले के धरनावदा थाना क्षेत्र के पारदी बाहुल्य गांव बीलाखेड़ी में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात युवक की बहन को जबरन उठाने का विरोध करने के दौरान हुई है। जबकि पुलिस इसे पुरानी रंजिश का मामला मानकर जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक रविवार दोपहर करीब 12 बजे बीलाखेड़ी निवासी धर्मपाल पारदी अपने खेत में प्लाऊ चलवा रहा था। तभी सत्तू पारदी और सिंधबाजी अपने अन्य साथियों के साथ वहां पहुंच गए और धर्मपाल की बहन को ले जाने लगे। पीड़ित पक्ष का कहना है कि जब धर्मपाल […]
इंदौर में रंग पंचमी गेर देखने आए विदेशी पर्यटकों का पासपोर्ट और अन्य सामान हुआ गुम, जीआरपी पुलिस ने खोज निकाला..
इंदौर। (सचिन बहरानी): विदेशी नागरिक विल हेल्मस डिक्रोस व डरकीना रोटर्स निवासी नीदरलैंड अपने दोस्त शरद गोयल निवासी मुंबई के साथ जयपुर इंदौर एक्सप्रेस से यूनेस्को में शामिल होने जा रहे विश्व प्रसिद्ध रंगपंचमी की गेर में शामिल होने इंदौर आए थे। यात्रा के दौरान विल हेल्मस डिक्रोस का लेडीज पर्स जिस में उनका पासपोर्ट, मंहगा मोबाइल व अन्य कीमती सामान रखा हुआ था जो इंदौर रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद, घर पहुंचने पर पता चला कि ट्रेन में ही कहीं छूट गया है । उक्त सम्बंध में उनके द्वारा थाना जीआरपी इन्दौर पहुंचकर सूचना देने पर मामले की […]


शेयर करें







