- खंडवा:MPPSC Exam 2026: 26 अप्रैल को होगी प्रारंभिक परीक्षा, जान लें गाइडलाइंस
- खंडवा:खंडवा: 9 मई की नेशनल लोक अदालत को सफल बनाने के लिए अहम बैठक
- खंडवा:खंडवा: मोरटक्का में सड़क किनारे मिर्ची की दुकानें लगाने पर पूर्णतः प्रतिबंध, SDM का आदेश
- खंडवा:खंडवा: कलेक्टर का कड़ा एक्शन, 3 कुख्यात बदमाशों को किया 1 साल के लिए जिला बदर
- खंडवा:खंडवा: दादाजी धूनीवाले जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने बचाई गंभीर मरीज की जान
- खंडवा:खंडवा: कलेक्टर इलेवन ने जीता रोमांचक मैत्री क्रिकेट मैच, NHDC इलेवन को दी मात
- खंडवा:जल संचय अभियान: डिंडोरी देश में पहले, खंडवा दूसरे स्थान पर
- मनोरंजन:इंदौर की डॉ. इशिता जोशी ने जीता ‘नारीफर्स्ट ज्वेल ऑफ इंडिया’ का खिताब
- महाराष्ट्र:केएचजी फाउंडेशन की बड़ी पहल: 4 हेल्थ-टेक स्टार्टअप्स बदलेंगे देश का स्वास्थ्य परिदृश्य
- मनोरंजन:सिमरन बग्गा का नया म्यूजिक वीडियो ‘Saa-E-Yaa’ रिलीज के लिए तैयार
- खंडवा:MPPSC Exam 2026: 26 अप्रैल को होगी प्रारंभिक परीक्षा, जान लें गाइडलाइंस
- खंडवा:खंडवा: 9 मई की नेशनल लोक अदालत को सफल बनाने के लिए अहम बैठक
- खंडवा:खंडवा: मोरटक्का में सड़क किनारे मिर्ची की दुकानें लगाने पर पूर्णतः प्रतिबंध, SDM का आदेश
- खंडवा:खंडवा: कलेक्टर का कड़ा एक्शन, 3 कुख्यात बदमाशों को किया 1 साल के लिए जिला बदर
- खंडवा:खंडवा: दादाजी धूनीवाले जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने बचाई गंभीर मरीज की जान
- खंडवा:खंडवा: कलेक्टर इलेवन ने जीता रोमांचक मैत्री क्रिकेट मैच, NHDC इलेवन को दी मात
- खंडवा:जल संचय अभियान: डिंडोरी देश में पहले, खंडवा दूसरे स्थान पर
- मनोरंजन:इंदौर की डॉ. इशिता जोशी ने जीता ‘नारीफर्स्ट ज्वेल ऑफ इंडिया’ का खिताब
- महाराष्ट्र:केएचजी फाउंडेशन की बड़ी पहल: 4 हेल्थ-टेक स्टार्टअप्स बदलेंगे देश का स्वास्थ्य परिदृश्य
- मनोरंजन:सिमरन बग्गा का नया म्यूजिक वीडियो ‘Saa-E-Yaa’ रिलीज के लिए तैयार
Day: April 2, 2024
सीसीटीवी कैमरों से लैस होंगे पीएम आवास, जिम व स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स बनेंगे
ग्वालियर। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत महलगांव, मानपुर, व सिरोल में तैयार किए गए 3900 से अधिक परिवारों को अब निजी टाउनशिप जैसी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। महलगांव व मानपुर में आवासों में बसाहट होने के बाद अब नगर निगम द्वारा इन परिसरों को सुरक्षित करने के लिए सीसीटीवी कैमरा लगाए जाएंगे। इसके अलावा रहवासियों को लक्जरी सुविधा देने के लिए महलगांव पहाड़ी के ऊपर बनाए गए परिसर में अब स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स, क्लब हाउस और जिम भी तैयार कराई जा रही है। दो मंजिला क्लब हाउस में निचले तल पर जहां पार्टियों और छोटे-मोटे समारोहों की व्यवस्था रहेगी, तो वहीं पहली […]
अचलेश्वर मंदिर के डिजाइन में वृद्ध व दिव्यांगों को प्रवेश के लिए रैम्प का प्रविधान नहीं
ग्वालियर। नगर में प्रमुख आस्था के केंद्र अचलेश्वर मंदिर का निर्माण कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। तीन करोड़ 11 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस मंदिर की संरचना में गर्भगृह प्रवेश के चारों द्वारों में से किसी एक पर भी दिव्यांग व वृद्धों के प्रवेश के लिए रैम्प बनाने का कोई प्रविधान नहीं है। ऐसे में दिव्यांग व वृद्धों को भगवान अचलनाथ के बाहर से ही दर्शन कर संतोष करना पड़ेगा। अचलेश्वर मंदिर में प्रतिदिन तीन से चार हजार शिवभक्त दर्शनों के लिए आते हैं। सोमवार को यह संख्या 10 हजार पार कर जाती है और […]
हाई कोर्ट ने बेटी की शादी तक गिरफ्तार न करने दिए निर्देश
जबलपुर। हाई कोर्ट की जबलपुर बेंच ने सीहोर जिले के आष्टा में हुए चिटफंड घोटाले में बनाए दो आरोपितों को अंतरिम राहत प्रदान करते हुए निर्देश दिए कि उन्हें बेटी की शादी तक गिरफ्तार नहीं किया जाए। न्यायमूर्ति विशाल धगट की एकलपीठ ने राज्य शासन को अगली सुनवाई पर केस डायरी पेश करने के निर्देश दिए। मामले की अगली सुनवाई 22 अप्रैल को होगी। कुछ निवेशकों की शिकायत पर आवेदकों के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध किया आवेदक इंदौर निवासी संजय मंडलोई व सीहोर निवासी जितेन्द्र पटेल की ओर से अधिवक्ता नितिन जैन व समता जैन ने पक्ष रखा। उन्होंने दलील दी कि […]
फागर मशीनों की बेकद्री, पार्क में लगा दीं, इधर टैंकरों से धो रहे धूल
ग्वालियर (नप्र)। शहर की सड़कों पर धूल जमा है। यह धूल डिवाइडर से लेकर उन पर खड़े पेड़ पौधों के पत्तों की सांस घोंटने का काम कर रही है। लेकिन नगर निगम इससे बेफिक्र है, क्योंकि सड़क और डिवाइडर पर खड़े पेड़-पौधों पर पानी का छिड़काव करने के लिए करोड़ों खर्च कर जिन आठ फागर मशीनों को खरीदा गया है, उनकी बेकद्री हो रही है। नगर निगम ने फागर मशीनों को सड़क से हटाकर पार्कों में पहुंचा दिया है। जबकि सडक व डिवाइडर पर खड़े पेड़ पौधों पर टैंकर से पानी का छिड़काव किया जा रहा है। इससे पानी की बर्बादी […]
जबलपुर में प्रबुद्धजन सम्मेलन में बोले जेपी नड्डा- पीएम मोदी ने समाप्त की परिवारवाद की राजनीति
जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आज जबलपुर पहुंचे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मानस भवन में आयोजित प्रबुद्ध जन सम्मेलन को संबोधित किया। प्रबुद्धजनों को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी ने देश में परिवारवाद की राजनीति को समाप्त कर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा की राजनीति सबको साथ लेकर चलने की है। हमारा लक्ष्य सबका साथ, सबका विकास है। मैं कार्यकर्ता के नाते अपील करने आया हूँ बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रानीदुर्गावती को किया नमन करते हुए कहा कि मैं कार्यकर्ता के नाते अपील करने आया हूँ। समाज के ज्यादा […]
झाबुआ में मौसम में उतार-चढ़ाव जारी, सुबह ठंड तो दोपहर में पड़ रही गर्मी
झाबुआ। इन दिनों मौसम में बदलाव बना हुआ है। सुबह-सुबह तो हल्की ठंड का अहसास होता है। दोपहर में गर्मी बनी हुई है। बदले इस मौसम में सर्दी जुकाम के मरीज अचानक बढ़ गए है। लोगों का कहना है कि अप्रैल माह में तो तेज गर्मी का अहसास होने लगता है। लेकिन इस वर्ष मौसम अलग-अलग रूपों में सामने आ रहा है। सुबह ठंडा तो दोपहर में गर्मी शुरू हो जाती है। सोमवार को तो दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रही। मार्च माह के प्रथम सप्ताह में ही गर्मी ने अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया था। 15 मार्च के बाद […]
तेंदुए ने किया हमला, पांच पशुओं की मौत, दहशत में लोग
बुरहानपुर। तेंदुए के हमले में 5 पशुओं की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जिले में किसान के बाड़े में पशुओं पर तेंदुए ने हमला कर पांच पशुओं को मौत के घाट उतार दिया। वन परिक्षेत्र शाहपुर के ब॑भाड़ा में मेन रास्ते पर ही किसानों ने पशुओं को रखने को लिए बाड़े बनाए हैं। ग्रामीणों ने बताया जब वे सुबह बाड़े में गये तो पाया कि एक गाय दिखाई नहीं दे रही। बाजू में मक्का फसल लगी हुई है। दोपहर 12 बजे पता चला कि किसी जंगली जानवर ने उसका शिकार किया। ग्राम के किसान सुनील बारी ने बताया कि ग्राम के […]
बाबा महाकाल की शयन आरती करवाने के नाम पर दो सुरक्षाकर्मियों ने महिलाओं से की ठगी, गिरफ्तार
उज्जैन। महाकाल मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था संभालने वाली कंपनी क्रिस्टल के कर्मचारी बेलगाम होते जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी दो बहनों को शयन आरती दर्शन करवाने के नाम पर दो कर्मचारियों ने पांच-पांच सौ रुपये ले लिए थे। महिलाओं की शिकायत पर महाकाल पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। महाकाल टीआइ अजय वर्मा ने बताया कि श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने के लिए तुलेश्वरी पत्नी घनश्याम साहू निवासी रियाली सेक्टर दुर्ग छत्तीसगढ़ अपनी बहन जानकी व स्वजन के साथ 28 मार्च को उज्जैन आई थी। यहां सोमवार रात को करीब […]
विभाग के कर्मचारी से रिश्वत लेते पकड़े गए पशु पालन विभाग के उपसंचालक
मुरैना पशु पालन व चिकित्सा विभाग के उप संचालक आरपीएस भदौरिया को ग्वालियर लोकायुक्त की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। खासबात यह है कि उप संचालक अपने ही विभाग के लेब टेक्निीशियन से रिश्वत ले रहे थे। रिश्वत की यह दूसरी किश्त थी। लेकिन इस दौरान ही उन्हें लोकायुक्त की टीम ने दबोच लिया। जानकारी के मुताबिक पशु पालन विभाग में आचार्य विद्यासागर गौसंवर्धन योजना के तहत मिलने वाली राशि के लिए विभाग के लेब तकनीशियन सतेंद्र मावई ने भी आवेदन किया था। इस योजना के तहत अनुदान देने के लिए उप संचालक आरपीएस भदौरिया ने […]
कूनो नेशनल पार्क में पहली बार पर्यटकों को नजर आया चीता
कूनो नेशनल पार्क में पर्यटकों को पहली बार चीते का दीदार हुआ है। इसे लेकर दूसरे पर्यटक बेहद उत्सुक हो उठे। खुले जंगल में टहलते हुए दिखे नर चीते पवन का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ है। बताया गया है कि सोमवार को कुछ पर्यटक कूनो नेशनल पार्क में घूमने के लिए गए थे। इसी दौरान उन्हें नर चीता पवन टहलते हुए दिखा। जब उन्होंने गाड़ी रोककर पवन के फोटो क्लिक करना शुरू किया। तो कुछ ही देर बाद चीता पवन जंगल में बैठ गया। इसका वीडियो बनाकर वन कर्मी और पर्यटकों ने इंटरनेट मीडिया ग्रुप पर शेयर किया […]
2024 का चुनाव कैसे बन रहा नेताओं के बेटे-बेटियों के लिए सियासी लांचिंग पैड
बिहार की सियासत के बेताज बादशाह कहे जाने वाले आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने तेजस्वी-तेज प्रताप-मीसा भारती के बाद अब रोहिणी आचार्य को सियासी पिच पर उतारा है. लालू यादव ने अपनी बेटी रोहिणी को सारण सीट से प्रत्याशी बनाया है. बिहार की राजनीति में रोहिणी एकलौती नेता नहीं है, जिन्हें विरासत में सियासत मिली है बल्कि लंबी कतार है. प्रदेश के कई दिग्गज नेताओं के बेटे-बेटियों-बहनोई के लिए 2024 का लोकसभा चुनाव सियासी लांचिंग पैड बन रहा है. लोकसभा चुनाव के लिए बिहार की सभी पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर रही हैं. बीजेपी अगुवाई वाले […]
बदलेगा दिल्ली-NCR का मौसम, तेज गर्मी से मिलने वाली है राहत
मार्च खत्म होते ही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गर्मी पड़ना शुरू हो गई है. दिन के समय का पारा 30 डिग्री के पार जा रहा है. इस बीच मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर वालों को थोड़ी राहत भरी खबर दी है. मौसम विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में बुधवार की रात हल्की बारिश हो सकती है. बारिश के चलते तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है. इसलिए दिल्ली-एनसीआर के लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी. मंगलवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहने की संभावना है. दिन के समय तेज हवाएं […]
महिला ने 3500 रुपये में बुक की बेंगलुरु की फ्लाइट, घर पहुंचने के लिए Uber को चुकाए 2000 रु.
आईटी हब बेंगलुरु अपने अजब-गजब किस्सों से देश को चौंकाने का कोई मौका नहीं छोड़ता. अब कुछ ऐसा पीक बेंगलुरु मोमेंट वायरल हुआ है, जिसके बारे में जानकर हर कोई दंग रह गया है. हुआ यूं कि एक महिला ने सस्ती दर पर पुणे से बेंगलुरु की फ्लाइट बुक की. लेकिन उसकी खुशियों पर तब पानी फिर गया, जब उसने बेंगलुरु एयरपोर्ट से घर तक के लिए उबर कैब बुक की. क्योंकि, किराया इतना ज्यादा था कि देखकर ही महिला के तोते उड़ गए. मनस्वी शर्मा नाम की यह महिला इतनी हैरान हुई कि उन्होंने पूरा मामला एक्स (पहले ट्विटर) […]
तीसरे टर्म में भ्रष्टाचार पर और तेज प्रहार… रुद्रपुर की जनसभा में PM मोदी का विपक्ष पर तीखा हमला
लोकसभा चुनाव को देखते हुए उत्तराखंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ये पहली चुनावी रैली थी. इस दौरान उन्होंने भ्रष्टाचार को लेकर विपक्षी दलों पर बड़ा हमला किया है. उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी. उत्तराखंड में 19 अप्रैल को मतदान होने वाला है. लिहाजा प्रधानमंत्री ने प्रदेश में बीजेपी कार्यकर्ताओं में जोश फूंकने का काम कर दिया है. प्रधानमंत्री मोदी ने अपने सामने उमड़ी भारी भीड़ को देखते हुए सबसे पहले यही कहा कि ये जनसभा है या विजय सभा. लोगों में उत्साह को देखते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि देवभूमि का ये आशीर्वाद अदभुत है. […]
Delhi Police बनकर लड़की को जालसाज ने किया कॉल, फिर जो हुआ देख आप भी कहेंगे- ‘दीदी’ ने तो गजब़ कर दिया
अगर आपने फौरन पैसे नहीं जमा किए, तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. इस तरह की धमकी देकर निर्दोष लोगों को निशाना बनाने वाले स्कैम दुर्भाग्य से बहुत आम हो गए हैं. ऐसा ही कुछ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर चरणजीत कौर के साथ हुआ, जब जालसाजों ने उनसे पैसे ऐंठने के लिए पुलिस अधिकारी बनकर कॉल किया. लेकिन चरणजीत ने उन्हें जिस अंदाज में हैंडल किया, वो काबिले-तारीफ है. कोई दूसरा ऐसे कबूतरबाजों के झांसे में न आए, उन्होंने जागरूक करने के इरादे से घटना से जुड़ा वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वे ठग को मजा चखाती हुई नजर आती हैं. […]


शेयर करें







