- खंडवा:MPPSC Exam 2026: 26 अप्रैल को होगी प्रारंभिक परीक्षा, जान लें गाइडलाइंस
- खंडवा:खंडवा: 9 मई की नेशनल लोक अदालत को सफल बनाने के लिए अहम बैठक
- खंडवा:खंडवा: मोरटक्का में सड़क किनारे मिर्ची की दुकानें लगाने पर पूर्णतः प्रतिबंध, SDM का आदेश
- खंडवा:खंडवा: कलेक्टर का कड़ा एक्शन, 3 कुख्यात बदमाशों को किया 1 साल के लिए जिला बदर
- खंडवा:खंडवा: दादाजी धूनीवाले जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने बचाई गंभीर मरीज की जान
- खंडवा:खंडवा: कलेक्टर इलेवन ने जीता रोमांचक मैत्री क्रिकेट मैच, NHDC इलेवन को दी मात
- खंडवा:जल संचय अभियान: डिंडोरी देश में पहले, खंडवा दूसरे स्थान पर
- मनोरंजन:इंदौर की डॉ. इशिता जोशी ने जीता ‘नारीफर्स्ट ज्वेल ऑफ इंडिया’ का खिताब
- महाराष्ट्र:केएचजी फाउंडेशन की बड़ी पहल: 4 हेल्थ-टेक स्टार्टअप्स बदलेंगे देश का स्वास्थ्य परिदृश्य
- मनोरंजन:सिमरन बग्गा का नया म्यूजिक वीडियो ‘Saa-E-Yaa’ रिलीज के लिए तैयार
- खंडवा:MPPSC Exam 2026: 26 अप्रैल को होगी प्रारंभिक परीक्षा, जान लें गाइडलाइंस
- खंडवा:खंडवा: 9 मई की नेशनल लोक अदालत को सफल बनाने के लिए अहम बैठक
- खंडवा:खंडवा: मोरटक्का में सड़क किनारे मिर्ची की दुकानें लगाने पर पूर्णतः प्रतिबंध, SDM का आदेश
- खंडवा:खंडवा: कलेक्टर का कड़ा एक्शन, 3 कुख्यात बदमाशों को किया 1 साल के लिए जिला बदर
- खंडवा:खंडवा: दादाजी धूनीवाले जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने बचाई गंभीर मरीज की जान
- खंडवा:खंडवा: कलेक्टर इलेवन ने जीता रोमांचक मैत्री क्रिकेट मैच, NHDC इलेवन को दी मात
- खंडवा:जल संचय अभियान: डिंडोरी देश में पहले, खंडवा दूसरे स्थान पर
- मनोरंजन:इंदौर की डॉ. इशिता जोशी ने जीता ‘नारीफर्स्ट ज्वेल ऑफ इंडिया’ का खिताब
- महाराष्ट्र:केएचजी फाउंडेशन की बड़ी पहल: 4 हेल्थ-टेक स्टार्टअप्स बदलेंगे देश का स्वास्थ्य परिदृश्य
- मनोरंजन:सिमरन बग्गा का नया म्यूजिक वीडियो ‘Saa-E-Yaa’ रिलीज के लिए तैयार
Day: April 23, 2024
चुनाव में गर्मी की चुनौती- हर वोटर कतार पर छांव, पेयजल और हर बूथ पर कूलर की तैयारी
ग्वालियर। लोकसभा चुनाव में इस बार गर्मी किसी चुनौती से कम नहीं है। पहले चरण के मतदान में गर्मी के कारण मतदान प्रतिशत में कमी आई और अब दूसरा चरण आने वाला है। इसी दूसरे चरण का चिंता निर्वाचन आयोग से लेकर जिले के अधिकारियों को है। ग्वालियर की गर्मी भी कम चर्चित नहीं है और सात मई को होने वाले मतदान के दिन तापमान झटका भी दे सकता है। यही कारण है कि अब अधिकारियों का फोकस गर्मी के बचने के इंतजामों पर है। इस बार मतदान केंद्रों पर वोटरों की लगने वाली कतार पर छांव रखने के लिए अनिवार्य […]
सीधी के रामपुर नैकिन में चर्चित संविदा शिक्षक भर्ती घोटाले के मास्टर माइंड के प्रकरण की अपील खारिज
जबलपुर। हाईकोर्ट की जबलपुर के डबल बेंच ने सीधी के जनपद पंचायत रामपुर नैकिन में चर्चित संविदा शिक्षक भर्ती घोटाले के मास्टर माइंड के प्रकरण की अपील खारिज कर दी है। यह अपील हाईकोर्ट के एकल पीठ के निर्णय के विरुद्ध डबल बेंच में मुख्य आरोपित राकेश पाण्डेय ने की थी। प्रक्रिया का पालन न करते हुए भर्ती नियम के विरुद्ध नियुक्ति की गई थी हाईकोर्ट के डबल बेंच में प्रस्तुत अपील याचिका की सुनवाई के पश्चात पारित आदेश में विद्वान न्यायधीशों ने कहा है कि शासन द्वारा संविदा शाला शिक्षक वर्ग-3 की नियुक्ति में जनपद पंचायत रामपुर नैकिन में विहित […]
थाना प्रभारी बनकर दवा विक्रेता से 10000 लूटने की कोशिश
जबलपुर। शुक्ला नगर गढ़ा इंदिरा गांधी वार्ड निवासी दवा विक्रेता से एक साइबर ठग ने 10000 रुपए की ठगी का प्रयास किया। घटना सोमवार रात की है। दवा विक्रेता ने बताया कि सोमवार रात उसके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को जबलपुर में सिविल लाइन थाने का प्रभारी बताया। उसने दवा विक्रेता से कहा कि क्षेत्र के एसडीएम साहब के लिए कुछ दवाइयां खरीदनी हैं। इसके बाद उसने विक्रेता व्हाट्सएप पर दवा के नाम लिखकर भेज दिया। कथित थाना प्रभारी ने पुनः फोन कर कहा कि ऑनलाइन भुगतान कर रहा है कथित थाना प्रभारी […]
प्रतिष्ठानों का संचालन विभागीय प्रविधानों व फायर सेफ्टी के साथ ही होगा
ग्वालियर। किसी भी प्रतिष्ठान का संचालन विभागीय अनुमति व लाइसेंस के बगैर न हो। जिन प्रतिष्ठानों में प्रविधानों का पालन नहीं हो रहा हैं, ऐसे सभी प्रतिष्ठानों को चिह्नित करें और प्रविधानों का पालन व विधिवत अनुमति प्राप्त करने के लिए 15 दिन का अवसर दें। इस समयावधि के बाद भी जिन संस्थानों द्वारा यह कार्य नहीं कराया जाए, उन संस्थानों के खिलाफ विधि अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित करें। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान ने आदेश जारी कर यह निर्देश संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए हैं। विभागीय स्तर पर गठित दल करेगा निरीक्षण जान-माल की सुरक्षा और आमजन के […]
कूल बेड्स रखेगे पालतू को गर्मी में कूल-कूल, तीन डिग्री तक रखेंगे ठंडा
गर्मी की शुरूआत होते ही इंसानों के साथ-साथ आपके पालतू का भी हाल-बेहाल हो जाता है। इसका कारण यह है कि घने बालों की परत के कारण पालतू को इंसानों के मुकाबले ज्यादा गर्मी लगती है। आमतौर पर गर्मी में पालतू ज्यादातर ठंडी जगहों पर रहना पसंद करते हैं। घरों में कूलर या एसी की हवा उन्हें बहुत सुहाती है, लेकिन जब बिजली गुल होती है तो वे फिर गर्मी से परेशान होने लगते हैं। ऐसे में अब पालतू को ठंडा रखने के लिए कूल बेड्स का कांसेप्ट लाया गया है। इस बेड में लगी मैट सामान्य तापमान के मुकाबले […]
नगर में 25 अप्रैल को प्रधानमंत्री के रोड-शो के संकेत मिले, समय मिलने का इंतजार
ग्वालियर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुरैना में 25 अप्रैल को चुनावी सभा को संबोधित करने के साथ नगर में रोड-शो भी कर सकते हैं। शीर्ष नेतृत्व से रोड-शो की तैयारी करने के संकेत तो मिले हैं, फिलहाल जिला भाजपा को समय मिलने का इंतजार है। भाजपा को उम्मीद है कि प्रधानमंत्री की सभा व रोड शो का अंचल की चारों सीटों पर लाभ मिलेगा। भाजपा लोकसभा चुनाव प्रधानमंत्री के नाम लड़ रही है। फिलहाल संभागीय स्तर पर भाजपा ने सभा की तैयारियां शुरू कर दीं हैं। चारों सीटों की बजाय मुरैना-श्योपुर से जुटाई जाएगी एक लाख की भीड़ भाजपा के संभागीय प्रभारी […]
यूं मिले दिल से दिल… पढ़िए मप्र कैडर के दो युवा आइपीएस अधिकारियों की प्रेम कहानी
ग्वालियर। कोचिंग में पहली मुलाकात। आपस में बातचीत शुरू हुई, फिर हुई दोस्ती… दोस्ती के समय ही साथ सपना देखा- आइपीएस अधिकारी बनकर वर्दी पहनना है। हर रोज घंटों साथ बिताते, मुझे डा. आयुष हमेशा से मोटीवेट करते थे, सपोर्ट करते थे, बोलते थे- मैं पुलिसिंग के लिए ही बनी हूं और इस सपने को साकार जरूर करना है। आखिर दोनों का चयन साथ में हुआ। पढ़ाई के समय ही एक-दूसरे के घर आना-जाना होता था, मेरी मां ने पढ़ाई के समय हमारी केमिस्ट्री समझी… फिर क्या था- मानो मां ने ही जोड़ी बना दी। यह कहानी है- 2022 बैच की […]
मेडिकल कॉलेज में डॉ नवनीत सक्सेना ने स्थाई अधिष्ठाता का पदभार संभाला
जबलपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में लंबे अरसे से खाली स्थाई अधिष्ठाता की कुर्सी मंगलवार को भर गई। डॉ नवनीत सक्सेना ने स्थाई अधिष्ठाता का पदभार संभाल लिया। हाल ही में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा अपनाई गई स्थाई अधिष्ठाता की भर्ती प्रक्रिया में डॉक्टर सक्सेना का चयन हुआ था। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर गीता गुइन के पास अधिष्ठाता का प्रभार था इस प्रक्रिया में चयनित चिकित्सा चिकित्सा शिक्षक मैं डॉक्टर सक्सेना महाकौशल कौशल अंचल के किसी मेडिकल कॉलेज की कमान संभालने वाले पहले अधिष्टा आता हैं। उनसे पहले नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर […]
शिप्रा नदी में प्रदूषित जल मिलाने का विरोध, नाले के पानी में बैठे कांग्रेस उम्मीदवार महेश परमार
उज्जैन। शिप्रा नदी में गंदे नाले का पानी मिलाने के विरोध में कांग्रेस उम्मीदवार महेश परमार नदी में बहने वाले नाले के पानी में बैठ गए। उन्होंने नदी में डुबकी भी लगाई। इस दौरान महेश परमार ने कहा, ‘पिछले 20 साल से मध्य प्रदेश में और 10 साल से देश में भाजपा की सरकार है। लगातार सालों से इनके सांसद, विधायक और महापौर हैं। भाजपा और शासन प्रशासन के लोग हमें कलंकित कर रहे हैं। 500 करोड़ खर्च करने के बाद भी ये स्थिति है फिर से 600 करोड़ का नया बजट आया है। हमारे भाजपा के सांसद पिछले 5 साल में यहां एक बार […]
दो ने लिए नाम वापस, मैदान में 19 प्रत्याशी, हर केंद्र पर लगेंगी दो बैलेट यूनिट
ग्वालियर: ग्वालियर संसदीय क्षेत्र से कुल 19 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमायेंगे। सोमवार को नाम वापसी का आखिरी दिन था। इस दिन कुल दो प्रत्याशियों द्वारा अपनी अभ्यर्थिता वापस ली गई। ग्वालियर संसदीय क्षेत्र में कुल 22 प्रत्याशियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र भरे गए थे। नाम निर्देशन पत्रों की जांच के दौरान एक प्रत्याशी का नामांकन निरस्त हो गया था। नाम वापसी के बाद अब 19 प्रत्याशी चुनाव मैदान में शेष बचे हैं। नाम वापसी के बाद कलेक्टर व रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए गए। निर्दलीय प्रत्याशी […]
मध्य प्रदेश में यहां स्थापित है 900 वर्ष पुरानी हनुमान प्रतिमा, अब तक नहीं मिल सका पैर का छोर
गंजबासाैदा। राम भक्त महाबली हनुमान की एक प्राचीन प्रतिमा भी शहर की सीमा से सटे ग्राम मुरादपुर में है जिससे द्वापर युग की कई किवदंती यहां भी जुड़ी हुई है। जानकार बताते हैं कि मुरादपुर स्थित महाबली हनुमान की विशाल प्रतिमा सवा नौ सौ साल पुरानी है इस प्रतिमा के पैर की थाह अंग्रेज भी नहीं ले सके। जमीन खोदकर तालाब बन गया, लेकिन पैर का छोर किसी को नहीं मिल पाया है। इसका प्रमाण मंदिर के सामने बना तालाब आज भी मौजूद है। इस प्रतिमा को मुरादें पूरी करने वाली प्रतिमा भी कहा जाने लगा है। मुरादपुर में पवन पुत्र […]
मकान में संदिग्ध परिस्थिति में मिला शव, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
देवरीकला। ग्राम डामरा वीर में रविवार की रात्रि एक व्यक्ति का शव पुलिस को मिला है। मृतक के स्वजनों ने हत्या का संदेह प्रकट किया। जिसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम डामरावीर में बने मकान में हल्के आदिवासी का शव पड़ा मिला। मकान में वह अकेला रहता था। मृतक के बड़े भाई दयाशंकर आदिवासी ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। थाना प्रभारी रोहित डोंगरे ने बताया कि हल्के आदिवासी अपने मकान में अकेला रहता था और उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला […]
नेहरू स्टेडियम में एक साथ हजारों भक्तों ने किया 51 हजार हनुमान चालीसा का पाठ
रतलाम। जिले में मंगलवार को हर तरफ हनुमान जन्मोत्सव का उल्लास छाया रहा। सुबह से रात तक देवालयों में धार्मिक अनुष्ठान की धूम रही। शहर में पहली बार नेहरू स्टेडियम में 51 हजार हनुमान चालीसा का पाठ का आयोजन किया गया। श्री मंगलनाथ महाकाल रक्तदान मंडल (सेवावीर सामाजिक कल्याण समिति) द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सुबह बड़ी संख्या में श्रद्धालु नेहरू स्टेडियम में एकत्र हुए। इसके बाद 51 हजार हनुमान चालीसा का पाठ शुरू किया गया। सुबह हवन और शाम को हुआ भंडारा श्रीराम रणजीत हनुमान मंदिर समिति प्रकाश नगर (जावरा रोड) द्वारा पांच दिवसीय हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया। समिति के सीपी वर्मा ने […]
सरकारी नौकरी बताकर की शादी, बाद में मांगे पांच लाख रुपये, नहीं देने पर अबॉर्शन कराकर महिला को छोड़ा
खंडवा। दो महिलाओं ने अलग-अलग थानों में दहेज प्रताड़ना की शिकायत की है। पहला मामला महिला थाने का है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति, सास-ससुर और देवर को पर केस दर्ज किया है। महिला ने बताया कि तीन वर्ष पूर्व उसकी शादी राघवेंद्र से हुई थी। शादी के छह माह बाद आरोपित अपना रंग दिखाने लग गए। रिश्ता हुआ तब लड़के की सरकारी नौकरी होना बताया था। लेकिन शादी के बाद पता चला कि उन्होंने झूठ बोला था। 6 महीने बाद दहेज मांगा, कहने लगे कि कार खरीदना है। इसलिए मायके से 5 लाख रुपये नकद लेकर आओ। उनकी […]
सवाई माधोपुर में बोले पीएम मोदी, ‘कांग्रेस राज में हनुमान चालीसा पाठ करने वाले को लहूलुहान कर दिया जाता है’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राजस्थान के सवाई माधोपुर में चुनावी रैली को संबोधित किया। हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार है और वहां हनुमान चालीसा पाठ करने वाले को लहूलुहान कर दिया जाता है। पढ़िए पीएम मोदी के संबोधन की बड़ी बातें पीएम मोदी के संबोधन की बड़ी बातें राजस्थान ये बखूबी जानता है कि सुरक्षित राष्ट्र और स्थायी सरकार कितनी जरूरी है। इसलिए चाहे 2014 हो या 2019 हो, राजस्थान ने एकजुट होकर देश में भाजपा की ताकतवर सरकार बनाने के लिए अपना आशीर्वाद दिया था। आपने 25 […]


शेयर करें







