- खंडवा:MPPSC Exam 2026: 26 अप्रैल को होगी प्रारंभिक परीक्षा, जान लें गाइडलाइंस
- खंडवा:खंडवा: 9 मई की नेशनल लोक अदालत को सफल बनाने के लिए अहम बैठक
- खंडवा:खंडवा: मोरटक्का में सड़क किनारे मिर्ची की दुकानें लगाने पर पूर्णतः प्रतिबंध, SDM का आदेश
- खंडवा:खंडवा: कलेक्टर का कड़ा एक्शन, 3 कुख्यात बदमाशों को किया 1 साल के लिए जिला बदर
- खंडवा:खंडवा: दादाजी धूनीवाले जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने बचाई गंभीर मरीज की जान
- खंडवा:खंडवा: कलेक्टर इलेवन ने जीता रोमांचक मैत्री क्रिकेट मैच, NHDC इलेवन को दी मात
- खंडवा:जल संचय अभियान: डिंडोरी देश में पहले, खंडवा दूसरे स्थान पर
- मनोरंजन:इंदौर की डॉ. इशिता जोशी ने जीता ‘नारीफर्स्ट ज्वेल ऑफ इंडिया’ का खिताब
- महाराष्ट्र:केएचजी फाउंडेशन की बड़ी पहल: 4 हेल्थ-टेक स्टार्टअप्स बदलेंगे देश का स्वास्थ्य परिदृश्य
- मनोरंजन:सिमरन बग्गा का नया म्यूजिक वीडियो ‘Saa-E-Yaa’ रिलीज के लिए तैयार
- खंडवा:MPPSC Exam 2026: 26 अप्रैल को होगी प्रारंभिक परीक्षा, जान लें गाइडलाइंस
- खंडवा:खंडवा: 9 मई की नेशनल लोक अदालत को सफल बनाने के लिए अहम बैठक
- खंडवा:खंडवा: मोरटक्का में सड़क किनारे मिर्ची की दुकानें लगाने पर पूर्णतः प्रतिबंध, SDM का आदेश
- खंडवा:खंडवा: कलेक्टर का कड़ा एक्शन, 3 कुख्यात बदमाशों को किया 1 साल के लिए जिला बदर
- खंडवा:खंडवा: दादाजी धूनीवाले जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने बचाई गंभीर मरीज की जान
- खंडवा:खंडवा: कलेक्टर इलेवन ने जीता रोमांचक मैत्री क्रिकेट मैच, NHDC इलेवन को दी मात
- खंडवा:जल संचय अभियान: डिंडोरी देश में पहले, खंडवा दूसरे स्थान पर
- मनोरंजन:इंदौर की डॉ. इशिता जोशी ने जीता ‘नारीफर्स्ट ज्वेल ऑफ इंडिया’ का खिताब
- महाराष्ट्र:केएचजी फाउंडेशन की बड़ी पहल: 4 हेल्थ-टेक स्टार्टअप्स बदलेंगे देश का स्वास्थ्य परिदृश्य
- मनोरंजन:सिमरन बग्गा का नया म्यूजिक वीडियो ‘Saa-E-Yaa’ रिलीज के लिए तैयार
Day: April 16, 2024
छतरपुर में लोकायुक्त टीम ने सहकारिता निरीक्षक को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा…
छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में सागर लोकायुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। लोकायुक्त की टीम ने एक सहकारिता निरीक्षक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया है। सहकारिता निरीक्षक सहायक समिति प्रबंधक के खिलाफ चल रही विभागीय जांच में सहयोग करने और समिति प्रबंधक के पद पर बहाली कराने के नाम पर रिश्वत मांग रहा था। अरविंद कुमार व्यास का कहना है कि एक झूठी शिकायत के मामले में उसके विरुद्ध विभागीय जांच चल रही है। अरविंद कुमार व्यास सेवा सहकारी समिति बम्होरी तहसील बक्सवाहा में पदस्थ हैं। सहकारिता निरीक्षक ने अरविंद कुमार को उसके विरुद्ध चल […]
कमलनाथ के घर छापेमारी पर भड़के जीतू पटवारी, बोले- इस कायराना हरकत के लिए मोहन सरकार को जनता सबक सिखाएगी
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के यहां पुलिस जांच और राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर चेकिंग को लेकर कांग्रेस भाजपा पर हमलावर हो गई है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर चेक किया गया क्या ये लोकतंत्र है? ऐसे ही कमलनाथ के घर पर छापे डाले गए छिंदवाड़ा में क्या ये लोकतंत्र है, ये भारतीय जनता पार्टी का चाल चरित्र और चेहरा ये करप्शन के अगेंस्ट लड़ने वाले प्रधानमंत्री सारे करप्ट लोगों को अपने पार्टी में ले लिया है। ये करप्सन के अगेंस्ट लड़ाई लड़ने वाले लोगों के खिलाफ सारा काला धन अपनी पार्टी में ले लिया और केवल झूठ […]
इंदौर कलेक्ट्रेट में लोकायुक्त ने की कार्रवाई, रिश्वत लेते हुए दो कर्मचारियों को किया गिरफ्तार…
मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में लोकायुक्त विभाग ने सोमवार को रिश्वतखोर कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। कलेक्ट्रेट कार्यालय में स्थित आदिम जानजाति विभाग के अंतर्गत आने वाले आदिवासी विकास विभाग के दो कर्मचारियों को भवन मालिक को किराए के बिल पास करने के एवज में पचास हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया है। दरअसल इंदौर के खंडवा रोड़ स्थित रानीबाग के निवासी विक्रम गहलोत ने लिंबोदी इलाके में अपना एक भवन आदिवासी छात्रावास के लिए विभाग को किराए पर दिया हुआ है। जिसका साल 2017 से 2023 तक का किराया वृद्धि का एरियर 11 लाख रुपए बकाया […]
इंदौर में नि:शुल्क हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन, बिना दवाई के कैसे रहें स्वस्थ, जानिए क्या है कॉस्मिक हीलिंग?
इंदौर। आर्थिक राजधानी इंदौर में विधातास भारतीय पारंपरिक चिकित्सा एवं गुरुकुल और सोलआर्ट के द्वारा निःशुल्क ऑरा हेल्थ चेक अप कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें ऑरा रीडिंग, वैदिक हीलिंग, बॉडी एलाइंमेंट्, टैरो कार्ड रीडिंग, ज्योतिष एवं वास्तु परामर्श के अलावा आहार विशेषज्ञ द्वारा निःशुल्क सलाह दी गई। साथ ही बताया गया कि आखिर कैसे हम बिना दवाई के भी स्वस्थ रह सकते हैं शिविर के दौरान विधातास् के संस्थापक निदेशक डॉ. रवींद्र बागे एवं डॉ. लताश्री ने भारतीय वैदिक चिकित्सा पद्धति के विषय में, वैज्ञानिक एवं आध्यात्मिक तरीकों से समझाया, कि किस प्रकार आभा मंडल की चिकित्सा के द्वारा शारीरिक, […]
इंदौर में 21 किलो गांजे के साथ 3 गिरफ्तार, वाहन चेकिंग के दौरान एक्टिवा से किया बरामद
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में चेकिंग के दौरान एक स्कूटी पर सवार तीन लोगों से करीब 21 किलो गांजा जब्त किया है। दरअसल, एक्टिवा सवार तीन लोगों को पुलिस ने रोका तो वह वाहन लेकर पुलिस से भागने लगे शंका होने पर स्कूटी पर सवार तीनों लोगों को रोककर तलाशी ली गई तो एक बोरे में भरी हुई 21 किलो गांजा पुलिस को मिला। पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ को जप्त करते हुए आरोपी के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्यवाही की है। द्वारकापुरी पुलिस कैट रोड पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान पुलिस मो अवैध […]
प्यार में धोखा मिला तो BA.LLB की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, ब्यायफ्रेंड के सामने ग्वालियर किले से कूदकर दी जान
ग्वालियर किले से कूद कर एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली। मृतिका की पहचान आकृति भदौरिया उर्फ सृष्टि भदौरिया (20) के रुप में हुई है, जो बीए एलएलबी तृतीय वर्ष की छात्रा है। आकृति भदौरिया गृह मंत्रालय में सुरक्षा अधिकारी संजय भदौरिया की इकलौती संतान बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि प्यार में धोखा मिलने पर मृतिका ने यह खौफनाक कदम उठाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। निजी विश्वविद्यालय से बीएएलएलबी की तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रही आकृति भदौरिया का आदित्य शर्मा के नाम से अफेयर था। लेकिन कई महीनों से वह […]
युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की बढ़ी मुश्किलें, आचार संहिता के उल्लंघन में FIR
मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले युवक कांग्रेस के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र सिंह की मुश्किलें बढ़ गई है। आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है। मितेंद्र दर्शन सिंह पर ग्वालियर में पड़ाव थाना पुलिस ने धारा 188 के उल्लंघन के मामले में एफआईआर दर्ज की है। युवक कांग्रेस के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र पर रैली में अनुमति से ज्यादा वाहन एकत्रित करने पर बड़ी कार्रवाई हुई है। मितेंद्र के पास दो वाहनों की अनुमति थी जबकि उनकी रैली में 40 से 50 वाहन शामिल थे। सहायक रिटर्निग ऑफिसर की शिकायत पर […]
राजा-महाराजा आज भरेंगे नामाकंन, लाव लश्कर के साथ जाएंगे सिंधिया, दिग्विजय सिंह ने दिखाई सादगी
मध्य प्रदेश में आज राजा महाराजा अपना नामांकन दाखिल करेंगे। जी हां गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया और राजगढ़ से दिग्विजय सिंह अपना नामांकन दाखिल करेंगे। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज गुना से अपना नामांकन दाखिल करेंगे। वे शिवपुरी कलेक्ट्रेट में पर्चा भरेंगे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा नामांकन के समय सिंधिया के साथ मौजूद रहेंगे। नामांकन दाखिल कराने के पश्चात दोपहर 2.30 बजे पोलो ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 16 अप्रैल को गुना में प्रातः 9.30 बजे […]
चैत्र नवरात्रि में घर घर बह रही भक्ति की बयार, 18 भुजाओं वाली महाकाली की प्रतिमा के करें दर्शन
चैत्र नवरात्र को लेकर संस्कारधानी जबलपुर में लोग मां भगवती की आराधना में जुटे हुए हैं और माता के भक्त अपनी अपनी भक्ति के अनुसार देवी मंदिरों में जाकर पूजा पाठ कर रहे हैं। इसी कड़ी में गढ़ा के गुलौआ में चैत्र नवरात्र पर स्थापित 18 भुजाओं वाली महाकाली के दर्शन करने भी भक्तों की भारी भीड़ जुट रही है। क्योंकि इन 18 भुजाओं वाली महाकाली की विशाल प्रतिमा की स्थापना कई सालों से यहां रहने वाला सोधियां परिवार करता आ रहा है। पूरे जबलपुर में चैत्र नवरात्र पर एक ही 18 भुजाओं वाली महाकाली रखी जाती है। इस महाकाली […]
भाजपा प्रत्याशी सिंधिया आज जमा करेंगे नामांकन पत्र, टेकरी सरकार मंदिर में हनुमान का लिया आशीर्वाद
आज गुना से भाजपा प्रत्याशी और केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपना नामाकंन दाखिल करेंगे। उन्होंने मंगलवार सुबह गुना से अपने दिन की शुरुआत की। सबसे पहले सुबह 9:30 बजे वे टेकरी सरकार के मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने पूरे विधि-विधान के साथ पूजा कर भगवान हनुमान का आशीर्वाद लिया। बता दें कि इसके बाद सिंधिया, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वी डी शर्मा के साथ गुना से शिवपुरी जाएंगे तथा म्याना, बदरवास, लुकवासा और कोलारस होते हुए शिवपुरी पहुंचेंगे। शिवपुरी के झांसी चौक से कलेक्ट्रेट तक उनका एक विशाल रोड शो होगा, जिसके […]
देश में राम के नाम पर कितने गांव, जिनका जिक्र PM मोदी ने किया
लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण की वोटिंग से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को न्यूज एजेंसी एएनआई को इंटरव्यू दिया. इस दौरान उन्होंने तथाकथित ‘उत्तर-दक्षिण विभाजन’ पर अपनी राय रखते हुए कहा, ‘भारत को टुकड़ों में देखना भारत के प्रति नासमझी का परिणाम है. अगर आप हिंदुस्तान में देखें तो प्रभु राम के नाम से जुड़े हुए गांव सबसे ज्यादा कहां है? वह तमिलनाडु में है.’ 2011 की जनगणना के मुताबिक, भारत में करीब 6 लाख 40 हजार गांव हैं. इस डाटा को अध्ययन करने पर पाया गया कि ऐसे कई सारे गांव हैं जिनका नाम हिंदू देवी-देवताओं […]
देश में इस साल रहेगा सामान्य से ज्यादा मानसून, राहत बनेगा या आफत?
भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने इस साल देश में सामान्य से ज्यादा मानसून की संभावना जताई है. यानी कि इस बार बारिश अच्छी खासी होगी. आईएमडी के महानिदेशक (डीजी) मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि पूरे देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून के तहत एक जून से 30 सितंबर के बीच मानसून ऋतुनिष्ठ वर्षा दीर्घावधि औसत (लॉंग पीरियड एवरेज …एलपीए) का 106 फीसदी होने की संभावना है. उन्होंने बताया कि उत्तर पश्चिम, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों को छोड़कर देश के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य से ज्यादा वर्षा होने की प्रबल संभावना है. लेकिन आईएमडी प्रमुख ने कहा कि जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, […]


शेयर करें







