- खंडवा:MPPSC Exam 2026: 26 अप्रैल को होगी प्रारंभिक परीक्षा, जान लें गाइडलाइंस
- खंडवा:खंडवा: 9 मई की नेशनल लोक अदालत को सफल बनाने के लिए अहम बैठक
- खंडवा:खंडवा: मोरटक्का में सड़क किनारे मिर्ची की दुकानें लगाने पर पूर्णतः प्रतिबंध, SDM का आदेश
- खंडवा:खंडवा: कलेक्टर का कड़ा एक्शन, 3 कुख्यात बदमाशों को किया 1 साल के लिए जिला बदर
- खंडवा:खंडवा: दादाजी धूनीवाले जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने बचाई गंभीर मरीज की जान
- खंडवा:खंडवा: कलेक्टर इलेवन ने जीता रोमांचक मैत्री क्रिकेट मैच, NHDC इलेवन को दी मात
- खंडवा:जल संचय अभियान: डिंडोरी देश में पहले, खंडवा दूसरे स्थान पर
- मनोरंजन:इंदौर की डॉ. इशिता जोशी ने जीता ‘नारीफर्स्ट ज्वेल ऑफ इंडिया’ का खिताब
- महाराष्ट्र:केएचजी फाउंडेशन की बड़ी पहल: 4 हेल्थ-टेक स्टार्टअप्स बदलेंगे देश का स्वास्थ्य परिदृश्य
- मनोरंजन:सिमरन बग्गा का नया म्यूजिक वीडियो ‘Saa-E-Yaa’ रिलीज के लिए तैयार
- खंडवा:MPPSC Exam 2026: 26 अप्रैल को होगी प्रारंभिक परीक्षा, जान लें गाइडलाइंस
- खंडवा:खंडवा: 9 मई की नेशनल लोक अदालत को सफल बनाने के लिए अहम बैठक
- खंडवा:खंडवा: मोरटक्का में सड़क किनारे मिर्ची की दुकानें लगाने पर पूर्णतः प्रतिबंध, SDM का आदेश
- खंडवा:खंडवा: कलेक्टर का कड़ा एक्शन, 3 कुख्यात बदमाशों को किया 1 साल के लिए जिला बदर
- खंडवा:खंडवा: दादाजी धूनीवाले जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने बचाई गंभीर मरीज की जान
- खंडवा:खंडवा: कलेक्टर इलेवन ने जीता रोमांचक मैत्री क्रिकेट मैच, NHDC इलेवन को दी मात
- खंडवा:जल संचय अभियान: डिंडोरी देश में पहले, खंडवा दूसरे स्थान पर
- मनोरंजन:इंदौर की डॉ. इशिता जोशी ने जीता ‘नारीफर्स्ट ज्वेल ऑफ इंडिया’ का खिताब
- महाराष्ट्र:केएचजी फाउंडेशन की बड़ी पहल: 4 हेल्थ-टेक स्टार्टअप्स बदलेंगे देश का स्वास्थ्य परिदृश्य
- मनोरंजन:सिमरन बग्गा का नया म्यूजिक वीडियो ‘Saa-E-Yaa’ रिलीज के लिए तैयार
Day: April 8, 2024
राहुल गांधी के मंच पर लगा था भाजपा के केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह का फोटो ,लोग हुए हैरान, दौरे से पहले हो गई फजीहत…
मंडला। लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टियां अपनी-अपनी तैयारी कर रही हैं सिवनी जिले में लखनादौन विधानसभा के धनोरा गांव में राहुल गांधी जनता को संबोधित करेंगे। आपको बता दें कि राहुल गांधी आज मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं। राहुल गांधी के दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम कर दिए हैं और कांग्रेस के कार्यकर्ता भी व्यवस्थाओं में लगे हुए हैं। इस बीच कांग्रेस नेताओं की लापरवाही से पार्टी की फजीहत हो गई। आपको बता दें कि राहुल गांधी की रैली से पहले मंच तैयार किया गया और मंच पर बैनर लगाया […]
इंदौर में नगर निगम प्रशासन की कार्रवाई का अक्षय बम ने किया विरोध, कहा – देश की रक्षा करने वाले पूर्व सैनिकों के साथ ऐसा व्यवहार निंदनीय…
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस के प्रत्याशी अक्षय बम ने आज एमओजी लाइन में नगर निगम और प्रशासन के द्वारा की जा रही कार्रवाई का मौके पर जाकर विरोध किया। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा करने वाले पूर्व सैनिकों के साथ प्रशासन के द्वारा इस तरह का व्यवहार किया जाना निंदनीय है। इन नागरिकों पर लाठीचार्ज मनमानी का प्रतीक है। नगर निगम की टीम जिला प्रशासन और पुलिस के साथ आज एमओजी लाइन में पूर्व सैनिकों के 110 घरों को तोड़ने के लिए पहुंच गई थी । इस कार्रवाई का पूर्व सैनिकों और उनके परिवारजनों […]
एक दिन में 2 लाख 82 हजार 42 नए कार्यकर्ता BJP में हुए शामिल- वीडी शर्मा, बोले- स्थापना दिवस पर इतिहास रच दिया
भोपाल: प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा है कि भाजपा ने स्थापना दिवस पर नया इतिहास रचा है। एक दिन में 47 हज़ार 179 बूथ पर 2 लाख 82 हज़ार 42 नए लोग भाजपा में शामिल हुए। उन्होंने दावा किया कि यह आकंड़ा 4 लाख 50 हज़ार तक पहुंचेगा। वीडी शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमें टास्क दिया था कि हर बूथ पर 370 नए मत जो पिछले किसी भी चुनाव में मत मिले उन सर्वाधिक मतों में जोड़ करके यह प्रयास, हमें पूरे देश के अंदर, प्रदेश के अंदर करना है। भारतीय जनता पार्टी में न्यू जॉइनिंग […]
सीहोर में अल्फा प्रोटीन फैक्ट्री में लगी भीषण आग, हजारों टन भूसा जलकर हुआ राख…
सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर कांकखेड़ा पर स्थित अल्फा प्रोटीन फैक्ट्री के भूसे में अचानक सोमवार की सुबह भीषण आग लग गई। आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गईं थी और आग पर काबू पाने के लिए पानी फेंका गया। बताया जा रहा है कि हजारों टन भूसे में यह आग लगी थी। फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा लगातार जेसीबी और ट्रैक्टरों की मदद से भी आग बुझाने का प्रयास किया गया। सोमवार की सुबह अचानक फैक्ट्री में धुआं उठने लगा इसके बाद देखते ही देखते अचानक भीषण आग लग […]
कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी पर कॉलेज में फर्जीवाड़ा करने के लगे आरोप, पुलिस में पहुंची कई शिकायतें
इंदौर: लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही प्रत्याशियों पर आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। इसी बीच बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी डॉ अक्षय कांति बम पर कॉलेज की आड़ में फर्जीवाड़ा करने आरोप लगाया है। अक्षय बम के खिलाफ आवेदन देने आए कार्यकर्ताओं ने बम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा नेता राजेश शिरोडकर ने शिकायत करते हुए बताया कि अक्षय कांति बम ने अपने कॉलेज इंदौर इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ की आड़ में बड़ा फर्जीवाड़ा किया है। बम ने अपने लॉ कॉलेज में मृत और काम छोड़ चुके फैकल्टी और प्रोफेसर के नाम से वेतन, टैक्स […]
भूतड़ी अमावस्या पर लगा उज्जैन में उमड़ा आस्था का सैलाब, भक्तों ने लगाई आस्था की डुबकी
उज्जैन: आज सोमवार को सोमवती और भूतड़ी अमावस्या का विशेष संयोग बना है। इस अवसर पर लोग धार्मिक स्थलों पर स्नान करके दुखों से मुक्ति पाते हैं। इसी कड़ी में उज्जैन के केडी पैलेस और शिप्रा नदी के रामघाट पर तड़के से ही श्रद्धालुओं का जमावड़ा रहा। मान्यता है कि आज के खास संयोग पर शिप्रा नदी और नर्मदा नदी में डुबकी लगाने से कष्ट दूर हो जाते है, खासकर केडी पैलेस स्थित 52 कुंड में स्नान करने से बुरी आत्माओं से मुक्ति मिलती है। उज्जैन के 52 कुंड में सुबह से ही मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र […]
लोकायुक्त की टीम ने प्रधानाचार्य को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा, शिक्षिका को झूठी जांच में फंसाने की दे रहा था धमकी…
देवास। मध्य प्रदेश के देवास जिले में उज्जैन की लोकायुक्त की टीम ने सोमवार को शासकीय प्राथमिक विद्यालय संजय नगर के प्रधानाचार्य को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया है। आरोपी तिलकराज सेम 5 हजार की रिश्वत ले रहा था। आरोपी ने शिक्षिका पदमा बाथम से यह रिश्वत मांगी थी और उसको झूठी जांच में फंसाने की धमकी दे रहा था। शिक्षिका ने इसकी शिकायत 4 अप्रैल को उज्जैन लोकायुक्त से की थी। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन अनिल विश्वकर्मा ने इस शिकायत की जांच के लिए डीएसपी सुनील तालान को निर्देश दिए थे। जिसके बाद शिकायत की जांच […]
PM मोदी के दौरे से पहले बालाघाट में कांग्रेस को झटका, कई बड़े नेताओं ने थामा भाजपा का दामन
बालाघाट: PM मोदी के आने से पहले बालाघाट लोकसभा से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। बालाघाट जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजा उर्फ योगेश लिल्हारे और जिला पंचायत सदस्य स्मिता टेकाम ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इनके साथ दर्जनों सरपंच और पदाधिकार भी भाजपा में शामिल हुए। वहीं पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष उदय सिंह नगपुरे की कांग्रेस से भाजपा में वापसी हुई। इस दौरान कई कार्यकर्ता भी शामिल हुए। कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने सभी को भाजपा का पटका देकर पार्टी में शामिल किया।
क्रिकेट खेल रहे थे CMO, पुलिस पहुंची और मैदान से कर लिया गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला
इंदौर: पुलिस ने शहडोल के नगर पालिका में सीएमओ पद पर पदस्थ प्रभात बरकड़े को गिरफ्तार किया है। उन पर नीट की तैयारी कर रही छात्रा से दुष्कर्म का आरोप है। पीड़ित मार्च 2024 में इंदौर के एमआईजी थाने में उनके खिलाफ FIR दर्ज कराई थी। खास बात यह है कि पुलिस जब आरोपी अधिकारी को गिरफ्तार करने पहुंची। उस वक्त वे धनपुरी के एक ग्राउंड में क्रिकेट खेल रहे थे। पुलिस ने उन्हें वहीं से गिरफ्तार किया और फिर इंदौर के लिए रवाना हो गई। आरोपी अधिकारी प्रभात वरकड़े बालाघाट के बैहर के रहने वाला है। पीड़ित छात्रा भी […]
सागर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से श्रद्धालुओं से भरा ऑटो पलटा, तीन लोगों की दर्दनाक मौत ,14 घायल..
सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में सोमवार को भीषण सड़क हादसा हुआ है। ट्रक ने एक ऑटो में टक्कर मार दी। दुर्घटना में ऑटो में सवार तीन लोगों की मौत हो गई है और 14 श्रद्धालु घायल हुए हैं। सोमवती अमावस्या पर नर्मदा स्नान करने के लिए श्रद्धालु बरमान जा रहे थे। सूचना पर देवरी पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। यह घटना सागर – नरसिंहपुर हाईवे पर स्थित देवरी के पास हुई। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। राहगीरों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी और ऑटो में फंसे […]
जेल का जवाब वोट से… AAP का नया चुनावी कैंपेन लॉन्च, गोपाल राय बोले- एक वोट से जेल का ताला खुलेगा
आम आदमी पार्टी ने सोमवार को लोकसभा चुनाव के लिए अपना नया चुनावी कैंपेन ‘जेल का जवाब वोट से’ लॉन्च किया. संजय सिंह, संदीप पाठक और गोपाल राय ने मिलकर इस कैंपेन को लॉन्च किया. दरअसल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाला मामले में ईडी ने 21 मार्च को गिरफ्तार कर लिया था, जिसके बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल फिलहाल 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में हैं. इस मौके पर आप नेता और पंजाब से राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को लोकसभा से हटाने के लिए मोदी जी ने जेल में डलवा दिया. ये इतिहास […]
जो कभी रहे नीतीश कुमार के खास, वही अब बन रहे चिराग के गले की फांस
बिहार में बीजेपी नेतृत्व वाले एनडीए का हिस्सा बनने में चिराग पासवान भले ही अपने चाचा पशुपति पारस पर भरी पड़ गए हों, लेकिन 2024 का लोकसभा चुनाव में उनके लिए किसी अग्निपरीक्षा के कम नहीं है. बीजेपी ने चिराग पासवान की एलजेपी (आर) को पांच सीटें दी है, जहां पर उनके सामने कई चुनौती हैं. एक तरफ तो उन्हें अपने चाचा के साथियों के भितरघात से निपटना होगा दूसरी तरफ जेडीयू से ‘खेला’ का खतरा बना हुआ है. 2020 के विधानसभा चुनाव में चिराग ने जेडीयू के खिलाफ अपने प्रत्याशी उतारकर नीतीश कुमार के साथ गेम कर दिया था. […]
गेम खेलते-खेलते युवक ने कर ली खुदकुशी, मोबाइल चेक किया तो उड़े होश; जानिए पूरा मामला
महाराष्ट्र में एक युवक ने मोबाइल में गेम खेलते हुए अचानक से एक अनजान लिंक पर क्लिक कर दिया जिसकी वजह से उसके माता-पिता के अकाउंट से भारी-भरकम रकम किसी अंजान को ट्रांसफर हो गई. 18 साल का युवक घबरा गया कि उसके माता-पिता इतने सारे पैसे बर्बाद होने की वजह से उस पर गुस्सा होंगे. युवक इतना घबरा गया कि उसने अपनी डर की वजह से खुदकुशी कल ली. जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला मुंबई के नालासोपारा की है. यहां के 18 साल के कॉलेज जाने वाला युवक रोजाना मोबाइल पर गेम खेलता था. गेम खेलते हुए अचानक […]
‘वो लोग जो जंगल में…’, आदिवासी और वनवासी में राहुल गांधी ने बताया अंतर, BJP-RSS पर बोला हमला
लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई है. जैसे-जैसे चुनाव की तारीखें नजदीक आ रही हैं, सत्ता पक्ष और विपक्ष के एक-दूसरे पर हमले भी तेज होते जा रहे हैं. सत्ता पक्ष अपने कार्यकाल की उपलब्धियां बता रहा है तो विपक्ष कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा है. इसी कड़ी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र और राज्य सरकार पर हमला बोला है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार को मध्य प्रदेश में मंडला के सिवनी पहुंचे. यहां उन्होंने एक चुनावी सभा संबोधित की. इस दौरान रोजगार व अन्य मुद्दों को लेकर केंद्र और प्रदेश सरकार […]
मुझे नहीं मालूम उनका भविष्य क्या होगा… बेटे वरुण को लेकर क्या बोलीं मेनका गांधी
पीलीभीत के सांसद वरुण गांधी का टिकट कट जाने के बाद मां मेनका गांधी ने कहा कि मुझे क्या कहना है इस पर पार्टी जो भी करती है वो करती है. वरुण अच्छे सांसद रहे है, भविष्य में वरुण जो भी बनेंगे जिंदगी में और बहुत कुछ बनेंगे, जो भी बनेंगे देश के लिए अच्छा ही करेंगे. उन्होंने आगे कहा कि क्या मालूम क्या भविष्य होगा, लेकिन जो भी होगा उज्ज्वल ही होगा. वरुण गांधी 2009 और 2019 में पीलीभीत के सांसद रह चुके हैं, लेकिन इस बार बीजेपी ने वरुण का टिकट काटकर कांग्रेस से आए जितिन प्रसाद को […]


शेयर करें







