- देश:मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया 40 हजार लीटर पानी
- उत्तराखंड:“उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो”; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना
- खंडवा:खंडवा: संत रविदास जयंती पर विधायक कंचन तनवे ने समाज को सौंपी 22 गुमटियां, समरसता भोज का हुआ आयोजन
- देश:शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या है पूरा मामला
- खंडवा:बजट पर खंडवा कांग्रेस का हमला: उधमपाल सिंह ने बजट को बताया दिशाहीन, प्रतिभा रघुवंशी ने कहा- जनविरोधी बजट
- खंडवा:खंडवा नगर निगम ने संभाली चारखेड़ा और सर्किट हाउस जल संयंत्रों की कमान, अब नहीं होगी पानी की किल्लत
- खंडवा:कांग्रेस संगठन को मजबूत करने खंडवा आ रही हैं उषा नायडू, ब्लॉक अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं के साथ होगी चर्चा
- खंडवा:खंडवा में जीतू पटवारी का विशाल किसान सम्मेलन 7 फरवरी को, कांग्रेस ने झोंकी ताकत
- बिहार:Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या की वजह तलाश रही पुलिस
- दिल्ली/NCR:Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों के लिए जारी की चेतावनी
- देश:मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया 40 हजार लीटर पानी
- उत्तराखंड:“उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो”; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना
- खंडवा:खंडवा: संत रविदास जयंती पर विधायक कंचन तनवे ने समाज को सौंपी 22 गुमटियां, समरसता भोज का हुआ आयोजन
- देश:शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या है पूरा मामला
- खंडवा:बजट पर खंडवा कांग्रेस का हमला: उधमपाल सिंह ने बजट को बताया दिशाहीन, प्रतिभा रघुवंशी ने कहा- जनविरोधी बजट
- खंडवा:खंडवा नगर निगम ने संभाली चारखेड़ा और सर्किट हाउस जल संयंत्रों की कमान, अब नहीं होगी पानी की किल्लत
- खंडवा:कांग्रेस संगठन को मजबूत करने खंडवा आ रही हैं उषा नायडू, ब्लॉक अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं के साथ होगी चर्चा
- खंडवा:खंडवा में जीतू पटवारी का विशाल किसान सम्मेलन 7 फरवरी को, कांग्रेस ने झोंकी ताकत
- बिहार:Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या की वजह तलाश रही पुलिस
- दिल्ली/NCR:Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों के लिए जारी की चेतावनी
Day: April 24, 2024
सीआरएम ने परखी पटरियों की गुणवत्ता, अब नए ट्रैक पर दौड़ेंगी ट्रेनें
जबलपुर । जबलपुर रेल मंडल में नई रेल बिछाने का काम रफ्तार पकड़ रहा है। इस काम को पूरा करने में लोकसभा चुनाव की आचार संहिता से भी मदद मिल रही है। दरअसल जिन जगहों पर रेल लाइन बिछाने को लेकर विरोध हो रहा था,आचार संहिता की वजह से विरोध नहीं हो रहा, जिससे लाइन बिछाने का काम और तेजी से बढ़ गया है। कटनी-सिंगरौली रेल खंड में दूसरी नई रेल लाइन का विस्तार लगभग 80 फीसदी पूरा यही वजह है कि जबलपुर मंडल के कटनी-सिंगरौली रेल खंड में दूसरी नई रेल लाइन का विस्तार लगभग 80 फीसदी पूरा हो […]
एक नारी पुलिस पर भारी, बिना हेलमेट रोका तो रोने लगी महिला, हाथ जोड़कर कहा जाओ
जबलपुर। एक नारी पुलिस पर उस पर भारी पड़ गई जब बिना हेलमेट जाते देखकर रोका तो महिला रोने लगी फिर बहस करती रही। मौके पर तैना पुलिस कर्मी ने अपने हाथ जोड़कर कहा कि जाओ। दोपहिया वाहन बिना हेलमेट चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान एक महिला ने पुलिस के सामने जमकर हंगामा किया। विजय नगर थाने के सामने पुलिस ने वाहन चालकों को रोका। वाहन के रोकते ही महिला के तेवर बदल गए और कार्रवाई बचने के लिए एक जुगत लगाई। महिला अपनी गलती मानने की बजाए रोने लगी इस दौरान एक महिला को बिना हेलमेट वाहन […]
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हरदा में आमसभा को संबोधित करेंगे, कुछ देर में पहुंचने वाले है
हरदा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंगलवार को हरदा पहुंच रहे है, वे सभा को संबोधित करेंगे। शहर से बाहर आने जाने वाले हल्के वाहनों के लिए आवागमन मार्ग व्यवस्था की गई है, जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। कार्यक्रम स्थल पर समर्थक पहले ही भारी संख्या में पहुंच गए है। और आने का सिलसिला जारी है। बैतूल, नागपुर, नर्मदापुरम की ओर से इंदौर जाने वाले हल्के वाहनों के लिए मार्ग व्यवस्था के तहत हाईवे ओवर ब्रिज के नीचे से उड़ा डबल फाटक से प्रताप टाकिज तिराहा बायपास चौराहा इंदौर निकला जा सकेगा। इसी तरह बैतूल, नागपुर, नर्मदापुरम […]
प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने को और कालेजों के पास नहीं संबद्धता
जबलपुर। कालेजों में प्रवेश के लिए उच्च शिक्षा विभाग ने 2024-25 के लिए दिशा निर्देश जारी कर दिए है लेकिन अभी तक कालेजों के पास नए सत्र की संबंद्धता ही नहीं है। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय ने जबलपुर समेत पांच जिलों के 173 कालेजों को अभी संबंद्धता नहीं जारी की है। कालेजों का विश्वविद्यालय स्तर पर निरीक्षण होगा जिसके बाद कमेटी सिफारिश पर संबंद्धता दी जाएगी। फिलहाल मई तक यह प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद है। इधर प्रवेश प्रक्रिया में शामिल होने के लिए कालेजों को संबंद्धता लेना आवश्यक होगा। प्रशासन का तर्क है कि चुनाव की वजह से प्रक्रिया में देरी […]
तवा रिसोर्ट के मेन्यू कार्ड में दिखेंगे चुनावी व्यंजन, वोट डालने वाले दूल्हा-दुल्हनों को मिलेगा उपहार
इटारसी। आगामी 26 अप्रैल को होने जा रहे लोस चुनाव के मतदान को लेकर प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। शत प्रतिशत मतदान कराने एवं मतदाताओं को जागरूक करने के भरसक प्रयास एवं नवाचार किए जा रहे हैं। एसडीएम टी. प्रतीक राव ने बताया कि 26 अप्रैल को शादी समारोह ज्यादा हैं, इस दिन मतदान करने बूथ पर आने वाले दूल्हा दुल्हन को मतदान के बाद मुंह मीठा कराने के बाद उपहार दिया जाएगा। एसडीएम टी प्रतीक राव, सीएमओ रितु मेहरा ने कहा कि 26 अप्रैल को मतदान केंद्रों पर मतदान करने आने वाले दूल्हा दुल्हन को प्रशासन द्वारा मुंह मीठा […]
दूसरे चरण में वोटरों को झुलसा देगी गर्मी, जानें किस शहर के लिए कौन सा अलर्ट जारी
26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव का दूसरा चरण है. पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को हो गया जिसमें वोटिंग प्रतिशत कम रहा था. इसका कुछ कारण गर्म मौसम भी रहा था. मतदाता गर्मी के चलते पोलिंग बूथ पर नहीं गए थे. शुक्रवार को दूसरे चरण में 13 राज्यों की 89 लोकसभा सीटों पर मतदान है. मौसम विभाग ने इस दिन कई राज्यों में दोपहर के समय हीटवेव का अलर्ट जारी किया है. दूसरे चरण में 6 राज्यों की 58 लोकसभा सीटों पर वोटिंग के समय हीटवेव चलने के आसार है. इनमें उत्तर प्रदेश की 8, बिहार की 5, पश्चिम […]
वन विभाग ने जानापाव से किया तेंदुए का रेस्क्यू, एक वनकर्मी घायल
महू। महू तहसील के जानापाव में पिछले तीन दिनों से घायल तेंदुए का मूवमेंट था। इसका एक वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें जानापाव पहाड़ी के नीचे पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास तेंदुआ लंगड़ाते हुए चलते हुए नजर आया था। वन विभाग ने मंगलवार शाम को तेंदुए के रेस्क्यू के लिए पिंजरा लगाया था। बुधवार सुबह टीम ने भी ट्रेंकुलाइजर गन से बेहोश कर पकड़ने का प्रयास किया, जिसमे तेंदुए ने एक वनकर्मी को भी घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार, मंगलवार को हनुमान जयंती होने के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी मंदिर पहुंचे थे। इसको लेकर वन […]
ओंकारेश्वर दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पेड़ से टकराई, 7 वर्षीय मासूम की मौत, 6 घायल
खंडवा। ओंकारेश्वर रोड पर हुए सड़क हादसे में एक 7 माह के बच्चे की मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि महाराष्ट्र निवासी सभी लोग ओंकारेश्वर दर्शन के लिए आए थे, वापस लौटने के दौरान मोरटक्का और थापना गांव के बीच कार पेड़ से टकरा गई। घायलों को सनावद सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां सभी को इंदौर रेफर किया गया है।
खरगोन में बोले मप्र के सीएम डॉ मोहन यादव- कांग्रेस देश के टुकड़े करवाने वाली पार्टी
खरगोन। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज खरगोन पहुंचे। वे खरगोन लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र सिंह पटेल का नामांकन जमा करवाने के दौरान उपस्थित रहे। इस दौरान नामांकन रैली भी निकाली गई। इसमें भी मुख्यमंत्री शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कांग्रेस को देश के टुकड़े करवाने वाली पार्टी बताया। उन्होंने लोगों से कहा कि श्रीकृष्ण जैसे सुदर्शन चक्र 13 मई को घुमाना और कांग्रेस के आतंक का अंत करना।
सोनिया-राहुल बैकफुट पर आए, बेनकाब हुई कांग्रेस… सैम पित्रोदा के बयान पर अमित शाह का पलटवार
लोकसभा चुनाव में संपत्ति पर बयानबाजी के बीच कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने अमेरिका के विरासत टैक्स का जिक्र करते हुए कहा कि अमेरिका में संपत्ति का 55 फीसदी हिस्सा सरकार लेती है. संपत्ति का समान वितरण भारत में भी होना चाहिए. उनके इस बयान के बाद सियासी माहौल गरमा गया है. इस बीच भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के दिग्गज नेता व केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने पलटवार किया है और कहा है कि सैम पित्रोदा के बयान से कांग्रेस पूरी तरह से बेनकाब हो गई है. अमित शाह ने कहा, इनके (कांग्रेस) घोषणापत्र बनाने में जिसका सबसे बड़ा योगदान […]
थाने पहुंचकर बोला ऑटो रिक्शा चालक- साहब 20 हजार की लूट हो गई, पुलिस को संदेह
मंदसौर। भावगढ़ क्षेत्र के ग्राम नांदवेल में मंदसौर के ऑटो रिक्शा चालक के साथ 20 हजार की लूट का मामला सामने आया है। हालांकि भावगढ़ पुलिस को ऑटो चालक की कहानी शंका है। पुलिस जांच के दौरान शाम तक लूट होने जैसा कोई क्लू सामने नहीं आया। पुलिस की पूछताछ के दौरान आटो चालक जबाव देने में हड़बड़ा रहा था, जिसके कारण भी पुलिस को लूट की कहानी झूठी होने की आशंका है। पुलिस अब उससे सच उगलवाने का प्रयास कर रही है। जानकारी के अनुसार सोमवार को मदारपुरा निवासी ऑटो चालक अरशद जनकुपुरा स्थित सागर स्वीट्स से 20 हजार रुपये का दही […]
नापतौल विभाग के कार्यालय में चोरी, साढ़े चार माह बाद दर्ज कराया केस
देवास। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कालानी बाग क्षेत्र में स्थित नाप तौल कार्यालय में चोरों ने धावा बाेल दिया। कार्यालय के गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने अंदर से वजन करने वाले कई बांट, मापक सहित करीब 45 हजार रुपए के सामान पर हाथ साफ कर दिया। कोतवाली पुलिस के अनुसार घटना पिछले साल दिसंबर के पहले सप्ताह की है जिसमें फरियादी नापतौल निरीक्षक श्याम दुबे निवासी उज्जैन की शिकायत पर अज्ञात आरोपित के खिलाफ मंगलवार को नकबजनी का केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है। घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म, केस दर्ज बागली क्षेत्र के ग्राम पुंजापुरा […]
उत्तराखंड में उपभोक्ताओं को लगेगा ‘करंट’ का झटका, 11 फीसदी बढ़ सकती हैं बिजली की दरें
उत्तराखंड के लोगों की जेब ढीली होने वाली है. प्रदेश में बिजली की दामों में 8-10 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हो सकती है. उत्तराखंड विद्यत नियामक बोर्ड जल्द ही बिजली के रेट में बढ़त को लागू कर सकता है. यूपीपीसीएल की ओर से बिजली की दामों को 23 से 27 प्रतिशत बढ़ाने की मांग की थी, जिसे लगभग 10-11 प्रतिशत बढ़ाया जा सकता है. गर्मी बढ़ गई है. लोगों के घरों में कूलर, एसी, फ्रीज जैसे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट के इस्तेमाल से बिजली की डिमांड बढ़ जाती है. ऐसे में बिजली विभाग की दोहरी मार लोगों पर पड़ने वाली है. यूपीपीसीएल ने […]
हनुमान जयंती पर खेड़ापति मारुति मंदिर में लगा भक्तों का तांता, महाआरती में शामिल होकर लिया आशीर्वाद
भगवान हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर आज देश- प्रदेश के मंदिरों में हनुमान मंदिरों में भक्तों का तांता लगा हुआ है। देवास के श्री खेड़ापति मारुति मंदिर में भी बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। जहां महाआरती के साथ आशीर्वाद लेकर कार्यक्रम का समापन हुआ। मंदिर के पुजारी अर्पण उपाध्याय के अनुसार दिनभर खेड़ापति सरकार हनुमान जी के दरबार में भक्तों के आने का सिलसिला जारी रहेगा। वहीं विशेष पूजन अनुष्ठान महा आरती भी संपन्न की जाएगी। इसी के साथ शहर के कई अन्य प्राचीन हनुमान मंदिरों में भी भगवान हनुमान जी की महा आरती संपन्न हुई और भगवम हनुमान जन्मोत्सव […]
ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर दो युवकों की हुई दर्दनाक मौत ,बल्देवगढ़ के कैलपुरा गांव में हुआ हादसा
टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में एक ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। आपको बता दें की घटना में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई है। यह घटना टीकमगढ़ के बल्देवगढ़ थाना क्षेत्र में आने वाले कैलपुरा गांव की है। दोनों मृतकों के शवों का बल्देवगढ़ स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिए हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार परशुराम और तुलसीराम अपनी बाइक से किसी काम से जा रहे थे। इस दौरान दोनों को ट्रक ने टक्कर मार […]




शेयर करें

