खंडवा। शनिवार देर रात हुए पुलिस अधिकारियों के तबादले में छतरपुर एसपी अगम जैन को खंडवा जिले का नया पुलिस अधीक्षक (एसपी) बनाया गया है। वहीं, खंडवा के वर्तमान एसपी मनोज कुमार राय, जो डीआईजी के पद पर प्रमोट हो चुके थे, उन्हें भोपाल पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) में उप पुलिस महानिरीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
🌟 2016 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं अगम जैन
खंडवा के नए एसपी अगम जैन 2016 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले अगम जैन ने साल 2015 की यूपीएससी (UPSC) परीक्षा में 133वीं रैंक हासिल की थी। खंडवा से पहले वे छतरपुर एसपी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। इस नियुक्ति पर पोरवाड़ जैन समाज मीडिया प्रभारी प्रेमांशु चौधरी ने श्री जैन को शुभकामनाएं प्रेषित कर बधाइयां दी हैं।
🏢 डीआईजी प्रमोट हुए मनोज कुमार राय भोपाल पीएचक्यू स्थानांतरित
खंडवा के निवर्तमान एसपी मनोज कुमार राय 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वे हाल ही में डीआईजी के पद पर प्रमोट हो चुके थे, जिसके चलते उनकी नई पोस्टिंग लंबे समय से लंबित थी। अब उन्हें उप पुलिस महानिरीक्षक के रूप में भोपाल मुख्यालय भेजा गया है।
🤝 खंडवा में तीन अलग-अलग पदों पर सेवाएं दे चुके हैं मनोज कुमार राय
डीआईजी बने आईपीएस मनोज कुमार राय की खंडवा में तीसरी बार पोस्टिंग हुई थी। एसपी से पहले वे बतौर सीएसपी और एडिशनल एसपी के पद पर भी खंडवा में सेवाएं दे चुके थे। इसके बाद वे एसपी बनकर खंडवा आए। दादाजी मंदिर नवनिर्माण समिति के पदेन सदस्य होकर उन्होंने अलग-अलग गुटों में सामंजस्य बनाने के लिए महती भूमिका निभाई थी।
🚔 एएसपी राजेश रघुवंशी भी प्रमोट होकर बने मंडला जिले के एसपी
इधर, खंडवा में पदस्थ एडिशनल एसपी राजेश रघुवंशी को मंडला एसपी बनाया गया है। उन्हें हाल में ही आईपीएस अवार्ड मिला था। बतौर आईपीएस अफसर उनकी पहली पोस्टिंग हुई है। पहली पोस्टिंग में ही उन्हें मंडला जिले का एसपी बनाया गया है।
यह खबर आपको कैसी लगी?


खंडवा




























