खंडवा। दिगंबर जैन युवा महासभा के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष विकेश मेहता ने खंडवा जिले की महिला शाखा की अध्यक्ष रूपल जैन की अनुशंसा पर महिला शाखा की कार्यकारिणी घोषित कर दी है। नई टीम के पदाधिकारी जैन समाज के विभिन्न कार्यक्रमों को करते हुए समाज की एकता के लिए कार्य करेंगे। समाज के सचिव सुनील जैन ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष विकेश मेहता की सहमति से महिला शाखा खंडवा की अध्यक्ष रूपल जैन लोहाड़िया द्वारा अपनी कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है।
👥 नई टीम में इन्हें मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
दिगंबर जैन युवा महासभा महिला शाखा जिला खंडवा में अध्यक्ष रूपल जैन लुहाड़िया के साथ ही जिला महामंत्री- अर्पिता जैन रावका, संरक्षक- वैशाली जैन गदिया, नेहा जैन सेठी, सरिता जैन रावका, प्रेरणा जैन पंधाना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष- नीतू जैन, लीना जैन बड़जात्या, उपाध्यक्ष- शेफाली जैन, कोषाध्यक्ष- वंदना जैन, संगठन मंत्री- समृद्धि जैन लुहाड़िया, ऋषिका जैन, प्रणिका जैन बड़जात्या, मोनिका जैन सेठी, रूपाली जैन पंधाना, सह मंत्री- स्वीना जैन सेठी, दीपाली जैन पंधाना, रिया उदय जैन, श्रीमती मेघा जैन पहाड़िया, वेदिका जैन रावका, साक्षी जैन बैनाडा, प्रवक्ता- भावना जैन लुहाड़िया, रूबी जैन बेनाडा, छात्र शाखा अध्यक्ष- टीना जैन छाबड़ा, राष्ट्रीय प्रतिनिधि- प्रीति जैन लुहाड़िया और प्रदेश प्रतिनिधि- स्वीटी जैन, भाग्यश्री जैन की नियुक्ति की गई है।
🕊️ धार्मिक कार्यों और राष्ट्रीय मिशन में सहयोग करेगी टीम
समाज के सचिव सुनील जैन ने बताया कि युवा महासभा की यह टीम धार्मिक गतिविधियों के साथ ही साधु-संतों के आहार-विहार एवं सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के साथ राष्ट्रीय मिशन के कार्यों में भी अपना सहयोग प्रदान करेगी। चल रही भीषण गर्मी को देखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष विकेश मेहता ने अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्यों से अनुरोध किया है कि शहर के प्रमुख स्थानों पर आमजन के लिए शुद्ध शीतल पानी की व्यवस्था के साथ पशु-पक्षियों के दाने और पानी की व्यवस्था कर पुण्य कार्य में भी सहयोगी बनें।
💐 नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी गई बधाई एवं शुभकामनाएं
नवनियुक्त महिला पदाधिकारियों को राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मेहता के साथ केंद्रीय कार्यकारिणी के प्रमुख गजराज गंगवाल, पवन गोधा, शरद कासलीवाल, सुमित जैन, पारस कासलीवाल, समाज के अध्यक्ष वीरेंद्र जैन, दिलीप पहाड़िया, पंकज छाबड़ा, विजय सेठी, सचिव सुनील जैन और प्रेमांशु चौधरी ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
यह खबर आपको कैसी लगी?


खंडवा





























