खंडवा। महिलाओं के सम्मान एवं पुरुषों की भांति समान भागीदारी महिलाओं की हर क्षेत्र में रहे, इस विषय को लेकर विगत दिवस संसद में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महिला शक्ति अधिनियम (महिलाओं के 33% आरक्षण का बिल) लाया गया था। जिस बिल का कांग्रेस पार्टी द्वारा संसद में विरोध किया गया, जिससे यह बिल बहुमत के अभाव में पारित नहीं हो सका।
🔥 कांग्रेस के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा ने किया ‘जन आक्रोश सम्मेलन’
समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि इसको लेकर देश की महिलाओं में कांग्रेस के प्रति काफी आक्रोश है। भाजपा द्वारा जगह-जगह पर कार्यक्रम आयोजित कर कांग्रेस की निंदा की जा रही है। उक्त संदर्भ में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा रविवार को खण्डवा जिले में ‘जन आक्रोश महिला सम्मेलन’ व जन आक्रोश रैली निकाली गई।
⚫ काली साड़ी और काली पट्टी बांधकर मातृशक्ति ने जताया विरोध
सुनील जैन ने बताया कि जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर के मार्गदर्शन एवं महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री चारुलता यादव व जिला अध्यक्ष इंदु दुबे के नेतृत्व में सम्मेलन के साथ ही आक्रोश रैली निकाली गई। यह रैली भाजपा कार्यालय से टैगोर पार्क स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा तक आयोजित की गई। मातृशक्ति द्वारा काली साड़ी एवं काली पट्टी बांधकर महिलाओं का सम्मान न करने वाली कांग्रेस एवं विपक्षी दलों के प्रति भारी आक्रोश व्यक्त किया गया।
👥 सम्मेलन और रैली में उपस्थित रहे प्रमुख जनप्रतिनिधि
सुनील जैन ने बताया कि इस सम्मेलन एवं रैली के अवसर पर खण्डवा भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेड़े, खण्डवा विधायक कंचन तनवे, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री चारुलता यादव, जिला अध्यक्ष इंदु दुबे, श्रुति जैन, पिंकी राठौर, पूर्व विधायक देवेंद्र वर्मा, सुनील जैन, सुधांशु जैन, आशीष राजपूत, भरत पटेल, मंगलेश तोमर, हिमांशु राज, रोहित मिश्रा, शशांक गुप्ता सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति माताएं व बहनें उपस्थित रहीं।
यह खबर आपको कैसी लगी?


खंडवा




























