खंडवा। लोकसभा क्षेत्र खंडवा-बुरहानपुर के सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के अनुज स्वर्गीय श्री विश्वनाथ पाटिल (बाडू भाई) का विगत दिनों दुःखद निधन हो गया था। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक व्याप्त है। क्षेत्रवासी, जनप्रतिनिधि, प्रदेश के मंत्री एवं पदाधिकारी ग्राम बोहरड़ा पहुंचकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहे हैं।
🙏 शोक संवेदना व्यक्त करने ग्राम बोहरड़ा पहुंचे BJP प्रदेश अध्यक्ष
समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि रविवार को शोक संवेदना व्यक्त करने हेतु भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के निज निवास ग्राम बोहरड़ा पहुंचे। इस दौरान श्री खंडेलवाल ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की एवं परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें।
👥 विधायक और महापौर सहित कई जनप्रतिनिधियों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन
प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि रविवार को प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल के साथ ही पूर्व मंत्री एवं विधायक अर्चना चिटनिस, जिला अध्यक्ष डॉ. मनोज माने, पूर्व विधायक व अजजा मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित्रा कास्डेकर, महापौर माधुरी अतुल पटेल, अनिल भोसले, दिलीप सराफ, महामंत्री चिंतामणि महाजन, कोषाध्यक्ष कैलाश पारीक, हरीश कोटवाले, संगीता सोनी, ईश्वर चौहान, सुनील वाधे, मीडिया प्रभारी मुकेश पूर्वे सहित क्षेत्रवासियों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
यह खबर आपको कैसी लगी?


खंडवा




























