खंडवा। क्षेत्रीय विधायक कंचन मुकेश तनवे ने अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंझरिया स्थित सतनाम कोल्ड स्टोरेज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संचालित सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। उल्लेखनीय है कि केंद्र और प्रदेश की सरकार किसानों की सुविधा के लिए कोल्ड स्टोरेज पर 30% सब्सिडी का लाभ भी निर्माणकर्ताओं को प्रदान कर रही है।
🥔 कृषि उत्पादों को सुरक्षित रखने में मिल रही बड़ी राहत
निरीक्षण के दौरान नमन हौरा ने विधायक को बताया कि इस कोल्ड स्टोरेज पर सरकार द्वारा 30 प्रतिशत सब्सिडी प्रदान की जा रही है। इससे क्षेत्र के किसानों को काफी राहत मिल रही है और वे अपने कृषि उत्पादों जैसे आलू, चना, गाजर सहित अन्य फसलों को सुरक्षित रख पा रहे हैं।
🌾 ‘किसानों की आय बढ़ाने में कोल्ड स्टोरेज की अहम भूमिका’
सुनील जैन ने बताया कि विधायक ने व्यवस्थाओं को लेकर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की सुविधाएं किसानों की आय बढ़ाने और फसलों को नुकसान से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इस मौके पर सेवादास पटेल, सुनील जैन, तपन डोंगरे, राहुल मंदवाल एवं दुर्गेश शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
यह खबर आपको कैसी लगी?


खंडवा




























