खंडवा। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नगर निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष निशंक जैन द्वारा खंडवा जिले में मनोज मंडलोई को जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद कांग्रेस संगठन में खुशी का माहौल देखा जा रहा है।
📈 संगठन में सक्रियता और अनुभव को देखते हुए मिली बड़ी जिम्मेदारी
मनोज मंडलोई लंबे समय से संगठन में सक्रिय रहकर पार्टी को मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं। उनके अनुभव और सक्रियता को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
💐 कांग्रेस नेताओं ने दी बधाई, संगठन के सशक्त होने की जताई आशा
इस नियुक्ति पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष (शहर) प्रतिभा रघुवंशी, नेता प्रतिपक्ष दीपक मुल्लू राठौर, जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने मनोज मंडलोई को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए आशा जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी।
यह खबर आपको कैसी लगी?


खंडवा




























