मुंबई (अनिल बेदाग): यश राज फिल्म्स की ‘सैयारा’ से रातोंरात ‘जेन जी’ (Gen Z) सेंसेशन बने अहान पांडे अब अपने फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज लेकर आने वाले हैं। अपनी पहली फिल्म में इमोशनल और इंटेंस लवर बॉय के रूप में दिल जीतने वाले अहान अब पहली बार बड़े पर्दे पर डांस करते नजर आएंगे। यह खास मौका होगा अली अब्बास जफर की अनटाइटल्ड एक्शन एंटरटेनर फिल्म में, जहां उन्हें पूरी तरह एक ‘लार्जर देन लाइफ’ हीरो के अंदाज में पेश किया जाएगा।
✨ अलाना की शादी में डांस मूव्स से बटोरी थीं सुर्खियां
अहान पहले ही अपनी बहन अलाना पांडे की शादी में वायरल हुए डांस वीडियोज के जरिए इंटरनेट पर छा चुके हैं। ‘आई एम द बेस्ट’ और ‘सात समुंदर पार’ जैसे गानों पर उनके डांस मूव्स ने करोड़ों व्यूज हासिल किए थे और फैंस ने उन्हें “स्टार मटेरियल” तक कह दिया था। अब यही एनर्जी बड़े पर्दे पर दिखाई देने वाली है।
🎥 मैनचेस्टर में होगी गाने की शूटिंग, बड़े ‘म्यूजिकल मोमेंट’ की है तैयारी
खबरों के मुताबिक, इस खास गाने की शूटिंग मैनचेस्टर में होगी और इसमें अहान को गाते, डांस करते और फुल स्टार स्वैग में पेश किया जाएगा। यश राज फिल्म्स और अली अब्बास जफर इस गाने को इंटरनेट पर वायरल होने वाला एक बड़ा ‘म्यूजिकल मोमेंट’ बनाने की पूरी तैयारी में हैं। फैंस भी अपने इस चहेते स्टार को डांस करते हुए देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
यह खबर आपको कैसी लगी?


मनोरंजन



























