मुंबई (अनिल बेदाग): भारत के पैकेजिंग सेक्टर में तेजी से उभर रही नैक पैकेजिंग लिमिटेड अब पूंजी बाजार में अपनी नई पारी शुरू करने जा रही है। कंपनी का बहुप्रतीक्षित आईपीओ 1 जुलाई 2026 को खुलने जा रहा है, जिसका प्राइस बैंड 161 से 170 रुपये प्रति इक्विटी शेयर तय किया गया है। 3 जुलाई तक खुला रहने वाला यह इश्यू निवेशकों को एक ऐसी कंपनी में भागीदारी का अवसर देगा, जिसने नवाचार, निर्यात और टिकाऊ पैकेजिंग समाधानों के दम पर अपनी अलग पहचान बनाई है।
नवाचार और 43,300 मीट्रिक टन की विशाल क्षमता
“हम केवल पैकेजिंग उत्पाद नहीं बनाते, बल्कि ग्राहकों के ब्रांड वैल्यू को सुरक्षित रखने वाले समाधान विकसित करते हैं।” यही सोच नैक पैकेजिंग को उद्योग में विशिष्ट बनाती है। गुजरात स्थित कंपनी वर्तमान में 43,300 मीट्रिक टन प्रतिवर्ष की स्थापित क्षमता के साथ देश की अग्रणी फ्लेक्सिबल पैकेजिंग कंपनियों में शामिल है।
71 देशों में विस्तार और शानदार वित्तीय प्रदर्शन
ब्रांड की पहचान केवल उत्पाद से नहीं, उसकी पैकेजिंग से भी बनती है और इसी दर्शन के साथ नैक पैकेजिंग आज 71 देशों तक अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुकी है। वित्तीय प्रदर्शन भी कंपनी की विकास कहानी को मजबूती देता है। वित्त वर्ष 2024 में 654.56 करोड़ रुपये का परिचालन राजस्व वित्त वर्ष 2026 में बढ़कर 823.43 करोड़ रुपये पहुंच गया। वहीं शुद्ध लाभ 45.98 करोड़ रुपये से बढ़कर 92.72 करोड़ रुपये हो गया, जो लगभग 42 प्रतिशत सीएजीआर की प्रभावशाली वृद्धि दर्शाता है। एबिटडा (EBITDA) मार्जिन का 15.38 प्रतिशत से बढ़कर 20.42 प्रतिशत तक पहुंचना कंपनी की परिचालन दक्षता को भी रेखांकित करता है। ऐसे में नैक पैकेजिंग का आईपीओ केवल एक सार्वजनिक निर्गम नहीं, बल्कि भारत की बढ़ती पैकेजिंग अर्थव्यवस्था और वैश्विक विस्तार की कहानी में निवेश का अवसर बनकर सामने आ रहा है।
यह खबर आपको कैसी लगी?


व्यापार




























