खंडवा। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा व राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026, 26 अप्रैल को ओएमआर (OMR) पद्धति से प्रातः 10:00 से 12:00 एवं दोपहर 2:15 से 4:15 बजे तक, दो सत्रों में प्रदेश के समस्त जिला मुख्यालयों के कुल 365 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जा रही है।
🔍 त्रिस्तरीय जांच के कारण 90 मिनट पहले पहुंचना अनिवार्य
राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों हेतु परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के दौरान त्रिस्तरीय नवीन जांच प्रकिया—बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण, प्रवेश पत्र की स्कैनिंग और एचएचएमडी (HHMD) के माध्यम से जांच की जाएगी। इसके लिए परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर अनिवार्यतः 90 मिनट पूर्व पहुंचना होगा।
🛑 प्रवेश द्वार पर होगी चेकिंग, वर्जित सामग्री ले जाना मना
परीक्षा केंद्र के प्रवेश द्वार के समीप अनुमत एवं वर्जित वस्तुओं की जानकारी चस्पा होगी, जिसका पूर्णतः पालन किया जाना होगा। परीक्षार्थियों की एचएचएमडी के माध्यम से दोनों सत्रों में जांच की जाएगी। इसमें पुरुष परीक्षार्थियों की जांच पुरुष वीक्षकों द्वारा एवं महिला परीक्षार्थियों की जांच केबिन में महिला वीक्षक द्वारा की जाएगी। ट्रांसजेंडर अभ्यर्थियों के पास विकल्प होगा कि वे अपनी फ्रिस्किंग (जांच) महिला अथवा पुरुष कर्मचारी से करवाना चाहते हैं।
🎒 परीक्षा कक्ष में केवल ये चीजें ले जाने की अनुमति
परीक्षार्थियों की दोनों सत्रों में त्रिस्तरीय जांच की जाएगी, तत्पश्चात ही उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षार्थी स्वयं के साथ केवल बॉलपेन, एक पानी की पारदर्शी बोतल, ई-प्रवेश पत्र व आई.डी. (I.D.) कार्ड ही साथ में ला सकते हैं।
यह खबर आपको कैसी लगी?


खंडवा



























