खंडवा। शहर के उत्तर दिशा में स्थित धन की देवी माता श्री महालक्ष्मी मंदिर के 21 वां पाटोत्सव स्थापना दिवस 21 जनवरी के अवसर पर माताजी के मंदिर में कई धार्मिक आयोजन होंगे। महालक्ष्मी मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष सुभाष खंडेलवाल एवं मंदिर पुजारी पं. बसंत महोदय ने बताया कि लक्ष्मी मंदिर की स्थापना 21 जनवरी 2005 को हुई थी। इस वर्ष मंदिर के 21वां पाटोत्सव अवसर पर प्रातः माताजी 6 बजे श्रृंगार, 8 बजे विशेष आरती के बाद महालक्ष्मी का किसमिस से अर्चना के बाद श्री सूक्त, लक्ष्मी सहस्त्रनाम द्वारा विशेष हवन होगा जिसमें विशेष सामग्री में कमल गट्टा, केसर, मखाना, घी आदि रहेगी। दोपहर भोग आरती के बाद कन्या भोजन होगा। दोपहर में लालचौकी महिला मंडल सदस्यों द्वारा अक्षत लक्षार्चन के बाद सायंकाल मंदिर में बेंड बाजा के साथ महिला मंडल द्वारा भजन के बाद रात्रि 8 बजे माता का विशेष श्रृंगार महाआरती के बाद प्रसादी वितरण के साथ आतिशबाजी की जावेगी। रात्रि में मंदिर में 108 दीपक प्रज्जवलित किये जायेंगे। मंदिर में आकर्षक विद्युत सज्जा भी की गई है। मंदिर पुजारी पं. बसंत महोदय, सचिव राकेश झंवर ने नगर की धार्मिक जनता से अपील की है कि 21 जनवरी को माता की आगवानी शहर में हुई थी, इस शुभ मौके पर सभी अपने-अपने घरों में पांच दीपक प्रज्जवलित करें, सनातन संस्कृति में दीपक प्रज्जवलित करना शुभता का प्रतीक माना गया है। हम सभी दीपावली पर्व पर पांच दिनों तक दीपक प्रज्जवलित करते है।
शहर का वास्तु बदल गया…..
ट्रस्ट के सुभाष खंडेलवाल ने बताया कि आज से 21 वर्ष पूर्व शहर का विकास थम सा गया था, शहर के उत्तर दिशा में लाल चौकी क्षेत्र में शहर की खुशहाली, समृद्धि के लिए जयपुर से लाई गई महालक्ष्मी माता की प्रतिमा विधि विधान से स्थापित की गई, जिस दिन से मां की प्रतिमा स्थापित की गई शहर का वास्तु बदल गया। मंदिर निर्माण के बाद से शहर में चारों ओर खुशहाली, समृद्धि के द्वार खुल गये है, यह सब माता लक्ष्मी की कृपा से हो रहा है। माता लक्ष्मी कमल के पुष्प पर विराजित होकर हाथ में स्वर्ण कलश लिये आशीर्वाद प्रदान कर रही है। मंदिर में माता के साथ ही भगवान गणेश, भगवान विष्णु, माता सरस्वती की प्रतिमा के साथ ही स्फटिक श्रीयंत्र भी स्थापित किया गया है। ट्रस्ट कोषाध्यक्ष शैलेष पालीवाल ने बताया कि ट्रस्ट के सचिव राकेश झवर, लखनलाल नागौरी, गुरमीत उबेजा, मधुकांता खंडेलवाल, अखिलेश गुप्ता, दीपक पालीवाल, राकेश पालीवाल, चन्द्रशेखर मिश्रा, मंगलेश उपाध्याय, आनंद गुप्ता, अलकेश गुप्ता, संजय शुक्ला, संतोष यादव ने नगर की धर्मप्रेमी जनता से मंदिर के स्थापना दिवस पर महाआरती में शामिल होकर प्रसादी ग्रहण करने का अनुरोध किया है।
यह खबर आपको कैसी लगी?


खंडवा



























