खंडवा। आदि गौड़ बाविसा ब्राह्मण समाज महिला मंडल ने मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में एकत्रित होकर एक-दूसरे को कुमकुम लगाकर, तिल के लड्डू खिलाकर व भजन गाकर हल्दी कुमकुम पर्व उत्साह से मनाया। बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं एकत्रित हुई, एक दूसरे को हल्दी-कुमकुम कर श्रृंगार सामग्री का आदान-प्रदान करने के साथ ही महिलाओं द्वारा मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसमें विजेता महिलाओं को उपहार देकर पुरस्कृत भी किया गया। महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती मंजुला दुबे ने बताया कि हल्दी-कुमकुम अखंड सौभाग्य का प्रतीक पर्व है। सामूहिक रुप से मनाए जाने वाले इस पर्व से महिलाओं में मेलजोल बढ़ता है।
यह खबर आपको कैसी लगी?


खंडवा



























