खंडवा। सोमवार को विराट हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन ओंकारेश्वर खंड के सुलगांव मण्डल में किया गया। इस सम्मेलन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के पदाधिकारियों, संतों और प्रबुद्ध जनों ने भाग लिया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ अतिथियों द्वारा भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। वक्ताओं ने हिंदू समाज को संगठित होने और विभिन्न षड्यंत्रों से सावधान रहने का आह्वान किया। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज को अपनी सांस्कृतिक जड़ों के प्रति जागरूक करना और देश के समक्ष मौजूद वर्तमान चुनौतियों से अवगत कराना था। कार्यक्रम में हिंदुत्व और राष्ट्रवाद की गूंज सुनाई दी। कार्यक्रम में सभी समाज के प्रतिनिधियों को सम्मान के साथ स्थान दिया गया।

हिंदू सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप विजेंद्र गोठी विभाग प्रचारक खंडवा ने हिंदू राष्ट्र की संकल्पना पर बल देते हुए कहा कि हिंदू नहीं बचेगा तो जातीयां कहां से बचेगी। जब भी हिंदू जातियों में बटा तब तब देश पर विधर्मियों ने उसका लाभ उठाया है। संघ के निरंतर प्रयासों और हिंदू समाज की एकजुटता से भारत पुनः हिंदू राष्ट्र बनकर विश्व गुरु के पद पर आसीन होगा। लेकिन इतिहास गवाह है कि जिसने भी सनातन को चुनौती दी उसे इसका उत्तर मिला। आज संघ को 100 वर्ष पूर्ण हो गए हैं। कार्यक्रम में सोनल बरोले ने आवाह्न किया की मातृशक्ति उन्हें भी अब जागने का समय आ गया है। कार्यक्रम में सुलगांव, गुजली, घोसली, भिलाया, लौंदी, मसलाय, आदि ग्रामों से मात्र शक्ति के साथ ग्रामीण उपस्थित हुए कार्यक्रम का आभार मण्डल कारवा वीरेन्द्र चौहान ने माना।
यह खबर आपको कैसी लगी?


खंडवा



























