खंडवा। पुनासा के एसडीएम पंकज वर्मा ने मांधाता तहसील के ग्राम मोरटक्का माफी में जनस्वास्थ्य, जन सुरक्षा एवं लोक बाधा को दृष्टिगत रखते हुए मिर्ची व्यापारियों द्वारा मार्ग के दोनों ओर लगाई जाने वाली मिर्ची की दुकानों को लगाना पूर्णतः प्रतिबंधित करने के आदेश जारी किए हैं।
👮 अधिकारियों को आदेश का सख्ती से पालन कराने के निर्देश
उन्होंने थाना प्रभारी मांधाता, ग्राम पंचायत मोरटक्का माफी एवं अतिरिक्त तहसीलदार टप्पा मांधाता को इस आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन का स्पष्ट उद्देश्य मार्ग पर होने वाली बाधाओं और संभावित दुर्घटनाओं को रोकना है।
⚖️ उल्लंघन करने पर होगी जब्ती और जुर्माने की कार्रवाई
इस प्रतिबंधात्मक आदेश का उल्लंघन करने की स्थिति में संबंधित दुकान की सामग्री को जब्त कर दुकान हटाने की कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही, संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध विधि अनुसार सख्त कार्रवाई कर उसे अर्थदंड (जुर्माना) से भी दंडित किया जाएगा।
यह खबर आपको कैसी लगी?


खंडवा



























