खंडवा। आगामी 9 मई को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत को सफल बनाने के उद्देश्य से जिला न्यायालय परिसर खंडवा में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण खंडवा श्री संजीव श्रीवास्तव ने अधिवक्ताओं से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक प्रकरणों को नेशनल लोक अदालत के माध्यम से निराकृत कराने का प्रयास करें, जिससे पक्षकारों को शीघ्र, सुलभ एवं सस्ता न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि लोक अदालत न केवल समय और धन की बचत करती है, बल्कि आपसी सहमति से विवादों का स्थायी समाधान भी सुनिश्चित करती है।
🤝 सौहार्दपूर्ण समाधान और पक्षकारों को प्रेरित करने पर जोर
इस अवसर पर विशेष न्यायाधीश एवं संयोजक नेशनल लोक अदालत श्री उत्सव चतुर्वेदी ने अपने उद्बोधन में लोक अदालत के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह मंच विवादों के सौहार्दपूर्ण समाधान का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने अधिवक्ताओं से आग्रह किया कि वे अपने-अपने पक्षकारों को लोक अदालत के माध्यम से प्रकरणों के निराकरण हेतु प्रेरित करें, ताकि अधिकाधिक मामलों का निपटारा संभव हो सके।
👨⚖️ बैठक में न्यायिक अधिकारी और अधिवक्ता रहे मौजूद
बैठक में प्रधान न्यायाधीश, कुटुंब न्यायालय श्री योगराज उपाध्याय, जिला न्यायाधीश श्री अनिल चौधरी, श्री अरविंद सिंह टेकाम, श्री आशीष प्रताप सिंह, श्री वीरेन्द्र जोशी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री ठाकुर प्रसाद मालवीय, जिला रजिस्ट्रार श्री अरविंद सिंह सहित न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहे। इसके साथ ही जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री रवीन्द्र पाथरीकर एवं अन्य पदाधिकारी भी बैठक में सम्मिलित हुए।
यह खबर आपको कैसी लगी?


खंडवा



























