खंडवा। गौ सम्मान आह्वान अभियान के अंतर्गत सोमवार को गौभक्तों, संतगण एवं नगर जनों ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम तहसील केंद्रों पर ज्ञापन सौंपे। इसी कड़ी में खंडवा में भी नायब तहसीलदार महादेव राठौर को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन का वाचन भूपेंद्र सिंह चौहान ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में गौशाला संचालक, संतगण और नगरजन उपस्थित रहे।
📜 ज्ञापन में रखी गईं प्रमुख मांगें
गौवंश के संरक्षण और संवर्धन के लिए सौंपे गए इस ज्ञापन में मुख्य रूप से निम्नलिखित मांगें रखी गईं:
भारतीय गोवंश के पुनरुत्थान हेतु एकीकृत केंद्रीय कानून एवं स्वतंत्र मंत्रालय स्थापित किया जाए।
गौमाता को ‘राष्ट्रमाता’ या ‘राष्ट्र आराध्या’ के रूप में संवैधानिक मान्यता प्रदान कर संरक्षण दिया जाए।
गौ तस्करी एवं गोवध को संज्ञेय एवं गैर-जमानती अपराध की श्रेणी में रखकर अपराधियों को सख्त सजा दी जाए।
आर्थिक आत्मनिर्भरता हेतु गोमूत्र, गोबर और दूध से अनुसंधान को बढ़ावा देकर उसकी सरकारी खरीदी की जाए।
पंचायत स्तर पर नंदीशाला तथा जिला स्तर पर गौवंश अभयारण्य का निर्माण किया जाए।
राजमार्गों पर ‘गौवाहिनी’ एंबुलेंस तथा गौ सेवा ट्रामा सेंटरों की व्यवस्था हो, जिससे दुर्घटना पर तत्काल उपचार मिल सके।
शिक्षा एवं सामाजिक सुधार हेतु स्कूली पाठ्यक्रम में ‘गौविज्ञान’ को अनिवार्य रूप से शामिल किया जाए।
एकीकृत चारा एवं गौ संरक्षण नीति बनाकर गोचर और वन भूमियों को अतिक्रमण मुक्त करवाकर उन्हें वर्ष भर गोचारण हेतु उपलब्ध कराया जाए।
ज्ञापन सौंपने के दौरान श्री गणेश गौशाला से रामचंद्र मौर्य, श्रीराम गौशाला से बृजेंद्र सिंह पवार, कावेरी गौशाला से किशन परमार, पवन धाम सिहाड़ा से बैरागी बाबा, रेवाराम वसारे, रविंद्र गीते, दर्शन भाई, देवेंद्र पवार, विनायक राव दराड़े, पदम गौड़, ओमप्रकाश दशोरे, मार्कण्डेय आश्रम से स्वामी जी, महेंद्र तंवर, संजय यादव और राकेश ठाकुर सहित बड़ी संख्या में गौभक्त उपस्थित हुए।👥 ज्ञापन सौंपने में उपस्थित प्रमुख गौभक्त और संतगण
यह खबर आपको कैसी लगी?


खंडवा



























