खंडवा। शासकीय चिकित्सालयों व मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान रोगियों की मृत्यु होने पर उनके शव को निवास स्थान या श्मशान तक ले जाने के लिए निःशुल्क शव वाहन की सुविधा मिलेगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत ने बताया कि शव वाहन बुलाने के लिए अब टोल फ्री नंबर 155334 पर फोन लगाना होगा।
📍 जिले की सीमा में मिलेगी सुविधा, प्राइवेट अस्पतालों के लिए नहीं
इस योजनांतर्गत शव वाहन द्वारा शासकीय अस्पताल से जिले की सीमा में ही स्थित मृतक के निवास स्थल या श्मशान घाट तक निःशुल्क परिवहन की सुविधा दी गई है। यह स्पष्ट किया गया है कि प्राइवेट अस्पतालों के लिए यह सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।
यह खबर आपको कैसी लगी?


खंडवा



























