खंडवा। जिला चिकित्सालय खंडवा में ई-रजिस्ट्रेशन सुविधा प्रारंभ हो गई है। इस सुविधा के शुरू होने से अस्पताल में आने वाले मरीज लंबी लाइन में लगने से बच सकेंगे और उन्हें इलाज कराने में काफी सहूलियत मिलेगी।
📱 मरीजों को बनानी होगी ‘आभा आईडी’ (ABHA ID)
सिविल सर्जन डॉ. अनिरुद्ध कौशल ने बताया कि इस सुविधा का लाभ लेने के लिए सबसे पहले मरीज को अपनी आभा आईडी (ABHA ID) बनवानी होगी। उन्होंने नागरिकों को सलाह दी है कि वे अपने मोबाइल पर ‘आभा ऐप’ डाउनलोड करें।
📲 स्कैन करें क्यूआर कोड और पाएं ओपीडी पर्चा
ऐप डाउनलोड करने के पश्चात, ऐप के माध्यम से क्यूआर (QR) कोड स्कैन करें, फिर अपनी प्रोफाइल शेयर कर जिला अस्पताल के ओपीडी (OPD) पंजीयन काउंटर से अपना पर्चा प्राप्त कर सकते हैं। इस आसान प्रक्रिया के माध्यम से मरीज अस्पताल जाने से पहले घर बैठे ही रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे और उन्हें अस्पताल पहुंचकर लंबी कतार में नहीं लगना पड़ेगा।
यह खबर आपको कैसी लगी?


खंडवा



























