खंडवा। प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं खंडवा जिले के प्रभारी मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी 12 मई को खंडवा में अधिकारियों की बैठक लेकर विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे एवं महारानी लक्ष्मीबाई (MLB) हायर सेकेंडरी स्कूल पहुंचकर खेल परिसर उन्नयन का भूमिपूजन भी करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, प्रभारी मंत्री 11 मई को रात्रि 10 बजे सर्किट हाउस खंडवा पहुंचेंगे तथा रात्रि विश्राम कर अगले दिन 12 मई को प्रातः 10:30 बजे सर्किट हाउस खंडवा में जिला कोर कमेटी की बैठक में शामिल होंगे।
🏟️ MLB स्कूल में खेल परिसर का भूमिपूजन और छात्राओं से संवाद
प्रभारी मंत्री प्रातः 11:30 बजे महारानी लक्ष्मीबाई हायर सेकेंडरी स्कूल पहुंचकर खेल परिसर उन्नयन का भूमिपूजन करेंगे। इस दौरान वह स्कूल की छात्राओं से सीधा संवाद भी करेंगे और उनके विचार जानेंगे।
📋 दोपहर में लेंगे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक, 3:30 बजे जबलपुर प्रस्थान
इसके बाद मंत्री श्री लोधी दोपहर 12:20 बजे जिला पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में चल रहे विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा करेंगे। अपने सभी निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल होने के पश्चात प्रभारी मंत्री श्री लोधी दोपहर 3:30 बजे रेलवे स्टेशन खंडवा से जबलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
यह खबर आपको कैसी लगी?


खंडवा



























