मुंबई (अनिल बेदाग): त्योहारों के सीज़न से पहले छोटे और उभरते कारोबारियों (SMBs) को बड़ी राहत देते हुए एआई-नेटिव पेमेंट्स कंपनी कैशफ्री पेमेंट्स (Cashfree Payments) ने नए बिज़नेस के लिए पहले ₹20 लाख की बिक्री तक 0% पेमेंट गेटवे फीस की शानदार घोषणा की है। 31 मार्च 2027 तक लागू यह ऑफर ऑनलाइन कारोबार शुरू करने वाले एसएमबी और डी2सी (D2C) ब्रांड्स को शुरुआती लागत कम करने और अपना मुनाफा बढ़ाने का बेहतरीन अवसर देगा।
मिलेगा फास्ट सेटलमेंट और डेडिकेटेड अकाउंट मैनेजर
कंपनी का कहना है कि इस नए ऑफर के तहत व्यापारी कुछ ही मिनटों में आसानी से प्लेटफॉर्म पर ऑनबोर्ड हो सकेंगे। इसके साथ ही, उन्हें अगले दिन पेमेंट सेटलमेंट (Next Day Settlement) की सुविधा मिलेगी और पूरे त्योहारी सीज़न के दौरान बिज़नेस को सुचारू रूप से चलाने के लिए एक डेडिकेटेड अकाउंट मैनेजर का सहयोग भी प्रदान किया जाएगा।
‘कारोबारियों की लागत कम कर तेज़ी से आगे बढ़ाना है उद्देश्य’
कैशफ्री पेमेंट्स के सह-संस्थापक और सीईओ आकाश सिन्हा ने इस पहल पर बात करते हुए कहा, “एक एसएमबी या डी2सी बिज़नेस की लगभग 40 फीसदी सालाना बिक्री त्योहारों के सीज़न में ही होती है। हमारा मुख्य उद्देश्य इस महत्वपूर्ण समय में व्यापारियों की लागत को कम करके उन्हें तेज़ी से आगे बढ़ने का अवसर देना है।”
बिज़नेस विस्तार और मार्केटिंग में कर सकेंगे निवेश
सीईओ आकाश सिन्हा ने आगे बताया, “त्योहारों से पहले हमारे साथ जुड़ने वाले अधिकांश नए व्यापारी ₹20 लाख से कम की बिक्री करते हैं, इसलिए यह ऑफर उनके पूरे फेस्टिव सीज़न को आसानी से कवर करता है। इस विशेष छूट से वे बचाई गई राशि को अपनी इन्वेंट्री, मार्केटिंग और बिज़नेस विस्तार (Business Expansion) में निवेश कर सकेंगे।”
डिजिटल ग्रोथ का मजबूत लॉन्चपैड बनेगी यह पहल
कैशफ्री पेमेंट्स की यह नई पहल भारत के पेमेंट गेटवे (Payment Gateway) सेक्टर में सबसे आकर्षक ऑफर्स में से एक मानी जा रही है। यह योजना नए कारोबारियों को बिना किसी अतिरिक्त फीस के डिजिटल ग्रोथ का एक मजबूत लॉन्चपैड देने का वादा करती है, जिससे भारत में डिजिटल पेमेंट्स और छोटे व्यवसायों को और अधिक बढ़ावा मिलेगा।
यह खबर आपको कैसी लगी?


खंडवा




























