खंडवा। शनिचरी अमावस्या पर्व के अवसर पर नर्मदा नदी में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और उनकी सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी ऋषभ गुप्ता ने महत्वपूर्ण आदेश जारी किए हैं।
⏱️ 15 से 16 मई तक एक समान और स्थिर रहेगा नर्मदा का जलस्तर
प्रशासन द्वारा पर्व को ध्यान में रखते हुए यह निर्देश दिए गए हैं कि आयोजन की अवधि में 15 मई को शाम 4 बजे से लेकर 16 मई को रात्रि 10 बजे तक नर्मदा नदी का जलस्तर पूरी तरह से एक समान और स्थिर रखा जाए, ताकि स्नान के दौरान किसी भी प्रकार की दुर्घटना की आशंका न रहे।
⚙️ सुरक्षा के मद्देनजर अधिकतम 3 टरबाइन ही चालू रखने के निर्देश
श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए हैं कि इस निर्धारित अवधि में नर्मदा नदी पर अधिकतम 3 टरबाइन ही चालू रखी जाएं। इससे नदी के बहाव और जलस्तर में अचानक कोई वृद्धि नहीं होगी और श्रद्धालु सुरक्षित रूप से पर्व स्नान कर सकेंगे।
यह खबर आपको कैसी लगी?


खंडवा




























