खंडवा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह जी रविवार को खंडवा-बुरहानपुर जिले के प्रवास पर रहे। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मांधाता विधानसभा के ग्राम भोसली में जनप्रतिनिधियों एवं ग्राम वासियों की उपस्थिति में सुना। वहीं, दोपहर में बुरहानपुर पहुंचकर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के निवास पर गए और विगत माह उनके भाई के दुखद निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्त की। प्रवक्ता सुनील जैन ने आगे बताया कि रविवार को ही भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के तहत बुरहानपुर के मंगल विलास परिसर में आयोजित जिला प्रशिक्षण वर्ग पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसके पश्चात उन्होंने सत्र को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन भी किया।⛺ बुरहानपुर में जिला प्रशिक्षण वर्ग प्रदर्शनी का किया अवलोकन
यह खबर आपको कैसी लगी?
खंडवा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह जी रविवार को खंडवा-बुरहानपुर जिले के प्रवास पर रहे। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मांधाता विधानसभा के ग्राम भोसली में जनप्रतिनिधियों एवं ग्राम वासियों की उपस्थिति में सुना। वहीं, दोपहर में बुरहानपुर पहुंचकर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के निवास पर गए और विगत माह उनके भाई के दुखद निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्त की।
⛺ बुरहानपुर में जिला प्रशिक्षण वर्ग प्रदर्शनी का किया अवलोकन
प्रवक्ता सुनील जैन ने आगे बताया कि रविवार को ही भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के तहत बुरहानपुर के मंगल विलास परिसर में आयोजित जिला प्रशिक्षण वर्ग पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसके पश्चात उन्होंने सत्र को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन भी किया।


खंडवा




























