देवास: भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष टिकेन्द्र प्रताप सिंह के स्वागत कार्यक्रम के दौरान बड़ा हादसा होते-होते टल गया। हाटपिपल्या में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अचानक मंच भरभराकर गिर गया, जिससे मंच पर मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं में अफरा-तफरी मच गई। घटना के वक्त हाटपिपल्या विधायक Manoj Choudhary भी मंच पर मौजूद थे। मंच गिरने से कई लोग नीचे गिर पड़े, हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे थे। अचानक मंच गिरने के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। विधायक मनोज चौधरी समेत सभी नेता पूरी तरह सुरक्षित हैं।यह खबर आपको कैसी लगी?
देवास: भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष टिकेन्द्र प्रताप सिंह के स्वागत कार्यक्रम के दौरान बड़ा हादसा होते-होते टल गया। हाटपिपल्या में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अचानक मंच भरभराकर गिर गया, जिससे मंच पर मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं में अफरा-तफरी मच गई।
घटना के वक्त हाटपिपल्या विधायक Manoj Choudhary भी मंच पर मौजूद थे। मंच गिरने से कई लोग नीचे गिर पड़े, हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं।
बताया जा रहा है कि स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे थे। अचानक मंच गिरने के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। विधायक मनोज चौधरी समेत सभी नेता पूरी तरह सुरक्षित हैं।


मध्यप्रदेश









![Bhopal News: भोपाल में BJP विधायक [विधायक का नाम] की बढ़ी पावर, संगठन/सरकार ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी](https://smtv.in/wp-content/uploads/2026/05/bhajpa-300x197.webp)


















