झिरनिया | धर्म एवं आध्यात्मिक समाचार
ग्राम तितरानियां में सात दिवसीय महा भागवत महापुराण कथा का भव्य समापन श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में विशाल भंडारे के साथ हुआ। कथा प्रवक्ता (वाचक) पं. अभिषेक चोरे के मुखारविंद से कथा का वाचन किया गया, जिसमें प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और धर्मलाभ लिया।
🌺 कलश यात्रा से हुई शुरुआत, बापूजी के आशीर्वचन से भावविभोर हुए श्रद्धालु
आयोजन की शुरुआत प्रथम दिवस पर गायत्री परिवार के साथ भव्य कलश यात्रा से हुई थी। द्वितीय दिवस परम पूजनीय गोपाल चैतन्य जी बापूजी के आशीर्वचनों से श्रद्धालु भावविभोर हुए। तृतीय दिवस नगर में गंगा पूजन एवं भंडारा आयोजित हुआ, वहीं चतुर्थ दिवस ग्यारस पूजन के साथ बाबा श्याम जी का संकीर्तन श्याम परिवार द्वारा किया गया। अंतिम दिवस चैतन्य साधक परिवार द्वारा भक्ति सभा के साथ कथा का समापन हुआ।
🙏 नर्मदा परिक्रमा के बाद बापूजी का भव्य स्वागत, हुआ विशाल भंडारा
इस अवसर पर पटेल परिवार द्वारा बापूजी का नर्मदा परिक्रमा के पश्चात प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। कथा के सफल समापन पर क्षेत्रवासियों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। आयोजन में विशेष रूप से पटेल परिवार की सक्रिय भूमिका रही। सरपंच श्रीमती कुमुद पटेल एवं युवा नेता डॉ. नरेंद्र सिंह पटेल के नेतृत्व में यह भव्य आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
👥 इन जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने की शिरकत
कार्यक्रम में बुरहानपुर से सांसद प्रतिनिधि सुभाष पाटिल, मामाजी प्रभाकर मूनसे, धार के पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी, जनपद उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल, मंडल अध्यक्ष अजमल नायक, जिला पंचायत सदस्य (सीकटा) शैलेंद्रसिंह गौड़, वरिष्ठ अधिवक्ता रामसिंह ठाकुर, सरपंच संघ अध्यक्ष लखन सिंह मंडलोई, पूर्व सांसद प्रतिनिधि सुधीर यादव, जिला महामंत्री संजय मोरे, प्रतीक ठाकुर, योगेश मिश्रा, गुड्डू गोस्वामी, सुयश अग्रवाल, आकाश जायसवाल, पृथ्वीराज पुष्पक राठौर, पीयूष गंगराड़े, निहाल पटेल, अंतिम गुप्ता, प्रवीण तोमर, रविराज राठौर, मधु पटेल, गजेंद्र सिंह धूपी, पूर्व सरपंच प्रधान वास्कले, पाडल्या से अशोक भाई व नवल वास्कले, सरपंच गणपत चौहान सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
यह खबर आपको कैसी लगी?


खंडवा



























