खंडवा | राजनीतिक समाचार
भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस सभी संगठनात्मक जिलों के मंडलों तक गरिमापूर्ण ढंग से आयोजित किया गया। खंडवा जिले में भी ग्राम केंद्र और मंडल स्तर पर स्थापना दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय खंडवा में स्थित पार्टी कार्यालय में स्थापना दिवस जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर की अध्यक्षता में मनाया गया।
🚩 महापुरुषों को किया नमन, वरिष्ठ मीसाबंदियों का हुआ सम्मान
स्थापना दिवस कार्यक्रम सर्वप्रथम भारतीय जनता पार्टी के कमल निशान वाले ध्वज को पार्टी कार्यालय प्रांगण में फहराकर किया गया। कार्यक्रम के आरंभ में जनसंघ के संस्थापक एवं प्रथम अध्यक्ष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय, पितृ-पुरुष कुशाभाऊ ठाकरे एवं राजमाता विजयाराजे सिंधिया के चित्रों पर माल्यार्पण कर उनका पुण्य स्मरण किया गया। इसके उपरांत सामूहिक वन्देमातरम गान हुआ। पार्टी द्वारा वरिष्ठ मीसाबंदी (लोकतंत्र सेनानियों) का शॉल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मान भी किया गया। जिला कार्यालय में भोपाल में आयोजित कार्यक्रम के सीधे प्रसारण की व्यवस्था भी की गई थी।
📈 ‘1952 में जनसंघ से शुरू हुई यात्रा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई’
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर ने कहा कि 1952 में जनसंघ की स्थापना के साथ पार्टी की विकास यात्रा शुरू हुई और 6 अप्रैल 1980 को मुंबई के अधिवेशन में भाजपा की स्थापना की गई। आज हमें गर्व है कि कार्यकर्ताओं के सहयोग से भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें पार्टी की पंचनिष्ठा और एकात्म मानववाद पर आधारित राजनीतिक जीवन का अनुसरण करना चाहिए। ये भाजपा के प्राण-तत्व हैं, इन्हीं पर चलकर हम आंतरिक और बाह्य रूप से भारत को मजबूत और शक्तिशाली राष्ट्र बना सकते हैं।
👥 ‘नींव के पत्थर को पूजने का दिन’, कार्यक्रम में ये दिग्गज रहे मौजूद
इस अवसर पर लोकतंत्र सेनानी संयोजक सुरेंद्र अग्रवाल ने कहा कि स्थापना दिवस पार्टी की नींव का दिन है, नींव के पत्थर को पूजने का दिन है। एक-एक कार्यकर्ता आज के दिन यह संकल्प ले कि राष्ट्र के नवनिर्माण में हम प्राण-प्रण से जुटेंगे। पार्टी के वरिष्ठजनों व कार्यकर्ताओं की सक्रियता से जनसंघ के रूप में बोया गया पौधा आज भाजपा का वट वृक्ष बन चुका है।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष, खंडवा विधायक कंचन तनवे, महापौर अमृता अमर यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेड़े, वरिष्ठ लोकतंत्र सेनानी सुरेंद्र अग्रवाल, हरीश कोटवाले, सेवादास पटेल, जिला महामंत्री धर्मेंद्र बजाज, संतोष सोनी, पूर्व विधायक देवेंद्र वर्मा, संतोष राठौर, कैलाश पाटीदार, प्रवक्ता सुनील जैन, राजेश यादव, दिनेश पालीवाल, ममता बोरसे, अमर यादव, नंदन करोड़ी, कपिल अनजने, राजपाल सिंह चौहान, सुधांशु जैन, आशीष राजपूत, भारत पटेल, मंडल अध्यक्ष प्रदीप यादव, रोहित मिश्रा, स्नेहा पाराशर, मीडिया प्रभारी मंगलेश सिंह तोमर, आशीष चटकले, सोमनाथ काले, चंद्रेश पचौरी, ओमकार जयसवाल, अनिल भगत, शृंगी उपाध्याय, दीपसिंह झाला, सागर आरतानी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
यह खबर आपको कैसी लगी?


खंडवा



























