खंडवा | राजनीतिक समाचार
इंदिरा गांधी की विचारधारा और उनके योगदान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से ‘इंदिरा ज्योति यात्रा’ एवं ‘चले रामराज्य की ओर’ संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया गया है। रविवार को यह यात्रा गांधी भवन खंडवा पहुंची, जहां प्रेस को संबोधित करते हुए इंदिरा ज्योति सम्यक अभियान प्रमुख भास्कर राव रोकड़े ने इसकी विस्तृत जानकारी दी।
🔥 ‘संविधान हत्या दिवस’ के विरोध में ‘संघर्ष वर्ष’
प्रेस को संबोधित करते हुए बताया गया कि 12 जुलाई 2024 को केंद्र सरकार द्वारा 25 जून को ‘संविधान हत्या दिवस’ घोषित किए जाने के बाद देशभर में राजनीतिक हलचल तेज हुई थी। इसी क्रम में इंदिरा गांधी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए यह अभियान शुरू किया गया है। अभियान के तहत इंदिरा गांधी की 108वीं जयंती को ‘संघर्ष वर्ष’ के रूप में मनाया जा रहा है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में छोटे-बड़े 108 कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इससे पहले भोपाल में राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम आयोजित कर इस अभियान का शुभारंभ किया गया था।
🚶♀️ 4 साल चलेगा अभियान, युवाओं-महिलाओं को जोड़ने का लक्ष्य
इंदिरा ज्योति यात्रा जिला अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य पल्लवी राज बहादुर सिंह ने कहा कि यह चार वर्षीय अभियान मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में संचालित होगा। इंदिरा ज्योति यात्रा 6 जनवरी 2026 को छिंदवाड़ा से प्रारंभ होकर प्रदेश के सभी जिलों में भ्रमण कर रही है और विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान का मुख्य उद्देश्य इंदिरा गांधी के कार्यों, विचारों और उनके क्रांतिकारी निर्णयों को घर-घर तक पहुंचाना है। साथ ही युवाओं, महिलाओं और किसानों को जोड़कर सामाजिक व राजनीतिक जागरूकता बढ़ाना भी इसका प्रमुख लक्ष्य बताया गया है।
📋 गजेंद्र सिंह सोलंकी बने समन्वयक, 31 मई को सागर में होगा समापन
प्रेस वार्ता में बताया गया कि जिले में अभियान के समन्वयक की जिम्मेदारी गजेंद्र सिंह सोलंकी को सौंपी गई है। आगामी दिनों में जिले में इंदिरा ज्योति यात्रा के तहत विभिन्न आयोजन किए जाएंगे, जिनका समापन 31 मई को सागर में होगा। कार्यक्रम में सम्यक अभियान प्रमुख भास्कर राव रोकड़े, इंदिरा ज्योति अभियान अध्यक्ष पल्लवी राजबहादुर सिंह, गजेंद्र सिंह सोलंकी, ओंकार पटेल, सुनील आर्य, अर्ष पाठक, आलोक सिंह रावत, दीपक मुल्लू राठौर, राजकुमार कैथवास, जिला पंचायत सदस्य मनोज भरतकर, नानकराम बड़वाहे, जितेंद्र सिंह चौहान, रणधीर कैथवास, अय्यूब लाला, मनोज मंडलोई, शब्बीर कादरी, तारिक पटेल, नासिर खान, श्रीराम पटेल, विकास व्यास, उदय सोनी सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद थे।
यह खबर आपको कैसी लगी?


खंडवा




























