भोपाल (राज्य ब्यूरो)। प्रदेश के सरकारी और निजी मेडिकल कालेजों में एमडी-एमएस और एमडीएस में प्रवेश के लिए आनलाइन काउंसलिंग मंगलवार (25 जुलाई) से शुरू होगी। इसमें सरकारी कालेजों की 1100 से अधिक एमडी-एमएस सीटों पर प्रवेश होंगे। चिकित्सा शिक्षा संचालनालय द्वारा जारी काउंसलिंग कार्यक्रम के अनुसार पंजीयन 25 जुलाई से दो अगस्त तक होगा। रिक्त सीटों की अंतिम जानकारी एक अगस्त को जारी की जाएगी। पहले चरण का सीट आवंटन 11 अगस्त को होगा। अभ्यर्थी आवंटित सीटों पर 12 से 18 अगस्त के बीच प्रवेश ले सकेंगे। इसके बाद दूसरे चरण की काउंसलिंग शुरू होगी। इसका कार्यक्रम बाद में जारी किया जाएगा। भोपाल। मंगलवार से मप्र में लाडली बहना योजना का पोर्टल फिर से खोल दिया जाएगा। इसके बाद पात्र महिलाएं इसमें आवेदन कर सकेंगी। साथ ही इस बार ट्रैक्टर धारक परिवार की महिलाओं को भी योजना की पात्रता में शामिल किया है। यह बात संभागायुक्त माल सिंह ने सोमवार को महिला एवं बाल विकास के अधिकारियों के साथ आयोजित वीडियो काफ्रेंसिंग के दौरान कही। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया है कि कुपोषित बच्चों के लिए गृह भेंट के अलावा जरूरतमंद बच्चों के लिए एनआरसी में शत प्रतिशत दाखिला करवाया जाए । बैठक में आगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और उप कार्यकर्ता के पदों पर नियुक्ति की भी समीक्षा की गई ।
आज से फिर जमा होंगे लाडली लक्ष्मी योजना के आवेदन
यह खबर आपको कैसी लगी?
भोपाल (राज्य ब्यूरो)। प्रदेश के सरकारी और निजी मेडिकल कालेजों में एमडी-एमएस और एमडीएस में प्रवेश के लिए आनलाइन काउंसलिंग मंगलवार (25 जुलाई) से शुरू होगी। इसमें सरकारी कालेजों की 1100 से अधिक एमडी-एमएस सीटों पर प्रवेश होंगे। चिकित्सा शिक्षा संचालनालय द्वारा जारी काउंसलिंग कार्यक्रम के अनुसार पंजीयन 25 जुलाई से दो अगस्त तक होगा। रिक्त सीटों की अंतिम जानकारी एक अगस्त को जारी की जाएगी। पहले चरण का सीट आवंटन 11 अगस्त को होगा। अभ्यर्थी आवंटित सीटों पर 12 से 18 अगस्त के बीच प्रवेश ले सकेंगे। इसके बाद दूसरे चरण की काउंसलिंग शुरू होगी। इसका कार्यक्रम बाद में जारी किया जाएगा।
आज से फिर जमा होंगे लाडली लक्ष्मी योजना के आवेदन
भोपाल। मंगलवार से मप्र में लाडली बहना योजना का पोर्टल फिर से खोल दिया जाएगा। इसके बाद पात्र महिलाएं इसमें आवेदन कर सकेंगी। साथ ही इस बार ट्रैक्टर धारक परिवार की महिलाओं को भी योजना की पात्रता में शामिल किया है। यह बात संभागायुक्त माल सिंह ने सोमवार को महिला एवं बाल विकास के अधिकारियों के साथ आयोजित वीडियो काफ्रेंसिंग के दौरान कही। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया है कि कुपोषित बच्चों के लिए गृह भेंट के अलावा जरूरतमंद बच्चों के लिए एनआरसी में शत प्रतिशत दाखिला करवाया जाए । बैठक में आगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और उप कार्यकर्ता के पदों पर नियुक्ति की भी समीक्षा की गई ।


मध्यप्रदेश



























