खंडवा। खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे ने अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रिझगांव में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर निर्माणाधीन हनुमान जी महाराज मंदिर का निरीक्षण किया एवं हनुमान जी महाराज के दर्शन-पूजन कर ग्रामवासियों को संबोधित किया। विधायक अपने निवास पर बैठकर क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनकर उनका निराकरण तो करती ही हैं, साथ ही विधानसभा क्षेत्र के गांव-गांव में घूमकर चल रहे विकास कार्यों का अवलोकन एवं ग्रामवासियों की समस्याएं सुनकर उनका जमीनी स्तर पर निराकरण भी करती हैं। इसके अलावा वे क्षेत्र में आयोजित धार्मिक अनुष्ठानों में भी अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराती हैं।
💰 मंदिर निर्माण के लिए दी 2 लाख रुपये की सौगात
ग्राम रिझगांव प्रवास के दौरान उन्होंने बन रहे मंदिर निर्माण कार्य का अवलोकन किया एवं ग्रामवासियों की मांग पर मंदिर निर्माण के लिए 2 लाख रुपये की राशि देने का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर विधायक ने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामवासियों को दी।
👥 सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए निर्देश
कार्यक्रम के दौरान विधायक ने ग्रामवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक निर्देश प्रदान किए। इस कार्यक्रम के दौरान विधायक कंचन तनवे के साथ महापौर अमृता अमर यादव, मंडल अध्यक्ष हरीश सेन, गोपाल तोमर, सुनील जैन, राजेंद्र झाला, सरपंच राहुल मंदवाल, शंकर जादम, जयनारायण खरे, सेठू दादा, शंकर कुशवाह, गजेंद्र तोमर और नरेंद्र सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
यह खबर आपको कैसी लगी?


खंडवा




























