खंडवा। उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्रदेश के सभी शासकीय और अशासकीय महाविद्यालयों एवं एनसीटीई (NCTE) पाठ्यक्रम संचालित करने वाले महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया 1 मई से 30 जून 2026 तक संचालित की जाएगी।
🔄 तीन चरणों में होगी काउंसलिंग, प्रक्रिया रहेगी पारदर्शी
विद्यार्थियों के लिए प्रवेश प्रक्रिया को सरल एवं पारदर्शी बनाने के लिए इस वर्ष भी इसे तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा। इसमें दो केंद्रीकृत (Centralized) चरण एवं एक ‘कॉलेज लेवल काउंसलिंग’ (CLC) चरण सम्मिलित रहेगा।
📱 ‘ई-प्रवेश’ ऐप और ऑनलाइन पोर्टल से घर बैठे करें रजिस्ट्रेशन
प्रवेश प्रक्रिया को और अधिक सुविधाजनक बनाते हुए, विद्यार्थी मोबाइल ऐप ‘ई-प्रवेश’ एवं ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल के माध्यम से घर बैठे आसानी से अपना पंजीयन कर सकेंगे। इससे छात्रों के समय की बचत होगी और उन्हें प्रवेश के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।
यह खबर आपको कैसी लगी?


खंडवा



























