खंडवा। थाना धनगांव (जिला खंडवा) पुलिस की टीम द्वारा ग्राम अमोदा के किसान गोवर्धन पिता गबरू पंवार (जाति नायक) के खेत से चोरी गई 3600 फीट केबल तार (कीमती करीब 30,000 रुपये) के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। घटना दिनांक 31 मार्च 2026 की रात्रि की है, जब अज्ञात आरोपी ग्राम अमोदा निवासी 50 वर्षीय फरियादी गोवर्धन के खेत से करीब 3600 फीट केबल वायर चोरी कर ले गए थे।
🚨 पुलिस ने दर्ज किया मामला, पूछताछ में कुबूला जुर्म
फरियादी की रिपोर्ट पर थाना धनगांव पर अपराध क्रमांक 124/26 धारा 303 (2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। प्रकरण की विवेचना के दौरान संदेही भगवानदास उर्फ बबलू पिता प्रह्लाद राठौर (निवासी अमोदा) से पूछताछ की गई। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपने साथी सुनील पिता बिरजलाल मरकाम (निवासी भैरुखेड़ा) के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार कर लिया।
⚖️ चोरी गया तार बरामद, आरोपियों को भेजा न्यायालय
जुर्म कुबूल करने के बाद पुलिस ने आरोपी भगवानदास उर्फ बबलू और सुनील को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही आरोपियों के कब्जे से चोरी गए तार भी बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस ने आगे की कानूनी कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा हेतु माननीय न्यायालय खंडवा के समक्ष पेश कर दिया है।
👮 कार्रवाई में इन पुलिसकर्मियों की रही सराहनीय भूमिका
केबल चोरी का खुलासा करने और आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने की इस कार्रवाई में थाना प्रभारी धनगांव निरीक्षक जी. पी. वर्मा, उप निरीक्षक (उनि) निर्मल कन्नौजे, आरक्षक सचिन बोरनारे और आरक्षक ब्रजकिशोर पंवार की सराहनीय भूमिका रही।
यह खबर आपको कैसी लगी?


खंडवा



























