कालमुखी/खंडवा | अपराध एवं जनसमस्या समाचार
ग्राम कालमुखी में विगत कई दिनों से असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं और आम आदमी इनके आतंक से त्रस्त है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस की सुस्त कार्यप्रणाली के चलते सामान्य आदमी भय के कारण शिकायत भी नहीं कर पाता। इसी बेखौफ माहौल के बीच ऐसी ही एक और घटना विगत दिवस शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला परिसर में घटित हुई।
🏫 स्कूल के CCTV और वाटर सिस्टम में दिनदहाड़े तोड़फोड़
यहां स्कूल की सुरक्षा के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरे एवं जिलाधीश (खंडवा) की अनुकरणीय पहल पर लगाए गए वाटर सिस्टम के पाइप दिनदहाड़े तोड़े गए। कैमरों की रिकॉर्डिंग (डीवीआर/फुटेज) में देखने पर पता चला कि तीन युवक परिसर में घूम रहे थे और उनके द्वारा ही यह घटना कारित की गई है। इस संबंध में संस्था प्राचार्य सुखदेव द्वारा धनगांव थाने में शिकायत भी दर्ज कराई गई है।
⚠️ ग्रामीणों का आरोप- ‘शायद पुलिस को है किसी बड़ी घटना का इंतजार’
विगत घटनाओं में पुलिस की कार्यप्रणाली को देखते हुए ग्रामीणों को लगता नहीं कि पुलिस इन तत्वों पर कोई ठोस कार्रवाई करेगी। ग्रामीणों का आरोप है कि शायद पुलिस भी किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रही है। ग्रामीणों की मांग है कि ग्राम में बिक रही अवैध शराब, सट्टा और जुए की गतिविधियां सरेआम होने से ऐसे तत्वों के हौसले धीरे-धीरे बुलंद होते गए हैं और उनके द्वारा निरंतर किसी ना किसी घटना को अंजाम दिया जा रहा है। पुलिस अभी तक उनके खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पाई है। लोगों का कहना है कि लगता है पुलिस दुर्जनों से मिलकर सज्जनों पर ही कार्रवाई करने के मूड में रहती है।
🗣️ इनका कहना है…
इस संबंध में जब धनगांव थाना प्रभारी गंगा प्रसाद वर्मा से जानकारी ली गई, तो उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखने के बाद पहचान कर ऐसे तत्वों पर सख्त और ठोस कार्रवाई की जाएगी।
यह खबर आपको कैसी लगी?


खंडवा




























